Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



भाजपा के राज में कुव्यवस्था के शिकार हुए पॉलिटेक्निक और आईटीआईज : हरीश रावत

लालकुआं। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में लालकुआं क्षेत्र से कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी एवँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा और उसकी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए जमकर निशाना साधा है।

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को घेरते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हमारी  की सरकार ने वर्ष 2014-15, 2016 में 52 नये आईटीआईज और 27 पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले। आज इनमें से आधे से ज्यादा आईटीआईज व पॉलिटेक्निक को बंद कर दिया गया है।

हरदा ने गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने उत्तराखंड में पॉलिटेक्निकों के संचालन के लिए एडहॉक अध्यापक नियुक्त किये थे, उनको भाजपा की सरकार ने सत्ता में आते ही निकालकर बाहर कर दिया और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की। फलस्वरूप राज्य के पॉलिटेक्निक एवं आईटीआईज कुव्यवस्था के शिकार हो गये।

हरीश रावत ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का ढांचा कांग्रेस के समय में शनै-शनै ऊपर की ओर उठ रहा था। उसमें गुणात्मक सुधार आ रहे थे जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज भी सम्मिलित हैं, आज उनकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा रोजगार का बड़ा माध्यम है किन्तु राज्य की भाजपा सरकार का ध्यान इस तरफ कभी नहीं गया।

कांग्रेस प्रत्याशी हरीश ने उत्तराखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड के चहुमुखी विकास के लिए इस बार कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने भाजपा के विरुद्ध एक नारा देते हुए कहा “तीन तिगाड़ा-काम बिगाड़ा, अब उत्तराखंड में नहीं आएगी, भाजपा दोबारा।”

Leave A Comment