Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



शासकीय योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय

suchna

देहरादून | सचिव एवं महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को जनहित से जुडी शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है। रिंग रोड, लाडपुर स्थित सूचना महानिदेशालय के सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए सचिव सूचना डाॅ.पाण्डेय ने कहा कि जिला सूचना अधिकारी का दायित्व है कि जनपद, तहसील व ब्लाॅक स्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाये। इसके लिये सभी जिला सूचना कार्यालयों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने जनपदों में समाचार संकलन में मीडिया प्रतिनिधियों…

Read More

केंद्रीय वित्तमंत्री के समक्ष सीएम ने रखी ग्रीन बोनस की मांग

cm

नई दिल्ली/देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने नार्थ ब्लाॅक, नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ प्री-बजट बैठक में राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एवं अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने वित्त मंत्री से राज्य की भविष्य की आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। इस क्षेत्र में हमारे संसाधनों में बढोत्तरी हो, इससे सम्बंधित विभिन्न प्रस्तावों तथा राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा…

Read More

बालिकाओ ने जूडो, बैडमिंटन, फुटबाल, वालीबाल, बाक्सिंग में दिखाई दम

UK

देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा एवं महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में आयोजित की जा रहे खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में आज अण्डर-17 बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, ताईक्वांडो एवं टेबिल टेनिस की प्रतियोगिताओं का आयोजन मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा, रायपुर में तथा एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन, फुटबाल, वालीबाल तथा बाक्सिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर देहरादून में आयोजित किया गया। कबड्डी की प्रतियोगिता मे पहले मैच में टिहरी ने हरिद्वार को 26-13 से हराया, दूसरे मैच में उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को…

Read More

उत्तराखंड के उत्पादों का एक ही ब्रांड नेम होना चाहिए : उत्पल कुमार सिंह

CS

देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में हिमोत्थान परियोजना के राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि हिमोत्थान सोसाइटी को मृदा परीक्षण कर किसानों को हेल्थ कार्ड भी देना चाहिए। किसानों को बताया जाय कि किस मिट्टी में कौनसी फसल का उत्पादन हो सकता है। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करना चाहिए। इसके साथ ही कौशल विकास पर भी फोकस करने की जरूरत है।उत्तराखंड के उत्पादों का एक ही ब्रांड नेम होना चाहिए। इससे उत्तराखंड की पहचान बनेगी। बैठक में बताया गया कि हिमोत्थान जल स्रोतों की मैपिंग और सूख…

Read More

पर्वतीय राज्यों को मिले 2 प्रतिशत ग्रीन बोनस : सीएम

cm-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने देर सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में वित्त मंत्री प्रकाश पंत के साथ नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री के साथ प्री-बजट के सम्बंध में आयोजित होने वाली बैठक में राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित शासन के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों को देश के अन्य राज्यों हेतु पर्यावरणीय सेवा में योगदान देने के लिये भारत सरकार के प्लान बजट में 2 प्रतिशत ग्रीन बोनस दिये जाने, राज्य में संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के लिये लम्बित धनराशि की स्वीकृति…

Read More

उत्तरायणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

रुद्रपुर। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में सिडकुल चौक पर उत्तरायणी महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाअध्यक्ष मीना शर्मा और बतौर विशिष्ट अतिथि सुशील गाबा व उमेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक सभ्यता और संस्कारों को संरक्षण प्रदान करते हैं। इससे हमारी संस्कृति भी बुनियादी तौर पर मजबूत होती है। महोत्सव का आगाज राजेंद्र राणा के लोकगीत ‘बबली तेरो मोबाइल’ से हुआ। इसी क्रम में लोकगायक ताराचंद के लोकगीत ने भी खासी तालियां बटोरीं। लोकगीतों और लोकनृत्यों…

Read More

सौर ऊर्जा से चलने वाली कार का दिया प्रस्तुतीकरण

cm

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में डीआईटी विश्वविद्यालय के छात्र वर्तिक श्रीवास्तव व आरिज फरीदी ने मुलाकात कर डीआईटी के छात्रों द्वारा विकसित सौर ऊर्जा एवं विद्युतऊर्जा से चलने वाली कार का प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने छात्रों को उनके प्रोजेक्ट के लिए बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने छात्रों को हर संभव सहयोग व सहायता का आश्वाशन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्रों के इनोवेटिव प्रयासों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा छात्र-छात्राएं नए विचारों पर काम करे, शोध व अनुंसधान में रूचि ले।…

Read More

सीएम ने ईको फ्रेण्डली किल वेस्ट मशीन का किया उद्घाटन

uk

ऋषिकेश | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर परमार्थ योगा गार्डन में ठोस कचरा निस्तारण हेतु स्थापित की गई ईको फ्रेण्डली किल वेस्ट मशीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने परमार्थ निकेतन परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन में ईको फ्रेण्डली किल वेस्ट मशीन की स्थापना स्वच्छता के क्षेत्र में उठाए जाने वाला सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ठ निपटारे के लिए यह मशीन एक अच्छा विकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा हरिद्वार स्थित होटल अलकन्दा को लेकर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बीच चल रहे…

Read More

औद्योगीकरण को बढ़ावा देने को लेकर प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम लागू

CS

देहरादून | प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए सिंगलिल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। पूंजी निवेश को आकर्षित करने एवं इसे और कारगर बनाने के ए एसएमएस अलर्ट भेजने की व्यवस्था की गई है। 04 दिन में विभागाध्यक्ष को और 14 दिन में संबंधित सचिव को एसएमएस अलर्ट जाएगा। इसके अलावा रख – रखाव के लिए डैश बोर्ड भी बनाया जा रहा है। सिडकुल का डैशबोर्ड बन गया है। राज्य, जनपद और विभाग स्तर पर रख – रखाव की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को सचिवालय में सिंगल विंडो सिस्टम…

Read More

कक्षा सात की बालिका ने प्रधानमंत्री के लिए लिखी चिट्ठी, जानिए खबर

negi

रुद्रप्रयाग। कक्षा सात में पढ़ने वाली एक बालिका ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेजकर पहाड़ की ज्वलंत समस्याओं को उकेरने के साथ गैरसैंण राजधानी बनाने की विनती की है। चिट्ठी में बालिका ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, प्राकृतिक आपदा, जंगली जानवरों के आतंक जैसी गम्भीर सवालों को उठाया है। नालंदा पब्लिक स्कूल, रुद्रप्रयाग में कक्षा सात में पढ़ रही 13 वर्षीय आकांक्षा नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि नमस्ते। मैं पहाड़ के एक छोटे से नगर रुद्रप्रयाग में रहती हूं। पहले अपने गांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनकचैरी (पोखठा) में पढ़ती थी, लेकिन वहां न तो छात्र…

Read More