Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



युवाओ में ‘‘यस वी केन डू इट’’ की भावना होनी चाहिए : हरीश रावत

cm-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि हर हाथ हुनरमंद होगा तभी उत्तराखंड खुशहाल होगा। स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रमों को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। कम से कम 10 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर दूसरों को नौकरी देने वाला बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में जनजाति कल्याण निदेशालय द्वारा निसबड के माध्यम से उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 95 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि किसी भी स्तर पर ड्रोपआउट बच्चों को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है। सभी वर्गों के युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम सघन रूप से चलाए जाने चाहिए। उन्होंने निसबड से युवाओं को कौशल विकास व प्लेसमेंट दिलाने के कार्यक्रम में राज्य सरकार के साथ पार्टनरशिप करने का अनुरोध किया। संसाधन राज्य सरकार जुटाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों ने यहां से प्रशिक्षण लिया है और प्लेसमेंट मिला है, वे मेहनत व लगन से काम करें ताकि कम्पनियों में यहां के बच्चों की मांग बढ़े। युवाओं में हौंसला व जज्बा हो तो कुछ भी कर सकते हैं। उनमें ‘‘यस वी केन डू इट’’ की भावना होनी चाहिए। सचिव जनजाति कल्याण डा.भूपिंदर कौश्र औलख ने बताया कि ऊधमसिंहनगर व देहरादून में कुल 19 कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए 459 जनजाति युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 70 प्रतिशत को प्लेसमेंट मिल गया है। जबकि बहुत से युवाओं ने स्वयं का रोजगार करने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे युवाओं को प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने व बैंक लोन दिलाने में सहयोग किया जा रहा है। देहरादून जिले के 95 प्रतिभागियों में से 70 लोगों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ा गया है। जिनमें 67 प्रतिभागियों को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर तथा तीन प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत ऋण आवदेन कराया गया है। जनजाति कल्याण निदेशालय द्वारा निसब्ड के सहयोग से उद्यमिता विकास कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 4 ट्रेडों (फिटर, टर्नर, एसी रेफ्रिजेरेशन, शीट मैटल एवं फैर्बिकेशन) में 95 प्रतिभागियों को चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया। शीट मैटल के अन्तर्गत मैटल कटिंग द्वारा बक्से, कुर्सी, टैबल, अलमारी, टंकी, जालीदार अलमारी बनाने के साथ वैल्डिंग कार्य भी सिखाया गया। फिटर/टर्नर के तहत डिसाइनिंग द्वारा बोल्ट निर्माण/डाई कटिंग/लैथ मशीन पर कार्य करना/गैस/इलिक्ट्रिकल/अर्क/टिग/वैल्डिंग/माॅल्डिंग आदि कार्य सिखाये गये। एसी रिफ्रिजेरेशन में एसी मरम्मत/वैल्डिंग/माॅल्डिंग/फिटिंग/असैम्बलिंग/डिसैम्बलिंग/गैस फिलिंग आदि कार्य सिखाने के अतिरिक्त उद्यम स्थापना के अवसर चयन, बैंक तथा विभागीय योजना के साथ साथ प्रोजेक्ट रिर्पोट बनाने के सम्बंधी सत्र भी विशेषज्ञो द्वारा लिये गये।

Leave A Comment