Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



अच्छी खबर : जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची को मिली संजीवनी

देहरादून। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची को संजीवनी मिली है। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को न सिर्फ ओपन हार्ट सर्जरी में सफलता मिली बल्कि बच्ची को नया जीवन भी दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची काफी समय से थकान और सांस लेने में कठिनाइयों का सामना कर रही थी। उसका वजन भी कम था। परिजनों को एक स्थानीय अस्पताल में परामर्श करने पर पता चला कि बच्ची के दिल में छेद है जिसके कारण धमनियों से फेफड़ों में रक्त का प्रवाह हो रहा था और उन्होंने तत्काल उच्च जोखिम वाली सर्जरी की सलाह दी। इसके चलते परिजन बीते 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचे और यहां उन्होंने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। यह जानकारी देते हुए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीषा चक्रवर्ती ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्ची की दिल की दो बड़ी धमनियों के बीच रक्त का असामान्य संचार था, जिससे फेफड़ों के दबाव और बाएं दिल पर भार पड़ रहा था। साथ ही उसे फेफड़े की धमनी से दाहिनी कोरेनरी धमनी की असामान्य उत्पत्ति हुई थी। ऐसे में तत्काल एंजियोग्राफी करने की सलाह दी गई और उसके बाद ओपन हार्ट सर्जरी की गई। डॉ. चक्रवर्ती के अनुसार, सर्जरी में किसी भी देरी होने पर जोखिम बढ़ सकता था। ऐसे में बिना किसी चीज में वक्त गंवाए, सर्जरी को पूरा किया गया। डॉ मनीषा चक्रवर्ती ने कहा कि अगर शुरुआत में लक्षणों का पता चल जाए और समय पर इलाज मिल जाए तो मरीज की जान को बचाया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को समझ रखनी चाहिए। इस बच्ची को कम उम्र में उचित निदान नहीं मिला। जब उसकी जटिलताओं ने दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया, तब जाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के बाल रोग सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि बच्ची की पोस्ट-ऑपरेटिव अवधि असमान थी, उसे 27 जुलाई को छुट्टी दे दी गई थी। डेढ़ महीने के बाद फॉलो-अप के दौरान वह स्वस्थ मिली। अभी कुछ वजन बढ़ गया है और वह अपनी दिनचर्या का पालन करने के लिए तैयार है।

Leave A Comment