विधानसभा अध्यक्ष ने किया रामलीला का उद्घाटन
देहरादून। उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने पर्वतीय रामलीला कमेटी रेसकोर्स देहरादून द्वारा नवरात्री के शुभअवसर पर आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने पर्वतीय रामलीला कमेटी जो कि विधान सभा के कर्मचारियों द्वारा ही गठित है को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आज के युग में जहां टेलीविजन ने इस प्रकार के रामलीला आयोजन कम कर दिये हैं वहीं इस कमेटी द्वारा रामलीला की संस्कृति को जीवन्त रखा है। अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के युग में रामलीला के मंचन से हमे अपने संस्कृति एंव इतिहास की जानका…
ज्ञान-दर्शन व सेवा भाव के प्रति समर्पित थे स्वामी दयानंद सरस्वतीः राज्यपाल
देहरादून। स्वामी दयानंद आश्रम, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने स्वामी जी की पुण्य स्मृति में नमन करते हुए कहा कि पूज्य स्वामी दयानंद सरस्वती जी ज्ञान, दर्शन व आध्यात्मिकता की अद्भुत मिसाल थे। अध्यात्म के साथ ही मानव जाति की सेवा में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। स्वामीजी ने ज्ञान-दर्शन व सेवा भाव का जो रास्ता हमें दिखाया है, उस पर चलकर ही मानव कल्याण सम्भव है। मेरा परम सौभाग्य है कि सितम्बर 2015 में प्रधानमंत्री जी के…
किडनी डोनर प्रत्यारोपण की सी.बी.आई. जांच हो : कांग्रेस
डेन्टल काॅलेज का अस्पताल लीज पर कैसे दिया गयाः सूर्यकांत धस्माना देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में एक डेन्टल काॅलेज के अस्पताल में चले किडनी डोनर-प्रत्यारोपण रैकेट की सी.बी.आई. जांच होनी चाहिए। यह मांग आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने की। उन्होंने कहा कि अब तक की पुलिस कार्यवाही में आरोपी डाॅक्टर व उसी टीम के लोगों का पकड़ा जाना अच्छी बात है, किन्तु आश्चर्य की बात यह है कि जिस डेन्टल काॅलेज का यह अस्पताल है, अब तक उसके प्रबन्धकों से किसी ने यह नहीं पूछा कि डेन्टल…
दलित के घर शाह ने खाया खाना
देहरादून। उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज दलित के घर जाकर खाना खाया। उन्होंने पुदीने की चटनी और खीर का भी स्वाद चखा। शाह के लिए खास चक्की के आटे से रोटियां और पूरी बनाई गई है। बलवीर रोड पर डॉयक्लिनर मुन्ना सिंह के घर पर भोजन का कार्यक्रम फाइनल किया है। इससे पहले उत्तराखंड के प्रदेश पार्टी दफ्तर में अमित शाह बीजेपी के आला अधिकारियों के साथ बैठक कीं। बलबीर रोड निवासी ड्राई क्लीनर का काम करने वाले मुन्ना सिंह बताते हैं कि अमित शाह के भोजन के लिए उन्होंने सुबह से तैयारियां शुरु…
राज्यपाल ने राजभवन के कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
देहरादून | आज राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों व कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाना होगा। अपने घर की सफाई के समान ही मोहल्लों, सड़कों, शहर, सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए भी तत्परता दिखानी चाहिए। बच्चों में सफाई की आदत विकसित करनी चाहिए। वही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के…
बालक अजय का कूड़े बीनने से मुख्य अतिथि तक का सफर , जानिए खबर
देहरादून। अपने सपने एन.जी.ओ. विगत तीन वर्षों से देहरादून में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के जीवन शैली एवम उनके शिक्षा पर कार्य करता आ रहा है। अपने सपने एन.जी.ओ. वर्तमान समय में 70 से अधिक बच्चों की पढाई और सामाजिक उत्थान में कार्यरत है। एन.जी.ओ. द्वारा बहुत से बच्चो के लिए कार्य किये गए जिसमे समाज में सबसे ज्यादा प्रोत्साहन मिली। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि अजय नामक बच्चा जो आज से तीन साल पहले सड़कों पर कूड़ा बीनता था संस्था द्वारा उसको स्कूल में…
नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा : अमित शाह
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ति कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल कायम हो रहा है, बल्कि कई देश उनके इस फार्मूले को अपना रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सुप्रीमो अमित शाह ने उत्तरांखड की त्रिवेंद्र सरकार की पीठ थपथपाई और उम्मीद जताई कि वह…
उत्तराखंड : त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के 6 माह …
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने 6 माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। आम जनता, गरीब, पिछड़े और दलित समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार ने अपने इस छः माह के अल्पकार्यकाल में कुछ ठोस निर्णय लिये है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की स्पष्ट सोच रही है कि समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचे। विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र व्यक्ति को मिले। इसके लिए उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही पहल शुरू कर दी थी। आम आदमी की पहुंच सरकार तक हो, इसके लिए कुछ…
उत्तराखंड : राष्ट्रपति के रूप में प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद का पहला दौरा 23 सितम्बर को
देहरादून | उत्तराखंड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 23 सितम्बर, 2017 को अपराह्न राष्ट्रपति जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक करेंगे। मध्य कमान सेना द्वारा राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने सचिवालय में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को फुल प्रूफ करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति 23 सितंबर को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से हर की पैड़ी, हरिद्वार जायेंगे। गंगा पूजन के बाद दिव्य प्रेम…
नए भारत निर्माण में स्वच्छता निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित हुए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ’’स्वच्छता ही सेवा है’’ कार्यक्रम के अंतर्गत सीवर एवं स्वच्छता में लगे सफाई कर्मियों को स्पेशल किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिवेणी घाट पर आए हुए सभी भक्तों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भारत को स्वच्छ और विकसित बनाने का जो संकल्प हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उस संकल्प को हमें हर हाल में पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भूमिका राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के…






























