शाहरुख के साथ रोमांस करना कठिन था : कटरीना कैफ
बॉलिवुड सुपरस्टार साल 2012 की फिल्म ‘जब तक है जान’ में शाहरुख खान और कटरीना कैफ अपनी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में दिखा चुके हैं। अब ये दोनों ऐक्टर फिल्म ‘जीरो’ में एक बार फिर साथ दिखाई देंगे जिसका डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को ही रिलीज किया गया है। इस मौके पर कटरीना ने भी फिल्म से जुड़े अपने शेयर किए। मीडिया से बात करते हुए कटरीना ने कहा, ‘शाहरुख के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करना कठिन था क्योंकि…
शाहरुख ने शेयर की फैन्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर
बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख अपने बर्थडे सेलिब्रेशन वाले मोड में हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी गौरी के साथ एक बेहद खास तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही शाहरुख ने अपने फैन्स से वादा किया है कि इस स्पेशल डे पर वह अपनी अगली फिल्म ‘ज़ीरो’ का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। शाहरुख ने अपने बर्थडे की शुरुआत इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ की है, जिसमें वह अपनी बेस्ट हाफ गौरी को केक खिलाते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है,…
‘भारत’ फिल्म में दो अवतार में दिखेंगे सलमान खान,जानिए खबर
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ में व्यस्त हैं। फैन्स को भी इस मल्टीस्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सलमान फिल्म को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के ड्यूरेशन के बारे में चर्चा हो रही थी। खबर थी कि फिल्म 3 घंटे से ज्यादा लंबी है। ‘भारत’ से सलमान खान का लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों में सलमान खान दो अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जहां इस फिल्म से कटरीना कैफ का लुक…
फिल्म ‘पीहू’ गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में हो सकती है शामिल
जिस फिल्म के ट्रेलर ने ही पांच मिलियन व्यू क्रॉस कर लिए हों, उसको लेकर लोगों की उत्सुकता तो बनती ही है। नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की आने वाली फिल्म पीहू इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रड्यूस कर रहे हैं। प्रड्यूसर इस फिल्म को लेकर गिनेस बुक से बात कर रहे हैं। कि मेकर्स पीहू को गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्डस में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 16 नवंबर को रिलीज होने वाली हैजानकारी हो कि यह सोशल थ्रिलर फिल्म पहले से ही काफी…
कैंसर से लड़ रहीं पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, जानिए खबर
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा आयुष्मान की फिल्म ‘अंधाधुन’ भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म के लिए भी आयुष्मान की खूब तारीफ हो रही है। अब न सिर्फ रील लाइफ बल्कि रीयल लाइफ में भी आयुष्मान ने कुछ ऐसा किया है कि जिसने सबका दिल जीत लिया। करवा चौथ के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट ने सबको भावुक कर दिया है। दरअसल, एक ओर आयुष्मान सफलता का स्वाद चख रहे हैं तो दूसरी ओर…
सलमान की फिल्म से बॉलिवुड डेब्यू करेंगी बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे
टीवी के पॉप्युलर सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ के बाद विवादित रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ जीतकर चर्चा में आईं ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बॉलिवुड फिल्मों में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह सलमान खान की फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि फिल्म में शिल्पा का रोल क्या होगा लेकिन वह अभी से अपनी इस फिल्म को लेकर काफी…
बॉलीवुड के दिग्गजों ने पीएम से की मुलाकात
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस मीटिंग में राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आनंद एल राय, रितेश सिधवानी, आमिर खान के साथ ही देख इंडिया सर्कस के प्रड्यूसर माहावीर जैन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है सूत्रों के मुताबिक, बॉलिवुड के ये दिग्गज नई दिल्ली पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने पीएम से मुलाकात की। पहले माना जा रहा था कि यह मीटिंग #MeToo मूवमेंट को लेकर की गई, हालांकि बाद में सामने आया कि बातचीत का मुद्दा कुछ और था। कि इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री…
इमोशल पोस्ट शेयर कर सोनाली बेंद्रे ने कहा ‘शुक्रिया’
सोनाली बेंद्रे कैंसर से जंग लड़ते हुए खुद को मजबूत बनाए हुए हैं। कीमो और अन्य सर्जरी के दर्द से गुजरते हुए भी वह हमेशा सोशल मीडिया अकाउंट पर पॉजिटिव मेसेज ही पोस्ट करती हैं। कैंसर से उनकी इस लड़ाई में उनके आसपास मौजूद लोग भी उनके लिए सपॉर्ट सिस्टम के रूप में काम कर रहे हैं। इससे दुख या उनकी जैसी स्थिति से गुजर रहे लोगों को भी इमोशनल सपॉर्ट मिलता है। सोनाली उन्हे लोगों का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्ट में सोनाली ने अपनी…
कपिल शर्मा ने की अपनी शादी की डेट कन्फर्म, जानिए खबर
बॉलिवुड में इन दिनों शादी-विवाह का माहौल बन गया। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के अलावा कमीडियन कपिल शर्मा की शादी की खबर भी सुर्खियों में है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की कन्फर्म डेट अब तक सामने नहीं आई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की डेट कन्फर्म कर दी है, जो 14 और 15 नवंबर को तय है। अब कपिल शर्मा ने भी साफ कर दिया है कि उनकी शादी 12 दिसंबर को जालंधर में होगी। कपिल शर्मा ने एक बातचीत में अपनी शादी की डेट कन्फर्म करते…
बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘बधाई हो’, बनाया रेकॉर्ड
बॉलिवुड फिल्म ‘बधाई हो’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई चौथे दिन भी जारी रही। ‘बधाई हो’ के अब तक के कलेक्शन ने इसे हिट फिल्म बना दिया है। वीकेंड के दूसरे दिन तक इस फिल्म ने 44.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली और ईस्ट पंजाब में की। हालांकि, शुरुआत के तीन दिन के मुकाबले चौथे दिन तक इस फिल्म के कलेक्शन की स्पीड कम हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13 करोड़ 25 लाख से ज्यादा कमाए। हालांकि, यह कितनी बड़ी हिट फिल्म होगी यह नए…






























