Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



निजी स्कूलों की मनमानी और सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर “अपने-सपने” का पोस्टर अभियान

POSTER FOR SHIKSHAउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गरीब बच्चो के बीच कार्य करने वाली संस्था अपने सपने द्वारा एक पोस्टर अभियान चलाया गया ,इस पोस्टर अभियान का मुख्य उद्देश्य निजी स्कूलों की मनमानी और सरकारी स्कूलों की दुर्दशा के खिलाफ हो रहे आन्दोलन के प्रति जनजागरुकता फैलाना था | गौरतलब है की 25 मार्च को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ गाँधी पार्क में अनेको संगठनो द्वारा एक धरना दिया जा रहा है,जो “शिक्षा जनसंघर्ष अभियान” नामक मोर्चे के बैनर तले होगा| “शिक्षा जनसंघर्ष अभियान” के बैनर तले शहर भर के लगभग 20 से ज्यादा संगठन एक ही मंच पर एकजुट होकर निजी स्कूलों की मनमानी और सरकारी स्कूलों की दुर्दशा के खिलाफ गाँधी पार्क में धरना देंगे |इसी आन्दोलन को पिछले दिनों ही “अपने-सपने” ने अपना समर्थन दिया था,और इसके लिए आज संस्था के वोलेंटियर्स द्वारा आज सुबह सुबह ही टर्नर रोड,सुभाषनगर,क्लेमेंटटाउन में एक पोस्टर अभियान चलाया,ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों को संस्था इस आन्दोलन के प्रति जागरूक कर पाए |

POSTER 4 SHIKSHAगौरतलब है की संस्था के वोलेंटियर्स पिछले दो दिनों से इस आन्दोलन के लिए हैण्ड मैंड पोस्टर बना रहे थे, इस कार्य में क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के कुछ अभिभावकों का भी संस्था को साथ मिला है | इसी क्षेत्र के एक स्कूल द्वारा बिल्डिग फ़ीस के नाम पर अभिभावकों से रूपये ऐंठने शुरू कर दिए है, इसलिए विशेष रूप से क्षेत्र के अभिभावकों में इस समय व्यापक गुस्सा है | यह पोस्टर अभियान ऐसे ही पीड़ित अभिभावकों को एकजुट कर 25 मार्च के धरने को सफल बनाने के लिए चलाया गया |

 

 

 

संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा की हमारी संस्था बच्चो की शिक्षा पर शुरू से ही कार्य करती रही है | और एक तरह से हम स्वयं इसके निजी स्कूलों की प्रताड़ना के शिकार है, उन्होंने आगे बताया की संस्था द्वारा पढाये जा रहे बच्चो का निजी स्कूल में दाखिला कराना बहुत मुस्किल हो रहा है | पहले तो स्कूल प्रशासन बच्चो के कई तरह के प्रमाणपत्र लाने के लिए कहता है, और यदि कुछ बच्चो के प्रमाणपत्र एवं अन्य ओपचारिकताये पूरी भी करली जाये तो स्कूल से ही ड्रेस,कॉपी-किताब आदि खरीदना अनिवार्य कर देता है | जो की बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर मिलती है |

 

POSTER 4 SHIKSHA2

 

उपाध्यक्ष प्रियंका अनेजा ने भी स्कूलों की बढती मनमानी के विरुद्ध ऐसे आन्दोलन को आवश्यक बताया, उनका कहना है की पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे अभिभावकों पर स्कूल प्रशासन दोहरी मार मारता है |

 

अंत में संस्था के सचिव दीपक कोठियाल ने सभी वोलेंटियर्स को अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक अभिभावकों तक इस आन्दोलन की प्रति जागरूक कराने को कहा और सभी वोलेंटियर्स को उनके कार्य क्षेत्र बाँट दिए जो निम्न प्रकार है –

 

प्रियंका नेगी – कारगी, सरस्वती बिहार क्षेत्र |

मनीषा चम्याल – सोसाईटी एरिया क्लेमेंट टाउन क्षेत्र |

विकास चौहान – टर्नर रोड क्षेत्र |

उपाध्यक्ष प्रियंका अनेजा – डी.एल. रोड, आर्य नगर क्षेत्र |

और संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव व कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर स्वयं सुभाषनगर क्षेत्र के अभिभावकों तक इस आन्दोलन को पंहुचाने का कार्य करेंगे |

 

 

आज के पोस्टर अभियान में अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका अनेजा, सचिव दीपक कोठियाल, उप सचिव विकास चौहान, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर के अतिरिक्त प्रियंका नेगी, मनीषा, दीप प्रकाश पन्त, मणि सारस्वत, हिमांशु आदि शामिल रहे |

Leave A Comment