Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



भाजपा नेताओं को पोस्टर और होर्डिंग्स में वाहवाही लूटने की आदत है : सुरेन्द्र कुमार

 

surendra-uk

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट द्वारा स्मार्ट सिटी पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि जो लोग स्मार्ट सिटी की घोषणा होने पर देहरादून की जनता के बीच होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर वाहवाही लूट रहे थे, उन्हें देहरादून की जनता को जवाब देना चाहिए कि अब पलटी क्यों मार रहे है। कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी केन्द्र सरकार का कान्सेप्ट है और देहरादून को उसी क्रम में चुना गया है। केन्द्र में भाजपानीत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए जो गाईडलाइन तय की गई है, उसके बारे में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेताओं को जनता को बताना चाहिए। केवल पोस्टर और होर्डिंग्स में वाहवाही नही लूटनी चाहिए। भाजपा नेता केवल राजनीतिक फायदे के लिए सरकार के निर्णय का विरोध कर रही है, जबकि राज्य सरकार जनसरोकारों के प्रति गंभीर और संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस बात का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि स्मार्ट सिटी के लिए जो स्थान चिन्ह्ति किया गया है, वहां काम के मजदूरों का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री की पहल पर ही ऐसे मजदूरों के लिए नीति का ड्राफ्ट भी बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि स्मार्ट सिटी के लिए देहरादून के अन्य स्थानों की तलाश की जाय। कुमार ने कहा कि लगता है कि भाजपा नेताओं को स्मार्ट सिटी के लिए निर्धारित गाईड लाइन की जानकारी नही है और अगर है तो वो जनता को बताये कि इसके लिए क्या गाईड लाइन तय की गई है। यदि भाजपा नेताओं को गाईडलाइन बताने में कोई समस्या हो, तो मैं उनकी मदद कर देता हूं। कुमार ने स्मार्ट सिटी के लिए निर्धारित गाईड लाइन भी जारी की। कुमार ने कहा कि भाजपा नेता जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे है और जनसरोकारों से इनको कोई लेना देना नही है। स्मार्ट सिटी जैसे मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा लोकायुक्त पर दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि लोकायुक्त पर जिस प्रकार से केन्द्र में भाजपानीत सरकार ने चुप्पी साध रखी है, उस पर भी नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए। इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि जब केन्द्र में यूपीए की सरकार द्वारा लोकपाल विधेयक लाया गया था, तो सबसे ज्यादा विरोध भाजपा द्वारा ही किया गया था। भाजपा नेताओं को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, क्या पता केन्द्र में एक अच्छा लोकायुक्त विधेयक बनाया जाय, जिसे हमें उत्तराखण्ड में भी लागू कर सके।

Leave A Comment