देहरादून : हजारो लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
देहरादून। देहरादून में हजारों लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व का हर देश योग को अपना मानने लगा है। कहा कि आज देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग है। योग पूरी दुनिया को जोड़ रहा है। हम योग की परंपरा के धनी हैं। यदि हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरु कर दें तो दुनिया गर्व करने से पीछे नहीं रहेगी। भारत ने खुद को योग से…
रोज योग करने का सीएम त्रिवेंद्र ने दिया सन्देश ……
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए देहरादून का चयन किया गया है। इससे देहरादून व उत्तराखण्ड अंतरराष्ट्रीय फलक पर नजर आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि रोज योग करेंगे और विश्व को निरोग करेंगे। योग को जनआंदोलन बनाने के लिए आम व्यक्ति की सहभागिता बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
सफर देवभूमि से योगभूमि तक का …….
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेंद्र का सन्देश उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी जनता को योग के प्रति कटिबद्ध रहने के लिए संकल्पित किये | वही अपने सम्बोधन ब्लॉग में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन जन के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि पधारने पर हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि योगभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर इस बार योग के महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस बार 50 हजार से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री जी के सानिध्य…
उत्तराखंड सरकार को हाईकोर्ट से झटका जानिए ख़बर
2009 की नजूल नीति में अवैध कब्जेदारों के पक्ष में नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के प्रावधान को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने इन प्रावधानों को असंवैधानिक और गैर कानूनी मानते हुए सरकार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि नजूल भूमि सार्वजनिक संपत्ति है। इस भूमि को सरकार किसी अतिक्रमणकारी के पक्ष में फ्री होल्ड नहीं कर सकती। हाईकोर्ट ने माना कि सरकार की ओर से इस नीति से पूरे प्रदेश के करीब 20 हजार एकड़ नजूल भूमि अवैध कब्जेदारों के पक्ष में फ्री होल्ड…
पिरूल घास से डीजल, तारकोल, तारपीन का तेल तथा बिजली की जा रही पैदा, जानिए ख़बर
चमोली/देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को प्रकृति ने अपार सौन्दर्य प्रदान किया है। यहाॅ के प्राकृतिक सौन्दर्य की एक झलक पाने के लिए हर वर्ष यहाॅ लाखों पर्यटक आ रहे है। उन्होंने नौजवानों को होमस्टे जैसी योजनाओं को अपनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में निरन्तर पर्यटक सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने तहसील घाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनता को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने थराली उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए…
कलाकारों से नहीं होने देंगे कोई भेदभाव : चन्द्रवीर गायत्री
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के केन्द्रीय अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का गठन किया जाए और कलाकारों को उचित सम्मान दिया जाये। कलाकारों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जायेगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल में प्रदेश के छह कलाकारों की दुर्घटना में मौत हुई है और केवल एक कलाकार के परिजनों को सहायता राशि दी गई जबकि सरकार को सभी कलाकारों के परिजनों को सहायता राशि दी जानी चाहिए। पूर्ववर्ती सरकार में गठित किये…
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रिहर्सल, जानिए ख़बर
देहरादून | आज एफ.आर.आई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रिहर्सल की गई। योग दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ही सुबह 7 बजे से 7: 45 बजे तक योग साधकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। 45 मिनट तक चले योगाभ्यास में सैंकड़ों साधकों ने ग्रीवाचालन, स्कन्ध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। रिहर्सल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियों…
नारायणबगड़ में शीघ्र ही खुलेगा डिग्री काॅलेज, जानिए ख़बर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घाट क्षेत्र के भ्रमण के बाद नारायबगड परखाल महामृत्युजंय महादेव की चरण स्थली में ग्रामों द्वारा आयोजित त्रिपुराण कथा तथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा0धनसिंह रावत एवं नवनिर्वाचित विधायिका मुन्नी देवी शाह भी मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणबगड़ में शीघ्र ही डिग्री काॅलेज खोला जायेगा। उन्होंने महामृत्युजंय महादेव मंदिर के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है उन क्षेत्रों में एरोस्पेस बैलून प्रणाली से नेटवर्क सुविधा…
उत्तराखंड को 18 साल बाद बीसीसीआइ से मिली मान्यता जानिए ख़बर
उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक अच्छी ख़बर है, 18 साल के बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अब उत्तराखंड के लिए खेलने का मौका मिलेगा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रबंधन को गठित समिति ने प्रदेश के खिलाड़ियों को वर्ष 2018-19 के घरेलू सीजन में खेलने के लिए मान्यता प्रदान कर दी है। हालांकि, यह मान्यता किसी एक एसोसिएशन को न देकर इसके लिए सभी एसोसिएशनों की सहमति से एक नौ सदस्यीय कंसेंसस कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मान्यता का दावा करने वाली प्रदेश की चारों क्रिकेट एसोसिएशन के छह सदस्यों के अलावा बीसीसीआइ के दो…
सीएम से पांच देशों की सागर परिक्रमा पूर्ण करने वाली लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका एवम उनकी टीम ने की भेंटवार्ता
देहरादून | आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पांच देशों की सागर परिक्रमा पूर्ण करने तथा लगभग 21600 समुद्री मील की दूरी तय करने वाली टीम तारिणी की टीम लीडर लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी इस साहसिक समुद्री यात्रा के अनुभवों से अवगत कराया। मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें टीम तारिणी के सदस्यों पर नाज है। ले. कमाण्डर वर्तिका…






























