Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



औली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में किया जायेगा विकसित

cm

औली | मास्टर प्लान के तहत औली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा तथा भविष्य में शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए औली में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को जोड़ने का पूरा प्रयास किया जायेगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने औली में 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाले फेडरेशन आॅफ इन्टरनेशनल स्कीइंग रेस की तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में उत्तराखण्ड को फिस रेस जैसी अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने का मौका मिला है, जो हमारे राज्य के लिए बडे सौभाग्य की बात है। प्रकृति ने चाहा तो इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि औली विश्व के सबसे सुन्दरतम् स्थानों में से एक है। जहाॅ पर्यटन की अपार सभावनाऐं है। यहाॅ की सुन्दर वादियों का लुफ्त उठाने हर साल यहा लाखों पर्यटक पहुॅचते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य को फोकस करते हुए दूरगामी सोच के साथ औली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है तथा शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सभी संसाधन जोडे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी स्कीयर्स को तैयार करने के लिए अच्छे प्रशिक्षक रखने की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि औली में आयोजित होने वाली फिस रेस में शामिल होने वाले सभी खिलाडियों, पर्यटकों व महमानों के लिए सरकार की ओर से पूरी सुविधाऐं दी जायेगी। कहा कि इस वर्ष अभी भारी बर्फवारी नही हुई है किन्तु आने वाले समय में निश्चित रूप से और बर्फ पडेगी और औली में शीतकालीन खेल का आयोजन संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिस रेस की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है।  फिस रेस की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 16 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी औली पहुॅच रहे है, उनके साथ विचार-विमर्श कर औली में भविष्य में शीतकालीन खेलों, साहसिक पर्यटन व अन्य गतिविधियों की सम्भावनाओं को तलाशा जायेगा। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को फिस रेस आयोजन को लेकर की गयी व्यवस्थाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा फिस रेस के अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने औली के ढलानों पर एक किलोमीटर पैदल चलकर स्कीइंग स्लोपों का निरीक्षण भी किया तथा स्लोप पर कृ़ित्रम बर्फ बनाने वाली स्नोगन मशीन, आर्टीफिशियल लेक, स्नो वीटर, एवरेस्ट ग्रूमर आदि उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्लोप पर निरीक्षण के दौरान औली में वाहरी राज्यों से आये पर्यटकों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली एवं गौरसों को वल्र्ड क्लास विंटर डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से बर्फवारी होगी तथा औली में फिस रेस सफलता पूर्वक संपन्न होगी। कहा कि फिस रेस के आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र भट्ट, मगनलाल शाह, सचिव पर्यटन/आयुक्त गढवाल दिलीप जावलकर, जिला पंचायत अध्यक्षा मुन्नी देवी शाह, जिलाधिकारी आशीष जोशी सहित जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Comment