हरभजन सिंह बने दूसरी बार पिता, जानिए खबर
देहरादून | क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा एक बार फिर पिता और माँ बने है इस बार हरभजन और गीता को बेटा हुआ है |वह दूसरी बार मां बनी हैं | हरभजन और गीता की एक बेटी भी है | बेटे के जन्म की जानकारी हरभजन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है | हरभजन अपने शानदार तरीके से क्रिकेट खेले जाने के लिए जाने जाते हैं | हरभजन ने क्रिकेट में एंट्री राइट आर्म फास्ट मीडियम बोलर की तरह की थी |वह एक ऑल राउंडर क्रिकेटर हैं | हरभजन क्रिकेट खेलने के साथ कई ब्रांड एंडोर्स…
खेल : फर्राटा धाविका दुती चंद का लक्ष्य 11.10
देहरादून | विश्व रैंकिंग कोटा के जरिए टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने वाली फर्राटा धाविका दुती चंद का लक्ष्य 11.10 सेकंड की टाइमिंग निकालना है, जो उनके अनुसार सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए जरूरी होगा | दुती चंद कहा कि ‘मैंने 11.10 का लक्ष्य रखा है, जिससे सेमीफाइनल तक आ सकती हूं |
इंग्लैंड के खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, जानिए खबर
खेल कोना (पहचान एक्सप्रेस) | पाकिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए बुरी खबर आ रही है, खबर है कि इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी और टीम के कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए है , सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नई टीम घोषित की है | इस टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स को सौंपी गई है |टीम में नौ अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है | इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 8 जुलाई से वनडे सीरीज शुरू होनी है और उससे पहले ही…
भारतीय ओलम्पिक दल को दी शुभकामनाएं
देहरादून । अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए ओलम्पिक खेल टोकियो 2020 में भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनायें देने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित कार्यक्रम में वाई सुब्बाराव, पूर्व कप्तान भारतीय वाॅलीबाॅल टीम, ओ.एन.जी.सी, विक्रम सिंह बिष्ट अन्तराष्ट्रीय फुटबाॅल खिलाड़ी, ओएनजीसी, देवेन्द्र बिष्ट, चयनकर्ता भारतीय स्कूल फुटबाॅल टीम एवं गैम्स काॅर्डिनेटर (फुटबाॅल) ओएनजीसी के द्वारा ‘‘ओलम्पिक प्वांईट’’ पर सेल्फी लेकर भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनाएं दी गयीं। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक…
खेल रत्न के लिए क्रिकेटर आर अश्विन और महिला क्रिकेटर मिताली राज का नाम आगे
नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन और अनुभवी महिला क्रिकेटर मिताली राज के नामों की सिफारिश की है | शिखर धवन, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की भारतीय बोर्ड ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भी सिफारिश की है | एक न्यूज एजेंसी को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि इस पर हमने विस्तार स्व चर्चा की और अश्विन और महिला टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली के नाम खेल रत्न के लिए भेजने का फैसला किया |
सल्यूट : तीरंदाजी विश्व कप में पति-पत्नी ने भारत को दिलाया तीन स्वर्ण पदक
खेल कोना | शानदार फार्म में चल रही अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी के अद्भुत प्रदर्शन से भारत ने विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले | इससे इस प्रतियोगिता में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक रहे | शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था | अतनु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप की मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर भारत को टूर्नामेंट में…
न्यूजीलैंड पहला विश्व टेस्ट चैंपियन बना, भारत उपविजेता
खेल कोना | न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब जीत लिया है | वर्षाबाधित इस खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड की जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि बारिश के कारण करीब ढाई दिन का खेल धुलने के बाद यह मुकाबला रिजर्व डे में चला गया…
क्रिकेट से संन्यास लेगा ये दिग्गज खिलाड़ी , जानिए खबर
खेल कोना |बीजे वाटलिंग पहले ही कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी टेस्ट मैच है | भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है | साथैंप्टन में हो रहे इस सबसे बड़े टेस्ट में बारिश लगातार बाधा डाल रही है | विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे | जिसके बाद न्यूजीलैंड ने जवाब में दो विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे | दोनों टीमों की पहली पारी के प्रदर्शन का आकलन करें तो अभी तक पलड़ा न्यूजीलैंड का भारी नजर आ रहा…
खेल पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून तक बढ़ी, जानिए खबर
नई दिल्ली । युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2021 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (एमएकेए) जैसे खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन/आवेदन 19 और 20 मई को आमंत्रित किए थे ।अधिसूचनाएं मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई थीं। खेल मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 से बढ़ाकर 28 जून, 2021 (सोमवार) कर दी गई है। पुरस्कार के लिए पात्र खिलाडिय़ों/ कोचों/ संस्थाओं/ विश्वविद्यालयों से नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। भारतीय ओलंपिक…
टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट के कोई मायने नहीं : दिनेश कार्तिक
मुंबई । भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से एक हैं जो लंबे समय से पुजारा के समर्थक रहे हैं और उन्हें लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट की बात व्यर्थ है। कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स की ओर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले आयोजित ट्विटर स्पेस सत्र पर स्ट्राइक रेट के बारे में चर्चा करते हुए कहा, अगर आप चार दिनों में समाप्त हुए टेस्ट…






























