Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



आग की लपटों के बीच बैठी साघ्वी को देखने उमड़ा लोगो का हजूम

ajab-gjab

हरिद्वार । देश में शांति और सौहार्द कायम करने की मांग को लेकर जूना अखाड़े की माता गंगा गिरी ने धूने में आसन लगाकर तपस्या शुरु कर दी है। धूने के चारों ओर आग प्रज्जवलित है। भीषण गर्मी में आग की लपटों के बीच बैठी साध्वी की तपस्या को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। साध्वी के पास जाने और बात करने की किसी को अनुमति नहीं है। ताकि उनकी साधना में कोई विघ्न न हो सके। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली जिले में कैराना से हो रहे हिंदू परिवारों के पलायन से दुखी एक साध्वी हरिद्वार में गंगा किनारे अद्भुत तपस्या कर रही है। तपती गर्मी में यहां के सर्वानंद घाट के पास जूना अखाडे की साध्वी गंगा गिरी अग्नि तपस्या कर रही हैं। अपने आप की इस अनूठी अग्नि तपस्या में साध्वी गंगा गिरी अपने चारों ओर आग जला कर तपस्या कर रही है। कहा जाता है कि देश दुनिया में आने वाले कष्टों को संत अपने ऊपर ले लेते हैं और देश भर में फैल रहे धार्मिक उन्माद के चलते प्राणियों की क्षति ना हो.. इसीलिए साध्वी गंगा गिरी पंच धूने पर आग जलाकर अग्नि तपस्या कर रही हैं। साध्वी गंगा गिरी की तपस्या का उद्देश्य देश भर में एकता और भाईचारा फैलाना हैं और तपस्या कर के साध्वी गंगा गिरी ईऽार से इसकी कामना कर रही हैं। भरी दोपहर में पड रही तेज गर्मी के बीच जहां धूप में खडा होना भी मुश्किल है.. ऐसे में चारों ओर आग जला कर बीच में बैठना आसान नहीं है। ऐसे में साध्वी के दर्शनों के लिए भी लोगों की भीड जुट रही है। जूना अखाड़े के श्रीमहंत विनोद गिरी का कहना है कि संत महात्माओं को कठोर कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। क्योकि सरकारें दिशाहीन हो गई है। कैराना से हिंदू परिवारों का पलायन रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। साथ ही घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर संत समाज एकजूट होकर देशव्यापी आंदोलन करने के लिए विवश हो जायेंगे।

Leave A Comment