Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



दिव्यांग डिम्पी ने जीवन की दुश्वारियों को मजबूत इरादों से किया परास्त

dimpi

रुद्रप्रयाग | कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है अगस्त्यमुनि क्षेत्र की बालिकाओं ने। जिन्होंने विकट परिस्थितियों को मात देकर सफलता के झण्डे गाड़े हैं। उनकी इस सफलता पर उनके मां बाप तो गौरवान्वित महसूस कर ही रहे हैं, बल्कि पूरा क्षेत्र ही उनकी सफलता पर बधाई देते हुए गौरवान्वित हो रहा है। इसमें पहला नाम है डिम्पी बैंजवाल का, जिसने जीवन की दुश्वारियों को अपने मजबूत इरादों से परास्त किया है। उसने दिव्यांग होते हुए हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा 62 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। परीक्षा में 62 प्रतिशत अंक लाना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में खुद को स्थापित करने का जज्बा हर किसी में नहीं होता। दरअसल, बैंजी ग्राम के शिक्षक अरविन्द बैंजवाल की पुत्री डिम्पी पोलियोग्रस्त है और उसके दोनों पैर कार्य नहीं करते हैं। ऐसे में उसने किसी तरह वर्ष 2006 में आठवीं तक शिक्षा ले ली थी। उसके बाद उसकी पढ़ाई छूट गई। आठ साल बाद माता पिता की प्रेरणा से उसने अगस्त्यमुनि राबाइंका में प्रवेश लिया और अपनी पढ़ाई पुनः प्रारम्भ कर ली। उसकी लगन को देखते हुए उसके गांव के ही भूपेन्द्र बैंजवाल ने उसे स्कूल तक लाने तथा स्कूल से घर ले जाने की जिम्मेदारी ली। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजया बड़थ्वाल ने बताया कि डिम्पी न केवल पढ़ाई में ही अच्छी है बल्कि विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों जैसे निबन्ध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आदि में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती रहती है। इस कड़ी में दूसरा नाम है स्यूर बांगर की रहने वाली मोनिका जिसने आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की होने के उपरान्त भी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेरिटसूची में 15 वीं रैंक हासिल की। विद्या मन्दिर अगस्त्यमुनि में पढ़ने वाली मोनिका की मां पठालीधार स्कूल में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत हैं। तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसलिए अगस्त्यमुनि में निवास करती हैं। मोनिका ने भी मां के संघर्ष की लाज रखते हुए उनके सपनों को ऊंची उड़ान दी है। इसी कड़ी में तीसरा नाम कृतिका रावत का है जिसने नोएडा के रामाज्ञा स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टाॅप किया है। कृतिका के माता पिता उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। पिता हर्षवर्धन रावत राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष भी है। कृतिका ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई करने का निश्चय किया और नौंवी कक्षा से ही अपने मामा के साथ नोएडा में पढ़ाई कर रही है। घर एवं मां बाप से दूर रहकर विद्यालय में टाॅप करना अपने आप में एक मिशाल है।

Leave A Comment