Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



देहरादून : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पर की चर्चा

तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिजनेस एसोसिएशन ने आयोजित की प्रथम महिला कॉन्फ्रेंस

देहरादून। तेजस्वी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिजनेस एसोसिएशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष में प्रथम महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट एवं विशेष अतिथि वेदांता आईएस की डायरेक्टर अर्चना यादव कपूर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी मौजूद वक्ताओं एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की जिसके बाद तेजस्विनी की प्रिंसिपल ट्रस्टी प्रिया गुलाटी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपना परचम न फहराया हो । उन्होंने तेजस्विनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए तेजस्विनी के कार्यों को भी सराहा। इसके उपरांत उन्होंने सभी मौजूद वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वक्ताओं में राजनीति में महिलाएं विषय पर बोलने के लिए नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भारतीय जनता युवा मोर्चा नेहा जोशी मौजूद रही, मीडिया में महिलाएं विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए न्यूज एटिन नेटवर्क के ब्यूरो चीफ अनुपम त्रिवेदी, फाइनेंस के क्षेत्र में महिलाएं विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए फाइनेंस ऑफिसर प्रवीण कौर, खेल के क्षेत्र में महिलाएं विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए एथलीट नैना राणा, फिटनेस के क्षेत्र में महिलाएं विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए न्यूट्रीशनिस्ट रूपा सोनी, हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में महिलाएं विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए शेफ दीपा चावला, मैथ्स एवं साइंस के क्षेत्र में महिलाएं विषय पर बात करने के लिए दून स्कूल के अध्यापक चंदन सिंह, बिजनेस के क्षेत्र में महिलाएं विषय पर बात करने के लिए टप्परवेयर उत्तराखंड की सीईओ राशि सिंगल एवं खादी बोर्ड अधिकारी  अलका पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम को मॉडरेट एडवोकेट कृष्णा मलिक ने किया। सभी वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति पर अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर मां गंगा इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी के छात्रों एवं पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया एवं वक्ताओं से सवाल जवाब किए। कार्यक्रम में तेजस्विनी ग्रुप की सभी महिला उद्यमी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में तेजस्विनी की ट्रस्टी प्रिया गुलाटी ने सभी मौजूद अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave A Comment