सीएम ने विवाह सम्मेलन में 50 जोड़ो को दिया आशीर्वाद, जानिए खबर
बाजपुर /देहरादून | बाजपुर में आयोजित सर्वधर्म विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सम्मिलित हुए। नवविवाहित पचास दम्पत्तियों को शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह असीम स्नेह, प्रेम एवं अटूट विश्वास से युक्त अत्यन्त महत्वपूर्ण संस्कार है। तथा जीवन का हिस्सा है। उन्होंने विवाहित दम्पत्तियों से जीवन के हर मोड़ पर एक-दूसरे के प्रति आपसी स्नेह, प्रेम एवं अटूट विश्वास, आत्म समर्पण की भावना के साथ गृहस्थ जीवन व्यतीत करने की अपेक्षा की। उन्होंने इस पुनीत कार्य के आयोजन के लिए हरेन्द्र सिंह ढिल्लन ‘‘लाडी‘‘ परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार किसानों के…
दून वर्ल्ड स्कूल ने ” अनेकता मे एकता’ जैसे विषयों पर मनाया क्रिसमस
देहरादून। प्रभु ईशा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस रायपुर रोड सरस्वती विहार स्थित दून वर्ल्ड स्कूल मे पारम्परिक हर्षौल्लास से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग अपर सचिव कैप्टेन आलोक शेखर तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। आर.सी लोहानी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभु इशु के जन्म की सजीव झलक एक नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर नृत्य व कैरोल भी प्रस्तुत किये गएद्य सेंटा क्लॉज ने नन्हे बच्चो के बीच उपहार वितरित किये। इस अवसर पर विद्यालय मे कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बेस्ट आउट…
गरीबी की संघर्ष से इंटरनेशनल स्टार तक
देहरादून | आईसीसी की महिला टी-20 और वनडे टीम में जगह बनाने वाली अल्मोड़ा की एकता बिष्ट इकलौती भारतीय बन गईं। गांव से गलियों तक का सफर खेल के रूप में पूरा कर इंटरनेशनल क्रिकेटर बनीं एकता के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। इस मौके पर एकता के भाई विनीत सिंह बिष्ट ने एक अखबार के साथ अपनी बहन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की। मूलतः उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली एकता सिंह बिष्ट उनके पिता कुंदन सिंह बिष्ट 1988 में आर्मी से हवलदार पद से रिटायर हुए थे रिटायर्मेंट के बाद घर खर्च चलाने के…
30 दिसंबर को होगा “उत्तराचंल प्रेस क्लब” का मतदान
देहरादून। उत्तराचंल प्रेस क्लब वर्ष-2018 कार्यकारिणी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए 284 सामान्य सदस्यों को ही मताधिकार प्राप्त है। मतदाताओं को अपने साथ पे्रस क्लब द्वारा जारी परिचय पत्र या आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसंेस या निर्वाचन आयोग का वोटर कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जो सामान्य सदस्य अभी तक क्लब कार्यालय से अपने परिचय पत्र नहीं ले गए है, वे क्लब कार्यालय से अपने परिचय पत्र प्राप्त कर लें। चुनाव अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र भसीन ने एक प्रेसवार्ता…
प्रधानमंत्री देश की जनता से मांगे माफी : कांग्रेस
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा है कि गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस के लिए दुष्प्रचार किया और यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री रहे डा. मनमोहन सिंह पर जो आरोप लगाये है वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इसका फैसला न्यायालय ने कर दिया है। अब प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि कैग की रिपोर्ट पर न्यायालय ने दर्शा दिया है कि यह रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर…
तीन जनवरी को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ
देहरादून। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन आगामी तीन जनवरी को राजधानी देहरादून में होगा। इसमें प्रदेशभर से दस हजार प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगें। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के शिक्षा, युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अरविन्द पांडेय ने कहा कि विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत पारम्परिक खेलों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के सामन्जस्य से किया जा रहा है। जिसमें राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभािगयों को न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा…
‘‘खैरासैंण का सूरज‘‘ पुस्तक का विमोचन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में डाॅ.नंदन सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘त्रिवेन्द्र एक जिन्दगीनामा-खैरासैंण का सूरज‘‘ का विमोचन किया। उन्होने डाॅ. बिष्ट को योग्य चिकित्सक के साथ ही दार्शनिक सोच का व्यक्ति बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज हित में अच्छी सोच का होना जरूरी है। कुछ अलग सोचने से ही नयी राह प्रशस्त होती है। राज्य हित में हम सबकों सकारात्मक सौच के साथ आगे बढ़ना होगा। इस अवसर जागर गायिका पद्मश्री बसन्ती बिष्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह को सीधे सरल स्वभाव व पहाड़ के दर्द को समझने वाला व्यक्ति…
पूर्व राज्यपाल का निधन , जानिए खबर
देहरादून | आज मेघालय, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके बी.एल जोशी का निधन हो गया | राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल बी.एल जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. पाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। डॉ. पाल ने कहा कि स्व० जोशी एक कुशल प्रशासक थे। 1957 में पुलिस सेवा से अपना कैरियर प्रारम्भ करते हुए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे। वर्ष 1991 में भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर…
सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
देहरादून | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम डैशबोर्ड लांच करेंगे। डैशबोर्ड के बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में बैठक की। निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड में ऐसे बिन्दुओं को शामिल किया जाय जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो। जन सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। मुख्य सचिव ने गृह, कृषि, वानिकी, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, वित्त, विद्यालयी शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, वन और नियोजन विभाग के…
स्थापना दिवस पर महिला मंच ने उत्तराखंडी जनमुद्दों पर की चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच ने महिला संसद बिठाकर उत्तराखंडी जनमुफ्रों पर चर्चा करके व उन पर प्रस्ताव पारित करके अपने 24वें स्थापना सम्मेलन को पूरे जज्बे और उत्साह के साथ मनाया। सम्मेलन की शुरूआत जनगीत से की गई। नगर निगम प्रेक्षागृह में उत्तराखंड महिला मंच ने महिला संसद बिठाकर उत्तराखंड जनमुद्दों पर चर्चा करके व उन पर प्रस्ताव पारित करके अपने 24वें स्थापना सम्मेलन को पूरे जज्बे और उत्साह के साथ मनाया। सम्मेलन की शुरूआत जनगीत से की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के जोश ने 1994 के उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की अपार भागीदारी व…






























