भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे लगाई फांसी, हुई मौत
वाराणसी | भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | मिली जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा का शव वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में मिला है | जैसे ही यह खबर सामने आई भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई | दुख की बात यह भी है कि आज ही आकांक्षा दुबे का एक गाना रिलीज हुआ है और आज ही अभिनेत्री ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | जानकारी हो कि उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा दुबे बहुत समय से अवसाद में चल रही थी |