कांग्रेस गुजरात के विधायकों की परेड पर परेड
बेंगलुरु। गुजरात में साख बचाने की चुनौती से जूझ रही कांग्रेस ने रविवार को बेंगलुरु में अपने 44 विधायकों की मीडिया के सामने परेड कराई। पार्टी के ये विधायक एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। मीडिया के सामने विधायकों को पेश करते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सभी विधायक यहां अपनी मर्जी से आए हैं और उनसे उनके मोबाइल ले लिए जाने की खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि गुजरात में 8 अगस्त को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे…
कश्मीर में तिरंगा हाथ में थामने वाला कोई नहीं मिलेगा : महबूबा मुफ्ती
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के तिरंगा पर बयान की आलोचना की है। पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “मुफ्ती का बयान बेतुका और बहुत चौंकाने वाला है। तिरंगा हमारे लिए पवित्र है। यह जम्मू-कश्मीर में उतना ही ऊंचा लहराएगा जितना किसी और राज्य में। सत्ता में होने के चलते कोई इसका दुरुपयोग नहीं कर सकता।” बता दें कि शुक्रवार को महबूबा ने कहा था कि अगर कश्मीर के लोगों को मिले विशेषाधिकारों से छेड़छाड हुई तो यहां तिरंगा हाथ में थामने वाला कोई नहीं मिलेगा।सीएम महबूबा ने शुक्रवार को आर्टिकल 35A को खत्म करने के…
अहमद पटेल पहुंच पायेंगे राज्यसभा …
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस में बगावत खुलकर सतह पर आ गई है. जानकारी हो की शुक्रवार को दो और विधायकों मान सिंह चैहान और सानाभाई (छना)चैधरी ने पार्टी छोड़ दी है. इससे पहले गुरुवार को पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. पार्टी के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला के कांग्रेस से दामन छुड़ाने के बाद से बगावत का सिलसिला जारी है. गुरुवार को जिन तीन विधायकों के साथ पार्टी के मुख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत ने इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ज्वाइन कर लिया. कांग्रेस में इस बगावत से पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी अहमद…
अजान पर ट्वीट के बाद ट्रोल हुई सुचित्रा कृष्णमूर्ति
नई दिल्ली। सोनू निगम के बाद अजान पर ट्वीट पर आलोचनाओं का शिकार हो रहीं गायिका और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और भद्दी टिप्पणियों के बाद आखिकार पुलिस का रुख करना पड़ा है. कुछ दिन पहले ही अजान पर ट्वीट करने वाली सुचित्रा को कॉल गर्ल जैसे कई भद्दे शब्द कहे गए हैं, जिससे परेशान होकर सुचित्रा ने मुंबई पुलिस को शिकायत की और उन्हें पुलिस से काफी मदद मिली है. सुचित्रा ने मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन के बाहर से अपना एक फोटो पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।…
बिहार : सियासी घमासान पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका दायर
पटना। बिहार का सियासी घमासान अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। सर्वाधिक विधायकों वाली पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका नहीं दिए जाने के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में दो अलग-अलग लोकहित याचिका दायर की गई है। अब आज को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ तय करेगी कि याचिका को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए या नहीं? पहली याचिका बड़हरा से राष्ट्रीय जनता दल विधायक सरोज यादव व अन्य ने दायर की है जबकि दूसरी याचिका नौबतपुर के समाजवादी नेता जितेन्द्र कुमार की तरफ से दायर की गई है। याचिका में राज्यपाल के फैसले पर हैरानी जाहिर की गई है।…
यदि जेडीयू केंद्र सरकार में होगी शामिल तो ….
नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने वाली जेडीयू अब केंद्र सरकार में भी शामिल हो सकती है। सूत्रों की माने तो कि जनता दल (यूनाइटेड) के दो सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सरकार की तरफ से एक केंद्रीय मंत्री और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की पेशकश की जा सकती है। एनडीए को मजबूत करने की कवायद के तहत यह फैसला लिया जा सकता है। इस बारे में औपचारिक एलान बैठक के बाद लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू कोटे से भी केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। नामों का…
शरद यादव के कारण एक बार फिर बिहार की राजनीति नए मोड़ पर
बिहार की राजनीति एक बार फिर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के कारण यू टर्न ले लिया है | बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ सरकार बनाते ही अटकलें तेज थी कि जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं. लेकिन इसी बीच शरद यादव ने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है. वहीं उन्होंने अपने घर पर शाम 5 बजे अपने घर पर बैठक बुलाई है, बैठक में बीजेपी के साथ सरकार बनाने का विरोध करने वाले नेता अली अनवर और विरेंद्र कुमार शामिल होंगे. इन सभी अटकलों…
बंद होंगे 2000 रुपये के नोट !
आरबीआई अब मार्केट में छोटे नोटों की सप्लाइ बढ़ाएगा। मार्केट में अब 50, 100 और 500 रुपये के नोटों की सप्लाइ बढ़ेगी। अगस्त अंत तक 200 रुपये के नए नोट भी मार्केट में आ सकते हैं। बैंकिग सूत्रों का कहना है कि छोटे नोटों की संख्या बढ़ाने का मतलब 2000 रुपये के नोट को बाहर का रास्ता दिखाने की शुरुआत हो सकती है। एसबीआई अपने एटीएम रीकैलिब्रेट कर रहा है, ताकि 500 रुपये के नोटों को ज्यादा जगह मिले। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 11 अप्रैल को नोटों की छपाई के लिए प्रॉडक्शन प्लानिंग की बैठक हुई थी। बैठक…
जब वर्ल्डकप देखने नंगे पैर पहुंचे अक्षय कुमार पर उनसे हो गयी एक गलती , जानिए खबर
लंदन के लॉर्ड्स मैदान में हुए महिला क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया को चीयर करने नंगे पैर पहुंचे थे। मैदान से अपनी कुछ फोटोज अक्षय ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इनमें से एक में वे उलटा तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं। भले ही अक्षय से यह भूल अनजाने में हुई हो। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अक्षय की फोटो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है, “कम से कम इंडियन फ्लैग की रिस्पेक्ट तो करो अक्की पाजी।” एक अन्य यूजर ने अक्षय के लिए गाली…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
तमिलनाडु के किसानों में से एक ने आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते समय आत्महत्या करने की कोशिश की . किसान ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की. किसान को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. किसान का नाम सुब्रमणि है और वो तमिलनाडु के नामक्कल से है. सूखे की मार झेल रहे तमिलनाडु के किसानों ने मार्च-अप्रैल महीने में कर्जमाफी की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में अपने खास तरीके के विरोध प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. अब एक बार फिर अपनी मांगों के साथ तमिलनाडु…






























