Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



सीएम ने की अनेक विभागो के कार्यो की जनपदवार समीक्षा , जानिए ख़बर

UK 2018

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणाओ के तहत पर्यटन, सिंचाई, पेयजल एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यो की जनपदवार समीक्षा की। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए चिन्हित सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों(ब्लैक स्पाॅटस) के मरम्मत व क्र्रश बैरियर लगाने के कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाय। उन्होने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों(ब्लैक स्पाॅटस) के मरम्मत व क्रेश बैरियर लगाने आदि के लिए राज्य बजट से समुचित धनराशि आरक्षित करने की बात कही। इसके साथ ही पुलो के निर्माण के लिए 4 हजार करोड़ की ईएपी बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री  की घोषणाओं के लोक निर्माण विभाग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा के तहत सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विभाग की कुल 488 घोषणाओं में से 348 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष में 138 घोषणाएं आगामी दिसम्बर तक पूरी कर ली जाएगी। विभाग द्वारा मुख्यमंत्र की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए  सभी जिलाधिकारियों को कहा कि लोक निर्माण विभाग के तहत सभी परियोजनाओं के वन तथा भूमि से सम्बन्धित क्लिेरेन्स के कार्य  जनपद स्तर पर पूरे करते हुए 15 दिन के भीतर रिर्पोट शासन के समक्ष प्रस्तुत की जाय। देहरादून में मन्नूगंज के नाले  को अव्यवस्थित रूप से कवर करने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि नालों के मेंन्टेन्स हेतु मास्टर प्लान के तहत अनुभवी संस्थाओ व विशेषज्ञो की मदद ली जाय। मुख्यमंत्री ने  सिंचाई विभाग को डेªनेज सिस्टम के निर्माण, रख-रखाव व अनुश्रवण कार्याे हेतु मुख्य कार्यकारी संस्था बनाये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी की सिंचाई विभाग से सम्बन्धित कुल 76 घोषणाओं में से 30 पूरी कर ली गई है। 18 घोषणाओं की डीपीआर तैयार हो गई है। 20 घोषणाओं की डीपाआर पर कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को बिना देरी के शेष 20 घोषणाओं के डीपीआर 15 अगस्त से पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नदियों के सरंक्षण तथा छोटे-छोटे चैक डैम, जलाशयों के निर्माण की कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विधानसभा भरारीसैंण में ग्रेविटी बेस्ड पानी की आपूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाई जाय। भविष्य में गैरसैंण में गे्रविटी बेस्ड जल आपूर्ति की सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए अभी से प्रयास आरम्भ करने होंगे।

सौंग बांध व देहरादून में घराट हब

बैठक के दौरान सौंग बांध के निर्माण की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सौंग बांध निर्माण को निरन्तर 350 कार्यरत दिनो (वर्किंग डेज) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बांध से सम्बन्धित जियो सर्वे पूरा हो गया है। 148 मीटर ऊंचा यह बांध, जिसका सबमर्ज एरिया 76 हेक्टेयेर होगा तथा इससे 4 किमी0 झील का निर्माण होगा। सौंग बांध रगड़गांव से हल्दवाड़ी तक गे्रविटी बेस्ड पानी आपूर्ति करेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने देहरादून में घराट हब विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 20 से 25 घराट विकसित किए जा सकते है जो पर्यटन के नए आकर्षण के साथ ही पारम्परिकता के संरक्षण का कार्य भी करेंगे। बैठक में पेयजल विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री जी की विभाग से सम्बन्धित की 70 प्रतिशत घोषणाएं इस वर्ष पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियो से  कहा कि जल संरक्षण हेतु  छोटे चैक डैम, जलाशय, पुराने जल स्रोतो को रिचार्ज करने हेतु जिलास्तर पर विस्तृत सर्वे करवाए जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को राज्य में पाइपलाइन द्वारा सिंचाई व ड्रिप सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए एक बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देशभर में कृषि के क्षेत्र में हो रही बेस्ट प्रैक्टिसिज की जानकारी लेने हेतु राज्य के प्रगतिशील किसानो के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाए। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि यह वर्ष सरकार रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि योजना, परियोजनाओं पर कार्य करते हुए कितने अधिक से अधिक रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रिस्पना व कोसी के पुनर्जीवीकरण के साथ ही इन्हें पर्यटकों के लिए नए आकर्षण के केन्द्र के रूप में भी विकसित करना चाहते हैं। कुछ पर्यटकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने उत्तरकाशी में वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर राहत व बचाव कार्यो की निरन्तर समीक्षा की जाय तथा वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए मशीनरी को एक्टिवेट करे। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से डीबीटी(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ), आमजन में डीबीटी के लिए रूझान,  विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आपूर्ति किए जा रहे राशन की गुणवता, मिट्टी के तेल की आपूर्ति की अद्यतन जानकारी व फीडबैक लिया। राज्य में नए पर्यटक स्थल विकसित करने हेतु ‘‘13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन’’ योजना के तहत सभी जिलाधिकारियों को 50-50 लाख रूपये की अग्रिम धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वर्तमान होम स्टे का आॅनलाइन पंजीकरण शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित किया जाय तथा प्रत्येक जिले को दिए गए नए होम स्टे चयन की प्रक्रिया को पूरा किया जाय। ताकि सरकार द्वारा इनका विज्ञापन व प्रचार-प्रसार का कार्य शुरू किया जा सके। कलस्टर आधारित होम स्टे योजना क्रियान्वित की जाए।  ज्ञातव्य है कि  राज्य सरकार द्वारा 2020 तक 5000 होम स्टे योजना का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस वर्ष 2000 होम स्टे लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य पूरा किया जाना है।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियों को विभिन्न प्रचार माध्यमों तथा शिविर लगाकर होमस्टे योजना के प्रचार-प्रसार को दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन तक पहुचाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव  ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव  आनंदबर्द्धन, सचिव  अमित सिंह नेगी,  दिलीप जावलकर व वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment