Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



भारतीय जैन मिलन : जैन प्रतिभा, संस्कार, एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

देहरादून |  भारतीय जैन मिलन की ओर से जैन प्रतिभा एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह में बुजुर्गों व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं (हाईस्कूल / इंटर में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले) एवं 8 से 18 वर्ष आयु व 19 से 38 वर्ष आयु के दो वर्गों में प्रर्युषण पर्व में रात्रि भोजन त्याग, नित्य देव दर्शन, स्वाध्याय आदि करने वाले 90 बच्चों को सम्मानित किया गया । रविवार को जैन धर्मशला परिसर में आयोजित समारोह का शुभारम्भ जैन मिलन एकता की महिलाओं ने महावीर प्रार्थना से किया गिलन गीत की सुन्दर प्रस्तुति जैन मिलन मूकमाटी द्वारा दी गयी। मंच उद्घाटन जैन मिलन प्रगति की अध्यक्षा अलका जैन ने की तथा जैन मिलन शिवालिक के अध्यक्ष राजेश जैन ने चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलन राजीव जैन-राकेश जैन ने किया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि श्विभर में जैन धर्म जैसा कोई दूसरा धर्म नहीं है। हिंसा शस्त्रों से नहीं वचनों से भी होती है। जैन धर्म में भाव हिंसा को भी निषेध बताया है। ईश्वर ने जीभ में हड्डी नहीं दी है ताकि हम कठोर शब्द न कह सकें। भगवान महावीर के आदर्शों पर चलकर ही विश्व में शान्ति सम्भव है। जैन धर्म व सुमदाय दोनों ही शान्ति व सद्भाव के प्रतीक हैं। कार्यक्रम के प्रेरक व भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चन्द जैन ने कहा कि बुजुर्ग हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आर्शीवाद हमेशा मिलता रहता है। इस अवसर पर 80 वर्ष आयु के दम्पति सपत्नीक को सम्मानित किया गया । आचार्य श्री विबुद्ध सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सभी तीर्थंकरों ने मानव जाति के कल्याण के लिए काम किया, सृष्टि की बेहतरी के लिए त्याग किया। आदि नाथ से लेकर महावीर स्वामी का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ज्योतिष दिवाकर श्री राजेश मुनि जी महाराज ने जैन मिलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उपभोक्तावाद का नकारात्मक असर जैन समुदाय पर भी पड़ रहा है। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। हमें जैन धर्म के मूल्यों का आचरण करना चाहिए। क्षुल्लक समर्पण सागर जी ने कहा कि जैन किसी औपचारिकता का नहीं बल्कि आचरण का नाम है, आपने नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ० आर.के.जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चन्द्र जैन, ध्यान साधक श्री विकसित मुनि जी महाराज ने भी समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर डॉ० संजीव जैन क्षे, मंत्री, संदीप जैन मंत्री जैन भवन बीना जैन, ममलेश जैन, राकेश जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, प्रदीप जैन, अध्यक्ष जैन मिलन महावीर देहरादून, जैन, मधुसचिन जैन केन्द्रीय महिला संयोजिका,सचिन जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, आर. के. जैन, संजीव जैन, डॉ० संजय जैन, आदि की गौरवमयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० संजीव जैन ने किया।

मेधावी हुए सम्मानित

इंटरमीडिएट :- श्रुति जैन, वर्णिका जैन, अरहन्त जैन, शुभा, रिया, काव्या, सार्थक, अनुष्का, अभिनव, प्रियाल जैन, समर्थ जैन, इशिका जैन, स्तुति जैन

हाईस्कूल

अक्षरा जैन, ईशान, श्रेष्ठी, विदुषी, अंशिका, आदि, भूमिका, टीशा, अंकिता, पावनी जैन, आर्जव जैन, कोमल जैन, याशिका जैन, आभास जैन, व्योम जैन
डॉ० आर. के. जैन को वीर रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया।
सुबोध उनियाल मंत्री को उत्तराखण्ड रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया।

बुजुर्ग दम्पति हुए सम्मानित

1. रविन्द्र कुमार जैन-उषा जैन 2. सुरेन्द्र कुमार जैन-ममता जैन 3. डॉ. धन कुमार जैन-उमंगलता

Leave A Comment