Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखंड : वित्त मंत्री ने पेश किया 45,585 करोड़ का बजट

uk budget

गैरसैंण/देहरादून। आज उत्तराखण्ड विधानसभा में पहली मर्तबा ऐसा  बजट पेश किया गया जो जनता की रायसुमारी भी समावेशित रहा | जिसमें पहाड़ से मैदान तक, किसान से मजदूर तक, पर्यटन से लेकर पलायन रोकने तक, हर क्षेत्र का पूरा ख्याल रखा गया है। युवाओं को रोजगार देने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण  का स्पष्ट रोडमैप भी बजट में दिखता है। सदन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने राज्य के लिए वर्ष 2018-19 का 45,585 करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष से 14.08 फीसदी अधिक है। यह बजट रोटी, कपड़ा और किसानों के लिए…

Read More

गर्भवती महिला की कोख में चार बच्चे, डाक्टर भी चौके

mahila

हरिद्वार। रानीपुर के सलेमपुर गांव में एक महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं। इसका खुलासा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हुआ है। डॉक्टर भी ये देखकर चैंक गए हैं। गर्भ में चार बच्चे होने का पता चलने के बाद डॉक्टरों के लिए महिला की डिलीवरी कराना चुनौती साबित हो रही है। हालांकि अभी तक महिला के चारों बच्चे सकुशल बताए जा रहे हैं। सलेमपुर गांव निवासी एक गर्भवती महिला का इलाज देव नर्सिंग होम रुड़की से चल रहा है। महिला आठ महीने की गर्भवती हैं। लेकिन महिला के परिवार वाले काफी परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट…

Read More

उत्तराखण्ड में बिजली दरों में अधिकतम तीन पैसे का इजाफा

electricity

अध्यक्ष सुभाष कुमार ने नई बिजली दरों का ऐलान किया। बिजली दरों में न्यूनतम कोई इजाफा नहीं हुआ है। अधिकतम तीन पैसे का इजाफा किया गया है। व्यवसायिक कनेक्शन में प्रति यूनिट बिजली 14 पैसे सस्ती हुई है। बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2018-19 के लिए बुधवार को नई बिजली दरों पर मुहर लगा दी है। यह दरें एक अप्रैल से प्रदेशभर में सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर लागू हो जाएंगी। इसमें आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 100 यूनिट से कम…

Read More

मुख्यमंत्री ने भराड़ी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

uk cm

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित भराड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर माॅ भगवती का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भराड़ी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्राचीन स्वरूप को यथावत् रखा जायेगा। भराड़ी देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं को आने जाने की सुविधा हेतु पैदल मार्ग का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह एक दर्शनीय स्थल है। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, धन सिंह नेगी, जिलाधिकारी आशीष जोशी, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Read More

गैरसैंण राजधानी को लेकर विपक्ष का हंगामा

vidhan sabha

गैरसैंण।  दूसरे दिन की शुरूआत विपक्ष के गैरसैंण में विधानसभा सत्र के हंगामे के साथ हुई। कांग्रेस विधायक गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सदन तक नारे लगाते हुए पहुंचे। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच सदन के बाहर नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े तो बीजेपी विधायकों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस बीच विधायकों के बीच नोकझोंक और खींचतान भी हुई। वहीं भाजपा विधायकों ने भी जवाबी नारेबाजी की। भराड़ीसैंण विधानसभा के प्रवेश द्वार तक पैदल पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की।…

Read More

प्रदेश को क्षय रोग से करना है मुक्त : सीएम

cm

भराड़ीसैंण | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  विधानसभा भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत इलैक्ट्राॅनिक वैक्सीन इंटैलीजेंस नेटवर्क (ई.वी.आई.एन.), मीजिल्स रूबैला टीकाकरण, आर.एन.टी.सी.पी.तथा कायाकल्प पुरस्कार वितरण समारोह 2017-18 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मीजल्स एवं रूबेला के टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा एवं आईसीडीएस विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश में 28 लाख बच्चों के मीजल्स एवं रूबेला टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को सम्बन्धित विभागों द्वारा समय से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2024 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 13 जिलों के…

Read More

विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु

vidhan sabha

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में शुरु हुआ। विस सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ। सदन में विपक्ष द्वारा गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया। राज्यपाल डा. केके पाॅल द्वारा विपक्ष के हंगामे के बीच ही अभिभाषण पढ़ा गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि राज्य की मूलभूत चुनोतियो के समाधान व् राज्य को उत्तरोत्तर विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ ही स्वच्छ, पारदर्शी नीति को अपनाते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास सरकार कर रही…

Read More

मुख्यमंत्री की पुस्तक “मनसा वाचा कर्मणा, उत्तराखण्ड उत्कर्ष’’ का राज्यपाल ने किया विमोचन

cm

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) | राज्यपाल डाॅ.कृष्णकांत पाल ने विधानसभा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक ’’मनसा वाचा कर्मणा, उत्तराखण्ड उत्कर्ष’’ का विमोचन किया। राज्यपाल डाॅ.पाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को उनके अनुभवों पर आधारित एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, लक्ष्यों और उपलब्धियों को लेखन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी। पुस्तक विमोचन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृद्येश सहित कैबिनेट मंत्रियों, विधायकगणों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उनकी पुस्तक के लिये बधाई दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ’’मनसा वाचा कर्मणा,…

Read More

राज्य विधानसभा का बजट सत्र कल से गैरसैंण में

gairsain

गैरसैंण को लेकर चल रही सियासत के बीच पहली बार राज्य विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जा रहा है। राज्य विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में कल (मंगलवार) से आरंभ होने जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष का बजट वित्त मंत्री प्रकाश पंत 22 मार्च को सदन में पेश करेंगे। गैरसैंण में सत्र के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साल का पहला सत्र होने के कारण इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ देर शाम गैरसैंण पहुंच गए। भाजपा और विपक्ष के अधिकांश विधायक भी…

Read More

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने श्रीनगर एवं चौरास को जोड़ने वाले पुल का किया लोकार्पण

cm

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीनगर में श्रीनगर एवं चौरास को जोड़ने वाले 3637.43 लाख रूपये की लागत से निर्मित 190 मीटर लम्बे स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा डबल लेन पुल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने 9 करोड़ 41  लाख रूपये की लागत से निर्मित चैरास को जाने वाली द्वितीय चरण के दो किमी रोड का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से श्रीनगर एवं चौरास के बीच आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने बेस अस्पताल में ई-डिजिटल पर्ची तथा डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज से राज्य के तीस…

Read More