Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



पौधारोपण के क्षेत्र में मैती आंदोलन के प्रयास सराहनीय : सीएम त्रिवेन्द्र

cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तल्ला बनास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला बनास के जीर्णोद्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर व कक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया। श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भंडारा समिति तल्ला बनास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोगों को जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने एवं आस-पास अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्य में घटती वन सम्पदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन सम्पदा कम होने से जल स्रोतों पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जन…

Read More

उत्तराखण्ड में शूटिंग करना मेरा सौभाग्य : मधुरिमा तुली

madhurima

देहरादून। मधुरिमा तुली जो कि फिल्म इंडस्ट्री में आज एक जाना माना नाम वह चेहरा बन चुकी है हाल ही में चंद्रकांता सीरियल की शूटिंग खत्म करके बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन के करने के लिए उत्तराखंड आई हुई है। आज अपनी यात्रा से वापस लौटते समय वे देहरादून में प्रेस क्लब में पत्रकारों से रु-ब-रु हुईं। उन्होंने बताया कि वह भी देहरादून की रहने वाली हैं और उनकी शिक्षा इत्यादि भी देहरादून में ही संपन्न हुई है सन 2000 से 2005 के बीच वह मिस उत्तराखंड चुनी गई तथा उसके बाद अपने कैरियर बनाने के लिए वह मुंबई चली गई।…

Read More

महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के सूचना विभाग ने साझा किये अपने अपने अनुभव

suchna

देहरादून। स्टडी टूर पर आए महाराष्ट्र सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के दल ने उत्तराखण्ड सूचना व लोक सम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के सूचना विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी किस प्रकार प्रभावकारी तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, इस पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने गहन विचार विमर्श किया। प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक, सोशल मीडिया को समय पर सूचना का सम्पे्रषण व उनसे फीडबैक पर भी चर्चा की गई। कई राज्यों का दौरा करने के बाद…

Read More

अनुसूचित जाति व जनजाति में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर फोकस : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईसीसीएए द्वारा ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित चतुर्थ एक दिवसीय राष्ट्रीय एससी/एसटी हब स्टेट कॉनक्लेव में केन्द्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम गिरिराज सिंह तथा केन्द्रीय राज्यमंत्री वस्त्र अजय टमटा के उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय एससी/एसटी हब स्टेट कॉनक्लेव स्वालम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि युवा स्वालम्बी बनने का संकल्प ले लेते है तो सभी रास्ते स्वयं बनने लगते है। आत्मनिर्भरता आत्मविश्वास को बढ़ाती है। स्वरोजगार, स्वालम्बन व आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं को मात्र सरकारी नौकरियों की मानसिकता से…

Read More

‘‘ओक तसर विकास परियोजना’’ का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ

UK 2018

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  रिंग रोड स्थित किसान भवन में ‘‘ओक तसर विकास परियोजना’’ का शुभारम्भ किया। यह परियोजना केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से सीएसएस के अन्तर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेशम कीड़ों की आपूर्ति हेतु राज्य सरकार की ओर से 01 करोड़ रूपये सहायता एवं उत्तराखण्ड में रेशम के ओक तसर रिसर्च सेंटर के लिए अनुकूलता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। हिमांचल प्रदेश की भांति उत्तराखण्ड में भी रेशम के कीड़ों के लिए किसानों के लिए धनराशि की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की।…

Read More

चैलाई के प्रसाद के रूप में तीन गुना मिल रहा फायदा, जानिए ख़बर

chaulai-ke-laddu

रुद्रप्रयाग। रोजगार वर्ष 2018 के अन्तर्गत रोजगार प्रोन्नयन को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सरकारी विभाग, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, प्रगतिशील कृषक के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में जनपद के अन्तर्गत निहित रोजगार की संभावनाओं को चिन्हित कर स्थानीय आर्थिकी को सशक्त करने व लोगों को स्वावलम्बी बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने में आ रही समस्याओ के निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक स्थिति, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के दृष्टिगत रोजगार केेेे अवसर पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि जिले की भौगोलिक संरचना के…

Read More

अमित शाह 24 जून को दून दौरे पर, जानिए ख़बर

amit-shah

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 24 जून को देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की एक बैठक बीजापुर गैस्ट हाऊस में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश बंसल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम का प्रमुख बनाया गया है। पूर्णकालिक विस्तारक बैठक प्रमुख राजू भण्डारी प्रदेश उपाध्यक्ष को, सोशल मीडिया वालंटियर मीट प्रमुख गजराज सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री को, संवाद कार्यक्रम प्रमुख खजानदास प्रदेश महामंत्री को, संवाद कार्यक्रम सहप्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला…

Read More

औद्योगिक विकास योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन, जानिए ख़बर

UK 2018

देहरादून | भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड एवं हिमांचल प्रदेश के लिए विशेष औद्योगिक विकास योजना स्वीकृत की गयी है। इस योजना में दिनांक 01 अप्रैल, 2017 के पश्चात् स्थापित नई इकाईयों एवं विस्तारीकरण करने वाली इकाईयों को सुविधाएं अनुमन्य की गयी हैं। जिसमें केन्द्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन योजना व केन्द्रीय व्यापक बीमा राज सहायता है। केन्द्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्लांट एवं मशीनरी में कुल निवेश का 30 प्रतिशत अधिकतम 05 करोड़ रूपए की सहायता व केन्द्रीय व्यापक बीमा राज सहायता में भवन, प्लांट व मशीनरी के बीमा प्रीमियम का 05 वर्ष तक शत प्रतिशत प्रतिपूर्ति की सुविधा…

Read More

साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक के फैसले का अध्ययन किया जा रहा : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

trivendra-singh-rawat

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाये जाने से सम्बन्धित उच्च न्यायालय के फैसले का राज्य सरकार द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सभी पहलुओं पर विचार करने के पश्चात इस मामले में आगे कदम बढ़ाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक पर्यटन से जुड़े सभी उद्यमियों एवं लोगों के व्यवसायिक एवं आजीविका के हितों को राज्य सरकार द्वारा सभी संभव सुरक्षा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इस संबध में सचिव पर्यटन को निर्देश दिये है कि इस प्रकरण में मा.उच्च न्यायालय द्वारा निष्पादित आदेशों के…

Read More

हाईकोर्ट ने गंगा में राफ्टिंग सहित सभी वॉटर स्पोर्ट्स पर लगया बैन जानिए ख़बर

Nainital-High-Court

देहरादून | उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गंगा में राफ्टिंग सहित सभी वॉटर स्पोर्ट्स खेलों पर बैन लगा दिया है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ये फैसला दिया. कोर्ट ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए उत्तराखंड सरकार दो हफ्ते में स्पष्ट और पारदर्शी नीति बनाए. नई नीति तैयार होने तक ऐसी गंगा में एडवेंचर स्पोर्ट्स  पर रोक रहेगी. ऋषिकेश के रहने वाले हरिओम कश्यप ने यह जनहित याचिका दायर की है. इसमें उन्होंने गंगा में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर रोक लगाने की मांग की है. इसमें कहा गया है कि कई निजी कंपनियों और कारोबारियों ने कब्जा…

Read More