ऐतिहासिक : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए 4400 सीटों पर 92 हजार स्टूडेंट्स ने किये आवेदन, जानिए खबर
नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को रोहिणी सेक्टर 18 में एक और बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस शुभारंभ किया | इसके साथ ही दिल्ली में अब एक्सीलेंस स्कूलों की संख्या 36 से बढ़कर 37 हो गई है | इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि रोहिणी का यह स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल देश के बेहतरीन स्कूलों में से एक है | इसमें उपलब्ध सुविधाएं इंफ्रास्ट्रक्चर डीपीएस, गोयनका जैसे नामी प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर है | स्कूल ऑफ स्पेशलाइज एक्सीलेंस स्कूलों में बच्चों को स्पेशल सब्जेक्ट्स के अंदर 9वीं कक्षा से ही…
पहचान : वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाली सुरेखा यादव बनी भारत की पहली महिला
मुम्बई | भारत की सुरेखा यादव ने एक और उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली है | सुरेखा यादव ने भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली पायलट बन गई हैं | सुरेखा इससे पहले एशिया की पहली लोको पायलट का तमगा भी अपने नाम कर चुकी हैं | देश में तैयार की गई पहली सेमी हाई-स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन को सुरेखा यादव ने 13 मार्च 2023 को मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन और सोलापुर स्टेशन के बीच चलाया | सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि पायलट सुरेखा यादव अपनी…
गर्व : नीरजा यादव चुनी गई संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर
देहरादून | उपनिरीक्षक नीरजा यादव को विगत वर्ष अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चुना गया था। वह अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी। उन्हें दक्षिण सुडान के लिए चुना किया गया। जहां योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से उन्हें दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया। यूएन मिशन को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया है। यह विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करते हैं, जहां पर लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है।…
पहचान : समाजसेवी मधु सचिन जैन को मिला स्वयंसिद्धा नारी गौरव सम्मान
कवि सम्मेलन का भी हुआ आयोजन देहरादून | भारत विकास परिषद-देहरादून ग्रेटर शाखा ने श्रीराम मन्दिर दीपलोक कॉलोनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की प्रतिष्ठित समाज सेवी मधु सचिन जैन को स्वयंसिद्धा नारी गौरव सम्मान से सम्म्मनित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का प्रारम्भ करते हुए कार्यक्रम संचालिका एवँ महिला संयोजिका सारिका चौधरी ने “मैं औरत” कविता पढ़ी एवँ तनुश्री गुप्ता ने समाज सेवी मधु जैन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रति सेवा कार्यो के साथ उन्हें देहरादून, उत्तराखंड एवँ देश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्म्मनित किये जाने से अवगत कराया। राष्ट्रीय कवि श्रीकान्त श्री ने कविसम्मेलन…
देहरादून : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पर की चर्चा
तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिजनेस एसोसिएशन ने आयोजित की प्रथम महिला कॉन्फ्रेंस देहरादून। तेजस्वी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिजनेस एसोसिएशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष में प्रथम महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट एवं विशेष अतिथि वेदांता आईएस की डायरेक्टर अर्चना यादव कपूर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी मौजूद वक्ताओं एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की जिसके बाद तेजस्विनी की प्रिंसिपल ट्रस्टी प्रिया गुलाटी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों…
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान” समारोह में महिलाएं हुई सम्मानित
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा हुआ कार्यक्रम का आयोजन देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा सनराइज अकैडमी रायपुर मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम श्री डॉ बीके संजय ,सचिन जैन, अति विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, बीना जैन, सनराइज एकेडमी डायरेक्टर पूजा पोखरियाल डॉक्टर आर एम सक्सेना रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन महानगर अध्यक्ष जितेंद्र दंडोना जी ने किया | यह हुई सम्मानित बीना अग्रवाल (नृत्य कला के क्षेत्र में) संगीता धौंडियाल (गायकी के क्षेत्र) डॉक्टर आशु लेखा गुप्ता (ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी) निधि बेलवाल (…
छा गई सोशल मीडिया पर टिहरी की दिव्या नेगी, जानिए खबर
टिहरी। थौलधार ब्लॉक के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था। दिव्या का सात फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा संसद के लिए चयन हुआ था। टिहरी जिले के जुवा पट्टी के सुनारगांव निवासी दिव्या नेगी ने एक मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का शानदार व्याख्यान ‘जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत की भूमिका पर’ दिया था। उन्होंने एक पृथ्वी, एक परिवार और एक…
इनसे सीखे : गौशाला में पढ़ाई करके दूधवाले की बेटी सोनल बनी जज
राजस्थान | गौशाला में पढ़ाई करके दूधवाले की बेटी सोनल शर्मा राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) परीक्षा 2018 में अपने पहले प्रयास में जज बन गई है। 25 वर्षीय सोनल ने बीए, एलएलबी और एलएलएम में गोल्ड पदक प्राप्त किए हैं। एक साल के प्रशिक्षण के बाद वह राजस्थान की सत्र अदालत में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट बनेगी। दूधवाले ख्याली लाल शर्मा के चार बच्चों में से दूसरी सोनल, अपने दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे करती है। वह मवेशियों को दूध निकाले, गाय शेड की सफाई, गोबर इकट्ठा करने और दूध बांटने में अपने पिता की मदद करती है।आरजेएस 2018…
शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना इंडियन आइकन अवार्ड से हुए सम्मानित
देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था, स्कूल एवं कॉलेजों में विषय एवं कैरियर चयन हेतु सेमिनार के आयोजन हेतु काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित समारोह में इंडियन आइकन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। डंडोना ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें इस क्षेत्र मेंआगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। श्री डंडोना को पूर्व में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा…
नशे के खिलाफ जंग मिलकर लड़ेंगे हरिद्वार के युवाओं संगः ललित जोशी
हरिद्वार। प्रदेश में नशा उन्मूलन पर कार्य कर रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति ने 2023 के अपने प्रथम चरण का समापन आज हरिद्वार के युवाओं के बीच किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में समिति के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने स्कूली छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया, संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज भारत को युवाओं के देश के रूप में देखता है लेकिन यहाँ के कुछ युवा इम्प्रेशन जमाने, दोस्तों के साथ पार्टी मनाने या किसी अवसाद के चलते भी…






























