Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



महिलाओं ने प्रस्तुत की स्वच्छता की मिशाल

pahalऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम एवं शैलपुत्री महिला सेवा समिति ने ढालवाला क्षेत्र में सामूहिक रूप से साप्ताहिक एवं मोहल्ला स्तर पर प्रतिदिन अपने गली व मोहल्ले को स्वच्छ करने का कार्यक्रम शुरू किया। इस स्वच्छता अभियान की विशेषता यह है कि इसमें ढालवाला क्षेत्र की महिलायें एवं बालिकायें सम्मिलित होगी। महिलाओं की निरिक्षण एवं अगुवाई में ढालवाला क्षेत्र की सभी गलियों को स्वच्छ बनाया जायेगा। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की प्रेरणा से सम्पन्न इस कार्यक्रम में स्वच्छता के अतिरिक्त उस क्षेत्र के बच्चो के लिये वाटर, सैनिटेशन एवं हाईजीन से सम्बधित जरूरतों पर भी महिला समिति के सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जायेगा। इसके अतिरिक्त समिति की महिला सदस्यों के माध्यम से मेन्स्ट्रूअल हाईजीन के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। इस कड़ी में शैलपुत्री महिला सेवा समिति 14 बीघा के कार्यालय में महिला कौशल विकास एवं जागरूकता केंद्र भी स्वामी चिदानन्द सरस्वती के अनुकम्पा से खोला गया है। अपने सन्देश में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि बालिकाओं की परेशानी व पीड़ा वही भली-भांति समझ सकती हैं जो उनका पालन-पोषण करती है। 21 वीं सदी में समानता के सभी अधिकार महिलाओ को प्राप्त हो रहे है। यदि हमारे देश कि देवियां अपनी गलियों एवं मोंहल्ले की सफाई का दायित्व ले लेती है तो यह संस्कार बच्चों में भी आयेंगे और इस बदलाव की लहर से भारत स्वच्छता अभियान का सपना निश्चित रूप से साकार हो जायेगा। कार्यक्रम मंे, शैलपुत्री महिला सेवा समिति की अध्यक्ष रामप्यारी देवी, उपाध्यक्ष सरस्वती जोशी एवं समिति केे अन्य सदस्य विनिता भट्ट, सरिता सेमवाल, पूनम रावत तथा परमार्थ निकेतन के प्रतिनिधि मोहन सिंह एवं परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार उपस्थित थे।

Leave A Comment