Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखण्ड के 18 नगर निकायों के कूड़े-कचरें से बनेगे बिजली

kuda-kachara

उत्तराखण्ड के 18 नगर निकायों में कूड़े-कचरें से बिजली बनाने की योजना को सिडकुल बोर्ड ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जर्मन तकनीक पर आधारित ’वेस्ट टू एनर्जी’ परियोजना की शुरूआत रूड़की से की जायेगी। इससे शहरों के सभी तरह के कूड़ा-कचरे के निस्तारण में सहूलियत होगी। रूड़की शहर में ही प्रतिदिन 500 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। रूड़की के बाद मंगलौर, लंढौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, लक्सर, हरिद्वार, भेल(हरिद्वार), शिवालिकनगर, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, स्वर्गांश्रम, नरेन्द्रनगर, डोईवाला, देहरादून, हरबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी में भी यह परियोजना लागू की जायेगी। बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राकेश शर्मा की अध्यक्षता में सिडकुल बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि शहर का कूड़ा इकट्ठा करके सिंथेटिक गैस में बदला जायेगा। इस गैस को विद्युतीय ऊर्जा में परिवर्तित किया जायेगा। इससे पैदा होने वाली बिजली यूपीसीएल ग्रिड में दी जायेगी। इसका इस्तेमाल कुकिंग गैस के रूप में भी किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य सचिव ने उत्पादन की आवश्यकता के अनुरूप पर्वतीय क्षेत्रों में मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित करने के निर्देश दिए। हर्षिल, नौगांव, पुरोला को एपल चेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। भिकियासैंण, मुनस्यारी, बेतालघाट आदि विभिन्न स्थानों पर खाद्य प्रसंस्करण ईकाई और कोल्ड स्टोरेज लगाये जाने की दिशा में कार्य चल रहा है। बोर्ड ने सेलाकुई में सेंटर फार एरोमेटिक प्लांट के लिए 3 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित करने, सितारगंज औद्योगिक क्षेत्र फेज-टू में 132 केवी सब स्टेशन लगाने, औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए हुडको से वित्तीय सहायता लेेने की मंजूरी दी गई।

Leave A Comment