Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



बच्चे हैं हमारे कल का भविष्य, बुआ के रुप में करूँगी बच्चों की रक्षा : रेखा आर्या

 

देहरादून। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, केदारपुरम में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से 6319 लाभार्थियों के खाते में माह दिसम्बर, 2022 एवं जनवरी, 2023 की कुल 3 करोड़ 78 लाख 54 हजार रुपये की धनराशि का डिजीटल हस्तान्तरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत आच्छादित लगभग 100 बच्चे एवं उनके अभिभवाक उपस्थित रहे। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित बच्चों एवं उनके परिवारजनों ने अपने अनुभव साझा किये और विभाग व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वह सभी बच्चों व उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां मामा के रूप में उनके साथ खड़े हैं तो वहीं वह बुआ के रूप में सभी के साथ सदैव खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के जरिये दी जा रही है, साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रविधान भी किए गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज उन्हें कई परिजनों के विचार सुनने का अवसर भी मिला जिसमे सभी परिजनों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। कारगी निवासी नूरजहां ने कहा कि कोरोना के दौरान उनके पति की मृत्यु हो गई थी ऐसे में बच्चो के भरण पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई लेकिन वात्सल्य योजना से उन्हें बहुत लाभ पहुंचा है। वहीं कैलाशपुरी निवासी भारती खंडूरी ने भी अपने अनुभव बयां करते हुए कहा कि जब उनके पति की मृत्यु हुई तो उस दौरान अपनो ने भी साथ छोड़ दिया हर पल यही चिंता सताती रहती थी कि अब बच्चो की पढ़ाई कैसे होगी,घर का खर्चा कैसे चलेगा लेकिन इस योजना से बहुत सुकून मिला है।

Leave A Comment