डीएम ईवा ने सुनीं जनसमस्याएं
अल्मोड़ा। सदूरवर्ती तहसील सल्ट की जनसमस्याओं को निस्तारण जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज प्रथम बार विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सीधा संवाद शिकायतकर्ताओं व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सहित शिकायतकर्ताओं ने सल्ट, स्याल्दे, मछोड़ सहित अनेक स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे है साथ ही अनेक पोल बदले जाने है इसके अलावा बिजली के बिल समय≤ पर नही मिल पा रहे है इस पर वहां पर उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक माह कि भीतर सभी समस्याओं का…
आइडिया के अनलिमिटेड रिचार्ज पर पाएं 3300 रूपये का कैशबैक
देहरादून। आइडिया सेलुलर ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक मैजिक कैशबैक आॅफर की घोषणा की है। यह आॅफर विभिन्न आॅनलाईन व डिजिटल प्लेटफाॅम्र्स से रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को मिलेगा। किसी भी आॅनलाईन चैनल से रु. 398 या इससे अधिक मूल्य का अनलिमिटेड रिचार्ज करने पर आइडिया ग्राहक रु. 50 के आठ डिस्काउंट वाउचर पाएंगे। ये डिस्काउंट वाउचर अगले 1 साल की अवधि में रु. 300 या उससे अधिक मूल्य के रिचार्ज पर रिडीम किए जा सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को रु. 2700 के पांच शाॅपिंग कूपन भी मिलेंगे, जिन्हें पार्टनर वेबसाईट या फिर स्टोर पर उपयोग किया जा सकेगा।…
फेसबुक माध्यम से बजट के लिए लोगों से मांगे सुझाव
देहरादून। वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से लगभग 2 घंटे तक संवाद करके आने वाले वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट के लिए सुझाव मागें, जिसमें लोगों ने अपने सुझाव व शिकायतें मंत्री के सम्मुख रखे। फेसबुक लाईव में लगभग 10,335 लोग जुड़े जिन्होंने मंत्रीजी के समक्ष अपनी बात रखी और 2535 जन शिकायतों के जवाब मंत्री जी ने दिये। शेष शिकायतों का शीघ्र ही संज्ञान लिया जायेगा और उपयुक्त सुझावों के लिए मंत्री जी ने जनता को धन्यवाद दिया। वित्त मंत्री जी का मानना है कि आज का युग सोशल मीडिया का है जिसके…
प्रदेश में भू कानून में परिवर्तन की मांग को लेकर “हम” का धरना
देहरादून। हमारा उत्तरजन मंच “हम” के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में नगर निकाय सीमा विस्तार व घटती कृषि भूमि पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा प्रदेश में भू कानून में आमूलचूल परिवर्तन किये जाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिला प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। यहां मंच के कार्यकर्ता घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने प्रदेश में नगर निकाय सीमा विस्तार व घटती कृषि भूमि पर रोक लगाये जाने की मांग…
शासकीय योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय
देहरादून | सचिव एवं महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को जनहित से जुडी शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है। रिंग रोड, लाडपुर स्थित सूचना महानिदेशालय के सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए सचिव सूचना डाॅ.पाण्डेय ने कहा कि जिला सूचना अधिकारी का दायित्व है कि जनपद, तहसील व ब्लाॅक स्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाये। इसके लिये सभी जिला सूचना कार्यालयों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने जनपदों में समाचार संकलन में मीडिया प्रतिनिधियों…
केंद्रीय वित्तमंत्री के समक्ष सीएम ने रखी ग्रीन बोनस की मांग
नई दिल्ली/देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने नार्थ ब्लाॅक, नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ प्री-बजट बैठक में राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एवं अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने वित्त मंत्री से राज्य की भविष्य की आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। इस क्षेत्र में हमारे संसाधनों में बढोत्तरी हो, इससे सम्बंधित विभिन्न प्रस्तावों तथा राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा…
बालिकाओ ने जूडो, बैडमिंटन, फुटबाल, वालीबाल, बाक्सिंग में दिखाई दम
देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा एवं महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में आयोजित की जा रहे खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में आज अण्डर-17 बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, ताईक्वांडो एवं टेबिल टेनिस की प्रतियोगिताओं का आयोजन मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा, रायपुर में तथा एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन, फुटबाल, वालीबाल तथा बाक्सिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर देहरादून में आयोजित किया गया। कबड्डी की प्रतियोगिता मे पहले मैच में टिहरी ने हरिद्वार को 26-13 से हराया, दूसरे मैच में उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को…
उत्तराखंड के उत्पादों का एक ही ब्रांड नेम होना चाहिए : उत्पल कुमार सिंह
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में हिमोत्थान परियोजना के राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि हिमोत्थान सोसाइटी को मृदा परीक्षण कर किसानों को हेल्थ कार्ड भी देना चाहिए। किसानों को बताया जाय कि किस मिट्टी में कौनसी फसल का उत्पादन हो सकता है। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करना चाहिए। इसके साथ ही कौशल विकास पर भी फोकस करने की जरूरत है।उत्तराखंड के उत्पादों का एक ही ब्रांड नेम होना चाहिए। इससे उत्तराखंड की पहचान बनेगी। बैठक में बताया गया कि हिमोत्थान जल स्रोतों की मैपिंग और सूख…
पर्वतीय राज्यों को मिले 2 प्रतिशत ग्रीन बोनस : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने देर सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में वित्त मंत्री प्रकाश पंत के साथ नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री के साथ प्री-बजट के सम्बंध में आयोजित होने वाली बैठक में राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित शासन के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों को देश के अन्य राज्यों हेतु पर्यावरणीय सेवा में योगदान देने के लिये भारत सरकार के प्लान बजट में 2 प्रतिशत ग्रीन बोनस दिये जाने, राज्य में संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के लिये लम्बित धनराशि की स्वीकृति…
उत्तरायणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
रुद्रपुर। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में सिडकुल चौक पर उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाअध्यक्ष मीना शर्मा और बतौर विशिष्ट अतिथि सुशील गाबा व उमेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक सभ्यता और संस्कारों को संरक्षण प्रदान करते हैं। इससे हमारी संस्कृति भी बुनियादी तौर पर मजबूत होती है। महोत्सव का आगाज राजेंद्र राणा के लोकगीत ‘बबली तेरो मोबाइल’ से हुआ। इसी क्रम में लोकगायक ताराचंद के लोकगीत ने भी खासी तालियां बटोरीं। लोकगीतों और लोकनृत्यों…






























