Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



रात को सड़को पर कम्बल बाँट मनाया अपने सपने संस्था ने नववर्ष

New Year By Apne Sapne

देहरादून। अपने सपने के वोलेंटियर्स ने देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर सडक पर सोये लोगो को कम्बल भेंट कर अपना नववर्ष मनाया। संस्था ने अपने क्लेमेंट टाउन स्थित कार्यलय से घंटाघर और फिर चकरोता रोड़ से बल्लपुर चैक तक रात 9ः30 से 12ः30 तक यह अभियान जारी रखा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी संस्था के वोलेंटियर्स ने अपना नववर्ष इसी अंदाज में मनाया था। यह कम्बल संस्था ने देहरादून के आम नागरिको से एकत्रित किये थे, इसके अतिरिक्त रिलाइंस डिजिटल देहरादून के कर्मचारियों ने भी संस्था कुछ कम्बल भेंट किये थे। संस्था का उदेश्य इस अभियान को करने का यही था की सभी लोगों को जीने का हक है एवं इस ठिठुरती सर्दी में एक भी व्यक्ति की ठंड से मृत्यु हम सब के लिए शर्मनाक है। अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने जानकारी दी की संस्था का यह अभियान उसके “ठंड बनाम हम” (ठंड vs हम ) की ही अगली कड़ी थी, जिसमे संस्था देहरादून के गरीब तबके तक एक जोड़ी गर्म कपड़ा पंहुचा रही थी। उन्होंने साथ ही संस्था के वोलेंटियर्स का आभार प्रकट किया, जो हर वर्ष अपना नववर्ष इसी तरह अलग अंदाज में मना कर समाज के निराश्रित तबके की मदद करके करते है। सचिव दीपक कोठियाल ने कम्बल भेंट करने वाले देहरादून के आम नागरिको और रिलाइंस डिजिटल देहरादून के स्टाफ का आभार प्रकट किया कि उन्होंने संस्था पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह नए कम्बल दान दिए, जिन्हें आज शहर के गरीब तबके तक पंहुचा दिया गया। उन्होंने साथ ही संस्था के इस अभियान (ठंड बनाम हम) की कमान सम्भाल रहे दीप प्रकाश पंत का भी आभार प्रकट किया और बताया की अपने कॉलेजों की पढाई के साथ-साथ कैसे उन्होंने सामंजस्य बैठाकर इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पहले गर्म कपड़े और कम्बल एकत्रित किए और अब उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर पंहुचा रहे है। इस अभियान में अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव दीपक कोठियाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर, दीप प्रकाश पंत, हिमांशु छाबड़ा, विकास चैहान, सुमित सिंह, विशान्त भसीन, वरुण, अमित, प्रांजल, यशवंत, आकश आदि शामिल रहे।

Leave A Comment