इन्वेस्टर्स समिट : 1 लाख 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का हुआ एमओयू
देहरादून | विभिन्न क्षेत्रों में 601 एमओयू किए गए। दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री सहित सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए राज्य सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर निवेशक सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन काबिलेतारीफ है। जैसे पृथ्वी शाॅ ने शतक लगाकर शानदार शुरूआत की वैसे ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निवेशक सम्मेलन द्वारा उत्तराखण्ड में विकास की शानदार शुरूआत की है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था किसी भी देश व प्रदेश की…
बाहरी देशो ने इन्वेस्टर्स समिट में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
देहरादून | इन्वेस्टर्स समिट-2018 के जापान पाटर्नर कन्ट्री सेशन में जापान एम्बेसडर केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, योगा, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक हैं तथा योगाभ्यास के लिए जापानी पर्यटक ऋषिकेष एवं हरिद्वार को पसंद करते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं योगा केेन्द्र अवस्थापना विकास में अधिकाधिक रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि जापान खाद्य प्रसंस्करण में विषेषज्ञता रखता है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं में निवेष हेतु एम.ओ.यू. भी किये जाने का आष्वासन दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड को भूकंप की दृष्टि…
उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में प्रमुख आकर्षक का बना क्षेत्र
देहरादून | निवेशक सम्मेलन के प्रथम दिन आँडी प्रथम में टूरिज्म एण्ड हास्पिटैलिटी विषय पर बोलते हुए केन्र्दीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे एलफोन्स ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, वाटर, एडवेंचर आदि में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों को निवेश हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने पर्वतारोहण, रीवर राफ्टिंग, वाटर स्पोट्स, पैराग्लाइडिंग, बंपीजंपिंग, स्कीइंग आदि क्षेत्रों में निवेशकों को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के अनछुए पहलुओं के साथ अर्धविकसित क्षेत्रों के व्यापक विकास से राज्य की आर्थिकी मजबूत होगी और रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का…
उत्तराखंड की बेहतर फिल्म नीति फिल्म उद्योग को ले जायेगी उचाईयो पर : प्रसून जोशी
देहरादून | उत्तराखंड इन्वेस्टर सम्मिट के द्वितीय सत्र मे आयोजित फिल्म एवं शूटिंग सत्र की अध्यक्षता करते केन्द्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष व प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य मे फिल्म उद्योग को विकसित करने हेतु , राज्य मै बेहतर फिल्म नीति बनाने के साथ ही फिल्म निर्माताओं,सरकार,निजी निवेशकों व स्थानीय लोगो को मिलकर कार्य करना होगा, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूर्व समय से ही अनेक फिल्मो की शूटिंग हुई है,यहॉ की लोक संस्कृति,भाषा,लोक नृत्य ,लोक गीत,के साथ ही यहॉ का प्राकृतिक सोन्दर्य आपने आप मे एक अलग पहचान रखता है,विगत वर्षों से राज्य…
उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं : केंद्रीय रेल मंत्री
देहरादून | प्रदेश में प्रथम इन्वेस्टर सम्मिट के प्रथम सत्र इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोलते हुए केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पियूष गोयल ने समिट आयोजित करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है यहां पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं हैं उनका हमें प्रकृति के साथ समन्वय बनाते हुए विकास कार्य करने चाहिए ताकि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे रेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के साथ ही फूड प्रोसेसिंग आईटी उद्योग लगाए जाए ,ताकि युवा वर्ग इसका लाभ उठा सकें वह प्लान भी रुकेगा उन्होंने कहा कि पर्यटकों को…
न्यू इण्डिया का परिचायक डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड : पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन करते हुए कहा कि बाबा केदार की भूमि से निवेशक दैवीय अनुभूति करेंगे। नई चेतना प्राप्त करेंगे। डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड, न्यू इण्डिया का प्रतिनिधित्व करता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को नई दिशा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड का मंच, इन्हीं प्रयासों की परिणति है। उत्तराखण्ड में सेज का मतलब है स्पिरीचुअल इको जोन इसकी ताकत किसी अन्य सेज से लाखों गुना ज्यादा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कनेक्टीवीटी बढ़ाने के लिए…
उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट : ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में सीएम त्रिवेंद्र हुए सम्मिलित
उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वामी नारायणघाट ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए 2025 तक नये उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देव भूमि पर मां गंगा की बडी कृपा है। राज्य को विकास की नई दिशा देने के लिये प्रदेश में आयोजित निवेश सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को खुशहाल प्रदेश बनाने का भी हमारा संकल्प है इस दिशा में हमने कदम बढा दिये है। इसमें सभी का सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है।…
सिंगापुर के वाणिज्य मंत्री ने किये बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग। सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री एस ईश्वरन ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में कराये गये कार्यों की सराहना की। दरअसल, शनिवार सुबह सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री एस ईश्वरन बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंचे । इस दौरान उन्होंने लगभग आधा घंटे तक बाबा केदार की विषेश पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने केदारपुरी का स्थलीय निरीक्षण भी किया और केदारनाथ धाम के बारे में आपदा से पहले और आपदा…
सीएम ने इन्वेस्टर्स समिट की अन्तिम तैयारियों का किया निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्टीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की अन्तिम तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय व सुव्यवस्थित पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों व प्रतिभागियों के सहयोग, सुविधा व सहायता हेतु सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को उद्योगो के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का परिणाम है कि बड़ी संख्या में उद्यमी राज्य में निवेश के इच्छुक है। निवेशकों द्वारा राज्य में नए उद्योगों की स्थापना व पुराने व…
नजर नहीं आ रहा भाजपा नेताओं का अतिक्रमण : संजय भट्ट
देहरादून। उत्तराखण्ड अगेस्ट करप्शन संगठन के अध्यक्ष संजय भट्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है उसमें शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आम जनता का अतिक्रमण तो नजर आ रहा है लेकिन नेताओं व अधिकारियों का अतिक्रमण नजर नहीं आ रहा है। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संजय भट्ट ने कहा कि इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखकर ऐसा लगता है कि ये अभियान केवल आम नागरिको के विरूद्व ही चलाया जा रहा है। कहा कि भाजपा महानगर कार्यालय स्थित परेड ग्राउंड में सड़क पर अवैध कब्जा किया गया है जिसमें सरकारी बिजली…






























