Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



पीएम द्वारा चारधाम महामार्ग विकास परियोजना के प्रगति की सराहना, जानिए ख़बर

cm 2018

देहरादून | प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने प्रगति (प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्पलीमेंटेशन) की समीक्षा के अंतर्गत चारधाम महामार्ग विकास परियोजना के प्रगति की सराहना की। साथ ही ड्रोन के जरिए हेलंग, भद्रकाली और श्रीनगर निर्माण स्थल को देखा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गोदाम से लेकर राशन शॉप तक कंप्यूटरीकृत करने और अमृत की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ यात्रा की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड यात्री आ रहे हैं। अभी तक 03 लाख से ज्यादा यात्री आ चुके हैं। दूर से ही मंदिर के खुले दृश्य को देखकर…

Read More

उत्तराखण्ड में होगी टी.वी. सीरियल स्पिलिट विला सीजन 11 की शूटिंग जानिए ख़बर

splitsvilla

देहरादून | उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस.चैहान ने बताया है कि परिषद द्वारा प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग सिंगल विंडो के माध्यम से प्रदान की जा रही है। आज परिषद द्वारा टी.वी. सीरियल स्पिलिट विला सीजन 11 की शूटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। इस टी.वी. सीरियल में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सन्नी लियोनी द्वारा अभिनय किया जा रहा है। इस टी.वी. सीरियल की विगत वर्ष भी उत्तराखण्ड में शूटिंग हुई थी। इस वर्ष पुनः इस टी.वी. सीरियल की शूटिंग जून व जुलाई 2018 में उत्तराखण्ड के कुमांयू क्षेत्र में होनी है। ज्ञातव्य है कि यह टी.वी. सीरियल…

Read More

हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को किया रद्द, निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ

Nainital-High-Court

सरकार की स्पेशल अपील पर हाईकोर्ट ने निकाय परिसीमन के मामले में सुनवाई करते हुए एकलपीठ के आदेश को रद्द कर दिया है। जिसके चलते सरकार की ओर से निकाय चुनाव को लेकर कराए गए परिसीमन पर चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। खंडपीठ ने सरकार के निकायों को अपगेे्रड व उनके परिसीमन को लेकर की गई कवायद को सही ठहराया। हल्द्वानी, पिथौरागढ़ के दौला, खटीमा, टनकपुर, डोइवाला, रुद्रपुर, काशीपुर, भवाली, भीमताल, कोटद्वार, ऋषिकेश समेत 17 निकायों के सीमा विस्तार की अधिसूचना को अलग-अलग याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई थी। इन याचिकाओं में कहा गया था…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने केदारनाथ धाम में 10 बैड के अस्पताल का किया उद्घाटन

cm 2018

रूद्रप्रयाग/केदारनाथ | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने श्री केदारनाथ धाम में जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग द्वारा संचालित होने वाले 10 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से केदारनाथ में स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं एवं श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों के साथ ही मंदाकिनी नदी के किनारे घाट निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का यह महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि…

Read More

शराब दुकानों के आवंटन में करोड़ो का खेल : विकेश सिंह नेगी

Wine-shop-in-uttarakhand

देहरादून।  उत्तराखंड के आबकारी महकमें पर घपले-घोटाले के आरोप लगना कोई नई बात नही हैं। राज्य गठन के बाद से ही यह महकमा घोटालो का अड्डा बनकर रह गया है। इस महकमे के अधिकारी कब क्या कर दें किसी को कानोकान खबर नहीं होती है। राज्य में सरकार किसी भी पार्टी की रही हो पर आबकारी महकमें में फैले भ्रष्टाचार पर कोई सरकार लगाम नहीं लगा पाई। उत्तराखंड आबकारी महकमें में भ्रष्टाचार का एक ताजा मामला फिर सामने आया है। इस बार भ्रष्टाचार का यह बड़ा खेल हुआ है आॅनलाईन टेंडर के नाम पर। गौरतलब है कि सरकार ने शराब माफियाओं…

Read More

उत्तराखंड पुलिस ने किया मांउण्ट एवरेस्ट फतह, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

uttarakhand police

उत्तराखंड पुलिस ने आज नया कीर्तिमान स्थापित किया है, उत्तराखंड पुलिस भारत की पहली राज्य पुलिस बन गई है। जिस ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह किया है। रविवार को 11 सदस्यों के दो दलों में से पांच सदस्य 8848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गए। जबकि, चार अभी वेदर विंडो मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनके भी सोमवार तक चोटी फतह करने की संभावना है। वहीं, आईजी संजय गुंज्याल समेत चार सदस्य बेस कैंप में आरोहण करने वाली टीम को निर्देशित कर रहे हैं।गौरतलब है कि गत 29 मार्च को आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व…

Read More

आने वाली पीढ़ियों के लिये रिस्पना को बचाने का प्रयास : सीएम

cm 2018

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून में मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण हेतु गड्ढ़ा खुदान कार्य का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने राजपुर के निकट कैरवान गांव, तपोभूमि तथा मोथरोवाला-दौड़वाला में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर लोगों का मनोबल बढाया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि रिस्पना और कोसी नदियों के पुनर्जीवीकरण का अभियान सिर्फ इन दो नदियों तक नहीं वरन पूरे प्रदेश तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि यदि पूरे राज्य के युवा यह सोच लें कि अपने क्षेत्र की नदियों, गाड गदेरों को बचाना है तो यह काम आसान हो जायेगा।…

Read More

मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शिकायत और मैड मल्ला और तल्ला गाँव के लिए पहुंचा पीने का पानी।

mobile aap

देहरादून |  मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर  गजेन्द्र रावत ने शिकायत दर्ज करायी थी कि टिहरी जिले के अंतर्गत धनोल्टी विधानसभा का मैड मल्ला गांव इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहा है, ग्रामीण 02 से 03 किमी दूर स्थित पडोस के गाँव या फिर किसी अन्य दूसरे स्रोतों से पानी ला रहे है। शिकायतकर्ता  गजेन्द्र रावत ने अपनी शिकायत में बताया कि गाँव की पेयजल लाइन छतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीण नजदीकी स्रोतों से पाने ला रहे है, किन्तु गर्मी के मौसम में यह स्रोत भी सूख जाते हैं जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए 02 से 03 किमी दूर स्थित…

Read More

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम देहरादून पहुंची, तीन जून को पहला मैच

stedium-in-dehradun

अफगानिस्तान की टीम देहरादून पहुंच गर्इ है। तीन जून को अफगानिस्तान की टीम देहरादून में मैच खेलेगी। अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पहले जलीग्रांट एयरपोर्ट से टीम कोच मैनेजर समेत 40 खिलाड़ी एसी बस में पुलिस सुरक्षा में होटल के लिए रवाना हुई। सभी खिलाड़ी जेट एयरवेज के विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। राजधानी देहरादून में तीन जून से बांग्लादेश के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज होगी। इसके के लिए अफगानिस्तान की टीम यहां पहुंची है। टीम के रहने की व्यवस्था…

Read More

उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार सम्भावनाएं : अनूप

ANOOP

मुम्बई/ देहरादून | मुम्बई  में चार दिनों से  आयोजित ’’ग्लोबल एग्जीबिशन आॅन सर्विसेज’’ के अन्तर्गत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतीकरण विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनियों तथा विभिन्न राज्य सरकार व भारत सरकार के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशेष सचिव उद्योग एवं काॅमर्स, भारत सरकार  अनूप बधावन ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार सम्भावनाएं है। उत्तराखण्ड एक शांतिप्रिय राज्य है, जिसके कारण कई मल्टीनेशनल कम्पनियां उत्तराखण्ड में निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। सचिव सूचना व स्किल डेवलपमेंट डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने उत्तराखण्ड में स्किल डेवलपमेंट के…

Read More