Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



घटिया निर्माण कार्य पर विस अध्यक्ष बिफरे

d

कार्यदायी संस्था को लिया आड़े हाथो

अल्मोड़ा। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने मौरनौला-जैती मोटर मार्ग के पुननिर्माण के घटिया निर्माण पर बिफर पडे़ और उन्होंने कई स्थानों पर मार्ग मे बन रही घटिया दीवारों को अपने हाथों से तोड़ते हुये कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश देते हुये घटिया निर्माण को हटाने के निर्देश दिये। मौरनौला-जैंती 13 किलोमीटर मोटर मार्ग में विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से आपदा पुननिर्माण के तहत विश्व बैंक द्वारा 8 करोड़ 89 लाख रूपया स्वीकृत किया गया। जिसका पुननिर्माण कार्य विश्व बैंक लो0नि0वि0 नैनीताल खण्ड द्वारा किया जा रहा है। सुधारीयकरण कार्य के तहत उक्त मार्ग में डामरीकरण, दीवारांे का निर्माण, कंटिग आदि होना है। मौरनौला-जैती मार्ग से बिरखम, सेनौली बैठक में जा रहे विधानसभा अध्यक्ष ने जब मौरनौला-जैंती मोटर मार्ग में निर्मित हो रही दीवारों को देखा तो वे घटिया निर्माण पर बिफर पडे़ और उन्होंने अपने हाथों से कई स्थानों पर निर्मित हो रही दीवारों को तोड़ते हुये विश्व बैंक लो0नि0वि0 नैनीताल के अधिशासी अभिन्यता को दूरभाष पर कड़ी फटकार लगाते हुये कच्चे पत्थरों को दीवार में न लगाने, दीवार निर्माण में घटिया रेता, बजरी न लगाने के निर्देश देते हुये कहा कि घटिया निर्माण में लिप्त किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को छोड़ा नही जायेगा। उन्होंने विश्व बैंक लो0नि0वि0 नैनीताल के अधिशासी अभिन्यता को निर्देश दिये कि वे 19 दिसम्बर को स्वयं उक्त मार्ग के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त निर्माण पर सुधार न होने की दशा में कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विरखम से 03 किमी पैदल सैनोली गांव पहुॅचे तथा वहाॅ गुरू गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दनयोली, नौगांव, चगुना मोटर मार्ग का शीध्र निर्माण आश्वासन देते हुये कहा कि उक्त मोटर मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केन्द्रीय ग्रामीण मंत्रालय में लंबित पड़ा तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 12 सड़के सैद्धान्तिक स्वीकृत के बाद भी केन्द्र पर लबित पड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण राज्य सरकार हर हाल मंे करें तथा किसी भी गांव को सड़क सुविधा से वंचित नही रखा जायेगा। उन्होंने सेनौली में जनमिलन केन्द्र खोलने की घोषण की।

Leave A Comment