Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



राष्ट्रपति ने किया विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

gems

नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में खेलों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोहली अपनी मां और पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। कोहली और चानू को पदक और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। कोहली खेल का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (1997-98) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को (2007) में मिला था। अजुर्न पुरस्कार मिलने वाले खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना, धावक हिमा दास, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनसन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन.सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, पोलो खिलाड़ी रवि राठौड़, निशानेबाज राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, मनिका बत्रा, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और वुशु खिलाड़ी पूजा कादयान को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। पैरा ऐथलीट अंकुर धामा और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोविंद द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा , ए.श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स), विजय शर्मा (भारत्तोलक), वी.आर.बीडू (एथलेटिक्स), तारक सिन्हा (क्रिकेट), क्लारेंस लोबो (हॉकी), जीवन कुमार शर्मा (जूडो) रहे। इस समारोह में राष्ट्रपति ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), पूर्व भारतीय कप्तान भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), पूर्व पहलवान चाउगले दातु दत्तात्रे, को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, भारतीय पर्वतारोही डॉ. अंशु जमसेनपा को तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार से नवाजा गया।

Leave A Comment