Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द, जानिए खबर

CM-UK

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुशल प्रबन्धन हेतु चीनी मिलों को पीपीपी मोड पर संचालित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा तथा कार्मिकों के हितो को पूर्णतः सुरक्षित रखा जाएगा। राज्य की किच्छा, डोईवाला, बाजपुर व नादेही चीनी मिलों में एथाॅनोल प्लान्ट लगाए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को शुगर मिल डोईवाला के पेराई सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया। ज्ञातव्य है कि डोईवाला शुगर मिल द्वारा गन्ने की…

Read More

फैशन में करियर की अपार संभावनाएंः पूर्व मिस इंडिया इको ख्याती

jalwa

पूर्व मिस उत्तराखण्ड शिवांगी शर्मा भी पहुंची जेबीसीसी लाउंज के उद्घाटन पर देहरादून। पूर्व मिस इंडिया इको ख्याती शर्मा ने कहा कि फैशन की दुनियां में अब नए-नए स्कोप खुल रहे हैं। इस क्षेत्र में करियर की अब अपार संभावनाएं है। यदि युवा कड़ी मेहनत और लग्न से फैशन की दुनियां में कदम रखता है। तो वह निसंदेह की काफी कम समय में मुकाम हासिल कर लेगा। पूर्व मिस इंडिया ख्याती शर्मा इको आज यहां माया प्लाजा किशननगर चौक स्थित जेबीसीसी लाउंज के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ अब…

Read More

उत्तराखंड : 1111 पुरूष व महिला होमगार्डस की नई भर्तियां जल्द

CM

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में जल्द ही 1111 पुरूष व महिला होमगार्डस की नई भर्तियां करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले होमगार्डस जवानों के आश्रितों हेतु कल्याण कोष में आवंटित धनराशि में वृद्धि की स्वीकृति दी है। होमगार्डस व नागरिक सुरक्षा के जवानों से रिस्पना पुनर्जीवीकरण में भागीदारी की अपेक्षा के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि रिस्पना में पानी आएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से व्यापक जनसहयोग से ‘‘रिस्पना से ऋषिपर्णा’’ मिशन सफल होगा व रिस्पना पुनर्जीवित होगी। गुरूवार को…

Read More

उत्तराखंड : जिलाधिकारियों के पाले में केदारनाथ फिल्म की रिलीज

kedarnath

देहरादून | केदारनाथ फिल्म के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई। पर्यटन मंत्री सतपाल महराज की अध्यक्षता में गठित समिति ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की । विचार- विमर्श के दौरान केदारनाथ फिल्म को जनपद स्तर पर चलाने या न चलाने के लिए फिल्म के सम्बन्ध में जिलों के हालात को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों द्वारा स्वयं निर्णय लेने को कहा गया है। शासन स्तर पर फिल्म के चलने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है। इस अवसर पर सचिव सूचना दिलीप जावलकर, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, एडीजी बी. विनय…

Read More

सर्वाधिक पाॅवर-पैक्ड स्मार्टफोन आॅनर 8सी लाॅन्च , जानिए खबर

phone

देहरादून। हुआवेई समूह के तहत अग्रणी स्मार्टफोन ई-ब्रांड, आॅनर ने आज अपना सर्वाधिक पाॅवर-पैक्ड स्मार्टफोन- आॅनर 8सी लाॅन्च किया। आॅनर 8सी में 4000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी, 13 मेगापिक्सल $ 2 मेगापिक्सल का एआई ड्युअल कैमरा एवं 15.9 सेमी. एचडी$ नाॅच डिस्प्ले है। इसका 4 जीबी $ 32 जीबी वैरिएंट 11,999 रु. में तथा 4 जीबी $ ६४ जीबी वैरिएंट 12,999 रु. में केवल अमेज़न इंडिया पर 10 दिसंबर,2018 से उपलब्ध होगा। आॅनर ने ब्रांड के आॅफिशियल वीडियो हैंडल (यूट्यूब,फेसबुक, ट्विटर) पर हुआवेई कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप के सीएमओ, सुहैल तारिक द्वारा एक रोचक वीडियो के साथ आॅनर 8सी का लाॅन्च…

Read More

सुधा रघुरमन ने प्रस्तुत किया कर्नाटकी स्वर गायन

song

देहरादून। सुधा रघुरमन ने आज भातखण्डे संगीत महाविद्यालय में कर्नाटक वोकल्स प्रस्तुत किए। सुधा रघुरमन संगीत नाटक अकादमी से कर्नाटक संगीत के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं। वह गायकों की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है। उनके साथ एमआर चंद्रशेखर मृदंगम और जी रघुरामन बांसुरी पर उपस्थित रहे । इससे पहले, उन्होंने ऋषिकेश के कई स्कूलों में भी गायकी प्रदर्शन दिया, जबकि वह 6 दिसंबर को एमकेपी कॉलेज और सेंट्रल अकादमी फॉर स्टेट फारेस्ट सर्विसेज में प्रस्तुति देने के लिए निर्धारित है। सुधा ने अपने दादा ओवी सुब्रमण्यम से कर्नाटक संगीत में प्रशिक्षण लिया। संगीत में अग्रिम प्रशिक्षण…

Read More

‘महिला दर्पण’ पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

rajpal

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को राजभवन में डॉ0 सुजाता संजय द्वारा रचित पुस्तक ’’महिला दर्पण’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक देवनागरी तथा ब्रेल दोनों ही लिपियों में लिखी गई है। राज्यपाल मौर्य ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं तथा विशेष रूप से दृष्टिबाधित महिलाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहना चाहिए। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि कई बार समय पर जानकारी न होने के कारण छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी हो जाती हैं। एक स्वस्थ स्त्री, स्वस्थ परिवार, समाज और राष्ट्र का आधार होती है। राज्यपाल…

Read More

बीपीएड प्रशिक्षितों : जूता पालिश कर सरकार का ध्यान खींचा अपनी ओर

uk

देहरादून। एक सूत्री नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षितों ने आर-पार की लडाई लडने का मन बना लिया है। बीपीएड प्रशिक्षित हंसा बिष्ट व पुष्पा पाटनी चंपावत से का आमरण अनशन जारी है। बीपीएड शिक्षको ने कहा कि शारीरिक शिक्षा अनिवार्य बनाने एवं प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की निुयुक्ति को लेकर लम्बे समय से आंदोलन चल रहा है आमरण अनशन कारी पुष्पा पाटनी व हंसा बिष्ट हल्द्वानी से कहा कि सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि अन्तिम सांस तक यह लडाई जारी रखने का निर्णय लिया है उन्होने कहा…

Read More

केदारनाथ फिल्म : सतपाल महाराज की अध्यक्षता में समिति गठित

kedarnath

केदारनाथ फिल्म पर की जा रही आपत्तियों की समीक्षा करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। सचिव गृह नितेश झा, सचिव सूचना दिलीप जावलकर व डीजीपी अनिल रतूङी समिति के सदस्य हैं। समिति केदारनाथ फिल्म को लेकर की जा रही आपत्तियों के संदर्भ में फिल्म का परीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में फिल्म के प्रदर्शन के संबंध में समुचित निर्णय लिया जाएगा।

Read More

भारत पाकिस्तान विभाजन पर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में, जानिए खबर

uk cm

देहरादून | बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनने वाली अपनी आगामी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे | फिल्म की शूटिंग मई 2019 में आरंभ हो जाएगी द्य वह अपनी एक अन्य फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने जा रहे हैं द्य इसके साथ ही फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा है | मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत चर्चा के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य…

Read More