Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न

मंगल विहार के साथ हुआ वर्षायोग 2026 का समापन

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित गांधी रोड जैन भवन में परम पूज्य आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में ऐतिहासिक वर्षायोग 2026 के समापन अवसर पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया।प्रातःकाल भगवान श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आर्यिका संघ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया गया। दोपहर 1:30 बजे जैन भवन गांधी रोड से माताजी ससंघ का मंगल विहार प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारों के साथ संघ को विदाई दी।

माताजी ने प्रवचन में दिया त्याग, संयम और आत्मकल्याण का संदेश

इस अवसर पर परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि पिच्छिका केवल एक साधु के हाथ में रहने वाला उपकरण नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा, संयम और जीव दया का पवित्र प्रतीक है।जैन साधु-संत अपने प्रत्येक कदम पर जीवों की रक्षा और अहिंसा के पालन का भाव रखते हैं। पिच्छिका का परिवर्तन हमें यह संदेश देता है कि जीवन में भी हमें अपने विचारों, व्यवहार और आचरण में निरंतर शुद्धता लानी चाहिए। माताजी ने कहा कि वर्षायोग केवल चार महीने एक स्थान पर रुकने की परंपरा नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, तप, त्याग, साधना और धर्म आराधना का विशेष अवसर होता है। इन चार महीनों में व्यक्ति को अपने भीतर झांककर आत्मकल्याण का मार्ग अपनाना चाहिए। क्रोध, मान, माया और लोभ जैसे विकारों को त्यागकर क्षमा, विनम्रता, सरलता और संतोष को जीवन में स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म केवल मंदिर जाने या पूजा-पाठ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे व्यवहार में अहिंसा, वाणी में मधुरता, मन में करुणा और जीवन में संयम दिखाई देना चाहिए। मनुष्य को अपने जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे किसी भी जीव को कष्ट न पहुंचे और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो।माताजी ने सभी श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने बच्चों में भी संस्कार, नैतिकता, जीव दया और धार्मिक भावना विकसित करने का संदेश दिया।

श्रद्धालुओं ने लिया धर्म एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संकल्प

ऐतिहासिक वर्षायोग 2026 के दौरान जैन भवन गांधी रोड में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान, स्वाध्याय, महिला धार्मिक कक्षाओं, बाल संस्कार पाठशाला एवं विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से धर्म प्रभावना हुई। दश लक्षण महापर्व, सिद्धचक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों ने देहरादून के जैन समाज में धर्म एवं संस्कारों की नई ऊर्जा का संचार किया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माताजी के चरणों में श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वर्षायोग के दौरान प्राप्त धार्मिक शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया संयोजक मधु जैन ने बताया कि आज पीछे परिवर्तन के साथ-साथ धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। स्थानीय लोगों के अलावा दिल्ली सहारनपुर उत्तर प्रदेश हरियाणा मध्य प्रदेश ऋषिकेश विकास नगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, कार्यक्रम का आयोजन श्री विद्यासमयपूर्ण चातुर्मास समिति 2026, देहरादून एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।इस अवसर पर जैन भवन कार्यकारिणी जैन समाज के सभी पदाधिकारी सदस्य सभी संस्थाओं के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment