नोटबंदी के दुष्परिणाम आने शुरूः रघुनाथ सिंह नेगी
देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा एक वर्ष पहले ही नोटबन्दी के दुष्परिणामों के बारे में मीडिया के सामने खुले तौर पर जनता को आगाह किया था कि नोटबन्दी के परिणाम आने वाले दिनों में घातक होंगे। नेगी ने कहा कि उस वक्त मोर्चा द्वारा चिंता जतायी गयी थी कि नोटबंदी के कारण आने वाले दिनों में भुखमरी, बेकारी, लूटपाट, हत्यायें आदि तमाम असामाजिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। नेगी ने कहा कि भाजपा मुख्यालय में मन्त्री के सामने आत्महत्या का प्रयास/आत्महत्या करने से यह सिद्ध हो गया है कि प्रदेश/देश में लोगों के…
परमात्मा की बनाई हुई एक अनुपम कृति है सृष्टि : कुष्मिता भारती
देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सत्संग में प्रवचन करते हुए आशुतोष महाराज की शिष्या और देहरादून आश्रम की प्रचारिका साध्वी विदुषी कुष्मिता भारती ने कहा कि यह सृष्टि परमात्मा की बनाई हुई एक अनुपम कृति है, उस आनन्द स्वरूप परमात्मा ने इस सृष्टि को आनन्द स्वरूप ही निर्मित किया है। वह जगत नियन्ता अपनी बनाई हुई सृष्टि के कण-कण में निवास किया करता है। प्रत्येक शास्त्र ग्रन्थ उस परमात्मा की स्तुति करते हुए उसे सर्व समर्थ और सर्व अन्तर्यामी बताते हैं। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर सब कुछ जानने वाले हंै तो फिर उनके समक्ष मांगना कैसा? उनके समक्ष…
इको टास्क फोर्स का पर्यावरण सरंक्षण में बड़ा योगदान : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित सेना की ईको टास्ट फोर्स के कार्यालय तथा नर्सरी का भ्रमण किया। उन्होंने नर्सरी मे पैदा की जा रही विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर ईको टास्क फोर्स के परिसर में ही अर्जुन के पौधे का भी रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना की इको टास्क फोर्स का वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण में बड़ा योगदान हैं। उन्होंने प्रदेश में 02 इकोलाॅजिकल कम्पनी खोले जाने की भी बात कही। इस कम्पनी में 200 पूर्व सैनिकों को सेवायोजित कर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा तथा…
मीडिया को एक काउण्टर पर सभी खबरे उपलब्ध हो : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की खबरों का मीडिया को पूरी ब्रीफिंग होनी चाहिए। इसके लिये यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है कि मीडिया को एक काउण्टर पर सभी खबरे उपलब्ध हो। सरकार का उद्देश्य किसी भी खबर को मीडिया से छिपाने का नही है। समस्या यह रहती है कि कभी-कभी बिना आग के भी धुंआ निकलता दिखायी देता है जिससे सरकार एवं मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठते है। सरकार और मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहे इसके लिये अविश्वास का माहौल दूर होना चाहिए।…
मनाई गयी आँचल कोहली पांधी की बरसी….
देहरादून | आज आँचल कोहली पांधी की बरसी 123, गोविन्द नगर रेस कोर्स में मनाई गयी ! बरसी का कार्यक्रम सुबह 10 बजे हवन के साथ शुरू हुआ .सभी प्रियजनों और मित्रो ने आँचल को याद करते हुए उनकी श्रद्धांजलि दी . आँचल कोहली पांधी के लिए कथित इस कार्यक्रम में पति राहुल पांधी के ताऊ जी विजय पांधी भी शामिल हुए . उनसे बातचीत करने के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया की कैसे आँचल के हत्या के आरोप में बेल पर बाहर आये हुए राहुल पांधी ने विजय पांधी के सामने आँचल की हत्या की बात काबुली थी और…
औली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में किया जायेगा विकसित
औली | मास्टर प्लान के तहत औली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा तथा भविष्य में शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए औली में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को जोड़ने का पूरा प्रयास किया जायेगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने औली में 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाले फेडरेशन आॅफ इन्टरनेशनल स्कीइंग रेस की तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में उत्तराखण्ड को फिस रेस जैसी अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने का मौका मिला है, जो हमारे राज्य के लिए बडे सौभाग्य की बात है। प्रकृति…
हैण्डलूम प्रदर्शनी में पहाड़ी अनाज व दालों की करे खरीदारी
देहरादून। उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय देहरादून एवं विकास आयुक्त (हथकरघा) भारत सरकार द्वारा नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में लोगों का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय हैण्डलूम प्रदर्शनी में 150 स्टाॅलों में से उत्तराखण्ड के लगभग 45 स्टाॅल लगाये गये हैं जिसमें कुछ स्टाॅल उत्तराखण्डी अनाजों के स्टाॅल हैं। जो भी पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त लेना चाहता है वह इस प्रदर्शनी में आकार अपनी इच्छा पूरी कर सकता है। इस प्रदर्शनी में आर्गेनिक उत्पादों में उड़द की दाल, राजमा, लोबिया, गहैत, काला भट्ट, लहसुन का अचार, मिर्च, शहद, गरम मसाले, धनिया, हल्दी, बिस्कुट और विशेष…
गाड़ियों में आगे एवं पीछे फॉग लाइट्स हो अनिवार्य
देहरादून। दुनिया भर में बेहतर एवं सुरक्षित सड़कों के लिए काम करने वाले जेनेवा स्थित प्रबुद्ध मंडल अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और कोहरे की वजह से गाड़ियों की टक्कर पर चिंता जताते हुए सरकार से सभी गाड़ियों में आगे एवं पीछे फॉग लाइट को अनिवार्य बनाने का अनुरोध किया है। हालांकि, खासकर इनकी जरुरत देश के कोहरा संभावित और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा है, लेकिन ये निगरानी कर पाना संभव नहीं है कि सिर्फ फॉग लाइट वाली गाड़ियां ही कोहरा संभावित इलाकों में चलें इसलिए इसे सभी गाड़ियों में अनिवार्य बनाया जाए। अंतरराष्ट्रीय सड़क…
हैण्डलूम के उत्पादों को खरीदते है तो देश के गरीबों के श्रम का होता है सम्मान : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हैण्डलूम के उत्पादों का इस्तेमाल कर हम इस कार्य से जुड़े मजदूर की पसीने की कीमत उन्हें अदा करते है। यदि हम हैण्डलूम के उत्पादों को खरीदते है तो देश के गरीबों के श्रम का सम्मान करते है। हैण्डलूम भारत में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है जो लगभग 65 लाख लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को परेड ग्राउण्ड में आयोजित नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों से आये बुनकर समूहों के उत्पादों का अवलोकन कर उनके उत्पादों की…
सीएम ने ऋषिकेश-हरिद्वार रीवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्ययोजना का किया समीक्षा
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष न्यू कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत भारत सरकार को भेजी जाने वाली ऋषिकेश-हरिद्वार रीवर फ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-हरिद्वार का धार्मिक ही नही आध्यात्म व पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। गंगा के तट पर बसा होने से इस क्षेत्र का और भी अधिक महत्व है। इस क्षेत्र के नदी तटों का बेहतर सौन्दर्यीकरण हो ताकि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटको को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध हो सकें तथा अधिक से…






























