Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड पत्रकारों ने लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया

press-uk

लोकसभा सचिवालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धातियों में पांचवा परिचय कार्यक्रम संसद भवन नई दिल्ली मे आरम्भ हुआ। जिसके तहत तीन राज्यों के पत्रकारों का दल इस तीन दिवसीय परिचय कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी आमंत्रित कर उन्हें लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही का अवलोकन करवाया गया। कार्यक्रम में रघुनंदन शर्मा मानद सलाहकार, भारत्रोहारी महताब, सांसद वं चैयरमैन रेलवे कन्वेंशन कमेटी, नई दिल्ली, पंकज वी0 कशिर सागर ओएसडी माननीय स्पीकर लोकसभा एवं मुकेश शर्मा, अपर निदेशक, लोकसभा सचिवालय ने प्रशिक्षण दिया तथा पत्रकारों के अनेक सवालो के जवाब दिये । कार्यक्रम का शुभारम्भ अल्पना त्रिपाठी, निदेशक, लोक सभा सचिवालय, नई दिल्ली द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि सन् 1976 से संसद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जडे राज्यों में भी मजबूत हो इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के सांसदों, राज्यों के विधायकों, आई.ए.एस व आई.पी.एस. अधिकारियों के अतिरिक्त वर्ष 2015 से देश के विभिन्न राज्यों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है । संसदीय प्रक्रियाओं और पद्वतियों में परिचय कार्यक्रम में रघुनंदन शर्मा मानद सलाहकार संसदीय अध्ययन प्रशिक्षण ब्यूरो ने बताया कि संसदीय अध्ययन प्रशिक्षण ब्यूरो पार्लियामेंट की रिपोर्टिंग का काम करती थी। यह ब्यूरो 1976 में बनाया गया था। 40 वर्ष से यह काम चलता आ रहा था। जिसमें नये सांसदों को संसदीय प्रक्रियाओं का ज्ञान कराया जाता था फिर इस ब्यूरो का दायरा बढाया गया। विधायकों, लोकसेवकों, विदेशी अधिकारियों के उपरांत अब देश भर के मीडियाकर्मियों को भी प्रशिक्षण देने की शुरूआत की गयी है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में 9 राज्यों के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मी प्रशिक्षण ले चुके हैं। अब 3 राज्यों के मीडिया कर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब आमंत्रित किये गये हैं। इसके उपरान्त पूरे देश भर के प्रशिक्षण प्राप्त मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर फिर एक राष्ट्रीय सेमिनार में आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड से भाग ले रहे पत्रकारों में दर्शन सिंह रावत, सुनील कुमार, शाहीन चैधरी, आशीष गोयल, राजेन्द्र जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, प्रियंक वशिष्ठ व फहीम तन्हा है। सभी उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मी नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के.एस.चैहान के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

Leave A Comment