अपनी निजी जिंदगी को खेल से अलग रखने में कामयाब रही हैं साइना
बेंगलुरु | पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच विमल कुमार ने साइना नेहवाल की तारीफ करते हुए कहा की साइना के अपने साथी शटलर पारूपल्ली कश्यप के साथ अपने संबंधों का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। हाल में खबर आई थी कि ये दोनों खिलाड़ी दिसंबर में शादी करने वाले हैं। उन्होंने यहां पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फोर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस पर कहा, ‘मैं उनके (साइना और कश्यप) रिश्तों के बारे में जानता था। इसके बारे में एक अच्छी चीज यह है कि साइना ने इसे अच्छी तरह छिपाकर रखा और इससे किसी भी तरह ध्यान नहीं भंग होने दिया। उसकी प्राथमिकता खेल…
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी
नई दिल्ली | मलयेशिया में होने वाली एशियन चैम्पियंस ट्रोफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। मनप्रीत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था। हॉकी इंडिया (एचआई) ने इस टूर्नमेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें भारतीय टीम मौजूदा विजेता के रूप में प्रवेश करेगी। ओमान में 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे 5वीं एशियन चैम्पियंस ट्रोफी में भारतीय टीम मलयेशिया, पाकिस्तान, साउथ कोरिया, जापान और मेजबान टीम ओमान का सामना करेगी। मनप्रीत के साथ इस टूर्नमेंट में चिंग्लेसाना सिंह उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। साल 2016…
राष्ट्रपति ने किया विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में खेलों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोहली अपनी मां और पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। कोहली और चानू को पदक और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। कोहली खेल का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर हैं,…
Asia Cup 2018: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, जानिए खबर
नई दिल्ली | भारत और पाकिस्तान टीम 23 सितंबर को सुपर-4 के मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा। टूर्नमेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले हुए हैं हालि में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। यह 7वां मौका था, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराया। । इस दौरान पाकिस्तान 5 बार जीता है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। सुपर-4 में 21 और 23 सितंबर को दो-दो मैच होंगे, जबकि 25 और 26 सितंबर को एक-एक मुकाबला खेला जाएगा।…
हार्दिक पंड्या चोटिल, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाए गए
नई दिल्ली | भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के दौरान उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पारी का 17वां ओवर कर रहे हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया है। कि भारतीय पारी का 17वां ओवर हार्दिक पंड्या कर रहे थे। ओवर की 5वीं गेंद करने के दौरान वह अपना संतुलन खो बैठे और पिच पर ही लेट गए। जैसे ही उन्हें पिच पर लेटते देखा भारतीय खिलाड़ियों के साथ शोएब मलिक और बाबर आजम भी उन्हें संभालते दिखे। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह…
पाकिस्तान से क्रिकेट पर शर्तों के साथ प्रतिबंध नहीं होना चहिए
नई दिल्ली |भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट आज एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नमेंट तक ही सीमित रह गया है। दोनों देशों के बीच होने वाले द्विपक्षीय मैच बंद हो गए हैं जिनके शुरू होने की अभी कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है। लेकिन आज भी इन दोनों देशों के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबला भीड़ खींचने में कामयाब रहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अब शायद ज्यादा रोमांचक इसलिए हो गया है क्योंकि ऐसे मैच देखने के मौके अब कम ही मिलते हैं। जनवरी 2013 से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं…
हर बाधाओं को पार कर हमारे खिलाड़ियों ने पायी सफल
नई दिल्ली | सम के एक छोटे से गांव में रहने वाली हिमा दास जब से छोटी थीं, तब से रोज सुबह तड़के उठकर पास के ही मैदान में पहुंच जाया करती थीं। और न ही ढंग का मैदान, बावजूद इसके वह जो मैदान उपलब्ध था उसी पर दौड़ने का अभ्यास किया करती थीं। उनके पास पर्याप्त साधन भी नहीं थे यह मैदान उनके घर से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर था। चावल की खेती करने वाले की इस बेटी ने उस समय पूरी दुनिया को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया था, जब इस उड़नपरी ने अंडर-20 वर्ल्ड…
रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने की मांग, जानिये खबर
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भारत को मिली 1-4 की हार के लिये टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इस पद से हटा देना चाहिए। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री पूर्व क्रिकेटरों द्वारा शास्त्री को कोच पद से हटाने जाने की मांग पर सहमत हैं। चौहान से पहले पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और वीरेंदर सहवाग भी शास्त्री को हटाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रवि शास्त्री को आस्ट्रेलिया दौरे से पहले हटा देना चाहिए। रवि शास्त्री बहुत ही…
बॉक्सिंग: पोलैंड में जूनियर लड़कियों ने जीते गोल्ड
नई दिल्ली | भारत की जूनियर बॉक्सर्स ने पोलैंड में आयोजित 13वीं इंटरनैशनल सिलेसियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस टूर्नमेंट में कुल 17 देशों की मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नमेंट में भारतीय बॉक्सर्स ने कुल 6 स्वर्ण, 6रजत और 1 कांस्य पदक जीते। भारतीय मुक्केबाजों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 12 वर्गों के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से 6 ने स्वर्ण हासिल किया। स्वर्ण जीतने वालों में भारती, तिंगमिला डोंगुल, संदीप कौर, नेहा, अर्षी, और कोमल शमिल हैं, जबकि अमिशा, सान्या नेगी, आश्रेया मितिका, राज साहिबा और लिपाक्षी ने रजत पदक…
सैम करन ने हराया, इंग्लैंड ने नहीं : शास्त्री
नई दिल्ली | भारत क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑलराउंडर सैम करन ने हार और जीत का अंतर पैदा किया। शास्त्री ने कहा कि टेस्ट सीरीज में वे इंग्लैंड के सामूहिक प्रयास से नहीं हारे बल्कि हरफनमौला सैम करन के शानदार खेल ने उन्हें संकट में डाला। हालांकि शास्त्री ने कहा कि स्कोर से उनकी टीम के जुझारूपन के बारे में पता नहीं चलता। शास्त्री ने कहा,’मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बुरी तरह नाकाम रहे लेकिन हमने कोशिश की। हमें जहां जरूरी हो, वहां श्रेय देना चाहिए। भारत…






























