विरेन्द्र सिंह रावत ने वार्षिक महोत्सव एवं खेल दिवस का किया शुभारम्भ
ब्राइट स्पेस पब्लिक स्कूल मे 18वॉ वार्षिक महोत्सव एवं वार्षिक खेल का हुआ आयोजन देहरादून | देहरादून के बालावाला स्थित ब्राइट स्पेस पब्लिक स्कूल मे आयोजित 18वॉ वार्षिक महोत्सव एवं वार्षिक खेल का उद्धघाटन उत्तराखंड के प्रसिद्ध फुटबाल पूर्व खिलाडी, नेशनल कोच, क्लास वन रेफरी, नेशनल फुटबाल गोल्ड मैडलिस्ट, पूर्व विधायक प्रत्याशी, इंटरनेशनल, नेशनल अवार्ड से सम्मानित विरेन्द्र सिंह रावत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया स्कूल के छात्रों के द्वारा विभिन्न राज्यों के संस्कृतिक नृत्य का कार्यक्रम किया गया एवं बच्चों ने विभिन्न खेलो मे प्रतिभाग किया जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया, छोटे छोटे छात्रों…
खेल महाकुम्भ में सहकारिता विभाग के प्रेम कुमार ने जीता सिल्वर मेडल
देहरादून (खेल कोना ) | महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में खेल महाकुम्भ 2023 का आयोजन किया गया | इस खेल महाकुम्भ के दिव्यांग वर्ग के बैडमिंटन वर्ग में खिलाड़ी प्रेम कुमार ने सिल्वर मेडल जीता है । प्रेम कुमार को फाइनल मुकाबले में हरिद्वार के रवि सर्वलिया द्वारा 21-19/ 21-17 से हार का सामना करना पड़ा | इस आयोजन में उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया | विदित हो कि प्रेम कुमार सहकारिता विभाग, पौढ़ी गढ़वाल, में कार्यरत है। विगत कई वर्षों से खेल से जुड़े हुए है |
विराट कोहली हुए और विराट, जानिए खबर
खेल कोना | भारत के विराट बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिये है । उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे करके इतिहास रच दिया। कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए। वह सबसे तेज 25 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में विराट ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने अपनी 549वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में इस आंकड़े को छू लिया। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 577 पारी खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के…
उत्तराखंड के फुटबॉलर विरेन्द्र सिंह रावत को मिला G20 समिट का निमंत्रण
देहरादून | उत्तराखंड के इतिहास मे एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है एक प्रसिद्ध फुटबॉलर, नेशनल कोच, रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत, का नाम नॉमिनेटेड हुवा है भारत देश मे पहली बार होने जा रहा है G20 समिट ( ग्लोबल 20 देशों ) वर्ष 2023 मे जिसमे समस्त देश विदेश से 320 नामित व्यक्ति होंगे जो सर्वप्रथम अपनी अपनी उपलब्धियों के बारे मे बताएँगे उसके बाद जिन लोगो ने अपने अपने छेत्र मे काम किया है कैसे विकास हो बताया जाएगा 8 अप्रैल 2023 को दिल्ली मे आयोजित जी 20 समिट मे विरेन्द्र सिंह रावत को चार मिनट का…
धन सिंह कोरंगा, मनोज और मोहित का भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में हुआ चयन
देहरादून | उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट टीम के कप्तान धन सिंह कोरंगा ,मनोज कुमार और मोहित का भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है | उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट, यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि उत्तराखंड के यह खिलाड़ी इस वर्ष होने वाले इंटरनेशनल व्हील चेयर क्रिकेट आयोजन में हिस्सा लेंगे |
जरा हटके : सारमंग 5 किलोमीटर दौड़ में दौड़े युवा और बुजुर्ग
देहरादून। आमजन को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सारमंग एडवेंचर टूर्स ने देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। दौड़ सुबह सात बजकर 30 मिनट पर सनलाइन हायब रेस्टोरेंट से शुरू होकर खैरी-सहस्त्रधारा सड़क से खैरी होते हुए वापस सनलाइन हायब में समाप्त हुई। दौड़ को मास्टर एथलीट विनोद सकलानी , जगदीश राम और अजय यादव ने झंडी दिखाकर शुरू किया। 5 किलोमीटर दौड़ में देहरादून के अलावा हरिद्वार, बिजनौर, सहारनपुर , विकासनगर और काँगड़ा (हिमाचल) के करीब 100 धावकों हिस्सा लिया। दृष्टिबाधित के बावजूद सौरभ शर्मा ने ओवरऑल पहला स्थान हासिल…
औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को बर्फ की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व स्तर पर इस बार शीतकाल में बर्फबारी कम होने के कारण जनपद चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में भी बर्फबारी कम हुई है इसलिए 23 से 26 फरवरी तक होने वाले नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्की एंड स्नो बोर्ड उत्तराखण्ड ने स्की और स्नो बोर्ड इंडिया की सभी संबद्ध…
खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित
देहरादून | गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सम्मानित किया। उत्तराखण्ड से शालिनी राणा, ऋषभ रावत, मयंक डिमरी एवं जगदीप भट्ट ने पदक जीते। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट, इन खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी एवं डब्बर सिंह उपस्थित थे।
भारतीय क्रिकेट महिला टीम का रविन्द्र जडेजा ने बढ़ाया हौसला, जानिए खबर
खेल कोना | टी20 विमेंस वर्ल्ड कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकबला खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमें जमकर मेहनत कर रही हैं। बता दें कि इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत न्यूलैंड्स, केप टाउन में होगी। एक तरफ भारत की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को बिस्माह मारूफ संभालती हुई नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले टीम इडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने महिला टीम का हौसला बढ़ाया है।
बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज : भारतीय टीम के लिए आई यह बुरी खबर
खेल कोना | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज भारतीय सरजमीं पर जारी है, जिसके बीच में ही एक ऐसी बुरी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है | दरअसल, टीम इंडिया का एक मैच विनर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की पूरी बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएगा | भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है | टीम इंडिया का जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पूरी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएगा, वह बहुत ही खतरनाक और टैलेंटेड खिलाड़ी है…






























