यूनाइटेड दिव्यांग कप का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन मैच में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को हराया
देहरादून | यूनाईटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच खेल गया | मैच के मुख्यअतिथि संदीप गुप्ता निदेशके दून डिफेंस एकेडमी ने विजेता ट्राफी से पर्दा हटाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया | दून स्ट्राइकर क्रिकेट ग्राउंड में चलने वाला यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगा | इस अवसर पर संदीप गुप्ता, गणेश शाह, नरेंद्र शाह, विशाल चौधरी, दिनेश शर्मा, नरेश नयाल, अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे | इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने अपनी शुभकामनाएं दी जिनमे दिल्ली सांसद मनोज तिवारी, उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री…
क्रिकेटर शमी के समर्थन में आये यह भी, जानिए खबर
खेल कोना | टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेले गये मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था | जिसके बाद से ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये हैं | सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है | बात करें उस मैच की तो कप्तान विराट कोहली को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था | मोहम्मद शमी पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में सबसे मंहगे गेंदबाज साबित हुए थे | यही कारण है, कि उनको ज्यादा ट्रोल…
उर्वशी और ऋषभ पन्त के बीच कहानी अभी बाकी है ……
खेल कोना | इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी-20 वर्ल्डकप का मैच खेला गया | इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान से दर्शक मौजूद थे | साथ ही अक्षय कुमार मौनी रॉय समेत कई इंडियन सेलेब्स भी स्टेडियम में नजर आए | लेकिन, इन सब के बीच एक सेलिब्रिटी जिनपर सभी की निगाहें थम गईं वो उर्वशी रौतेला थीं | उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के डेटिंग के चर्चे लगातार हो रहे थे, बाद में उनकी ब्रेकअप की खबरें भी मीडिया में छाईं रहीं |
T20 वर्ल्ड कप 2021 : भारत- पाकिस्तान मैच को देखने के लिए 2 लाख तक खर्च करने को तैयार लोग, जानिए खबर
खेल कोना | जैसे ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत-पाक 24 अक्टूबर 2021 के मैच के लिए घोषणा की कि T20 वर्ल्ड कप 2021 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, वैसे ही हजारों क्रिकेट प्रशंसक अपनी सीट बुक करने के लिए वेबसाइट पर दौड़ पड़े। कई लोगों को एक ऑनलाइन कतार में रखा गया था, जिसके आगे हजारों उपयोगकर्ता थे। रिपोर्ट के अनुसार ये सारे टिकट महज एक घंटे के भीतर बिक गए। बता दें कि यूएई और ओमान में होने जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप में 70 प्रतिशत क्षमता के साथ दर्शक स्टेडियम में मैच देखने आ सकते…
भारतीय टीम के सबसे बड़े आलोचक ने कही यह बात, सभी रह गए दंग, जानिये खबर
नई दिल्ली | भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने की सबसे तगड़ी दावेदार है | यह बात अब उसके सबसे बड़े आलोचकों ने भी कहनी शुरू कर दी है | इस बारे में ताजा ट्वीट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का है | वॉन साल में सैकड़ों ट्वीट भारतीय टीम की कमियां गिनाने या खिंचाई करने के उद्देश्य से करते हैं | लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों के बाद उन्होंने भी मान लिया है कि इस बार भारतीय टीम कमाल करने वाली है |
टी20 विश्व कप : धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे रोहित शर्मा
खेल कोना | वर्ष 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के एकमात्र सदस्य रोहित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 विश्व कप) को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि धोनी इस बार भी टीम के साथ खिलाड़ी नहीं बल्कि मार्गदर्शक के रूप में रहेंगे। रोहित के अतरिक्त छह और क्रिकेटर भी सातवां विश्व कप खेल रहे हैं। इनमें बांग्लादेश के तीन सर्वाधिक (शाकिब, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह), वेस्टइंडीज (गेल, ब्रावो) के दो और पाकिस्तान (शोएब मलिक) का एक खिलाड़ी हैं।
आईपीएल : चौथी बार खिताब पर कब्जा किया चेन्नई सुपर किंग्स ने,जानिए खबर
खेल कोना | आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के जोरदार खेल के दम पर कोलकाता को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और अपने तीसरे खिताब से चूक गई।
यह लगा छक्का …कोलकाता नाइटराइडर्स फाइनल में
देहरादून | आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालीफ़ायर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शारजाह के मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को तीन विकेट से हरा दिया और तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में छह रनों की दरकार थी और राहुल त्रिपाठी ने छक्का मारकर मैच खत्म कर दिया।
39 साल की उम्र में टी 20 विश्व कप में शोएब मलिक का पाक टीम में चयन, खबर सुर्खियों में
कराची | अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल करने की घोषणा की। 39 साल के मलिक टीम में शोएब मकसूद की जगह लेंगे, जो पीठ की चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मलिक की वापसी के बाद यूजर्स ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि, पाकिस्तान के टीवी चैनल समा टीवी ने मलिक के सम्मान में एक वीडियो चलाया, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहा है। समा टीवी ने मलिक के चार दशक लंबी विरासत पर एक वीडियो…
क्रिकेटर दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड जया को ग्राउंड में ही किया प्रपोज, बटोरी सुर्खिया
देहरादून | आईपीएल 2021 के इस संस्करण में एक खास नज़ारा देखने को मिला है | चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जब मुकाबला खत्म हुआ, तब स्टैंड्स में कुछ ऐसा घटा जिसने सुर्खियां ही नही बटोरीं प्यार करने वालो को एक संदेश भी दिया | चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच खत्म होते ही अपनी गर्लफ्रेंड को ग्राउंड में ही प्रपोज़ किया | दीपक ने जब ऐसा किया तब उनकी गर्लफ्रेंड और आसपास मौजूद लोग चौंक गए थे, खास बात ये थी कि ये नज़ारा टीवी पर लाइव दिखाया जा रहा था |…





























