‘हिमालय लोक समृधि वृक्ष अभियान’ रूपी पहल को घर घर पहुंचाए जनता
पर्यावरण के लिए अपने जीवन को समर्पित करने के साथ साथ समाजिक समस्याओ को दूर करने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहने वाले मैती आंदोलन प्रमुख कल्याण सिंह रावत एवं नियो विजन फाउंडेशन प्रमुख गजेंद्र रमोला द्वारा ‘हिमालय लोक समृधि वृक्ष अभियान’ के तहत प्रतेक विधान सभा क्षेत्र के एक चयनित विद्यालय के परिसर में, उस विद्यालय की छोटी कक्षाओ में अध्ययन रत आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन पढने में होशियार बेटियों के द्वारा उस क्षेत्र के विधायक के नाम पर एक पेड़ लगाया जायेगा नामक अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत इस पेड़ की सुरक्षा तथा…
समाज के विकास के लिए महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार मिलना जरूरी : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन रेसकोर्स से ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ साइकिल रैली का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइकिल यात्रा नहीं है वरन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का एक जन जागरूकता कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जनवरी 2015 हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूवात की। जिसके सकारात्मक परिणाम आज हमारे सामने है। इस अभियान के बाद हरियाणा में लिंगानुपात में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा प्रदेश एवं समाज के विकास के लिए महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार मिलना जरूरी…
‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के तहत सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने झाड़ू लगाकर किया श्रमदान
देहरादून |आज स्वच्छता अभियान को सेवा दिवस के रूप मनाये जा रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मिशन को सफल बनाने में सरकार के साथ आम जन एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश को रोग मुक्त एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष बल देना होगा। ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने पवेलियन ग्राउंड एवं परेड ग्राउंड स्थित लोकल बस अड्डे के समीप झाड़ू लगाकर श्रमदान किया एवं सफाई…
18 नवंबर को मसूरी में लोट-पोट करेंगी ‘गुत्थी’
देहरादून | जी हां कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर 18 नवंबर की शाम आप के नाम करने वाले है। ‘कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर’ शो का आयोजन इस दिन मसूरी में होगा। इसमें कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर अपने कॉमेडी के किरदारों से सबको लोट-पोट करेंगे। वहीं, बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी ‘काला चश्मा’, ‘सटर्डे-सटर्डे’ जैसे मशहूर गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी और सहकलाकार फराह लखानी पत्रकारों से कनक चौक स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता किये। सिंगर इंदीप बख्शी ने कहा कि उनका देहरादून से खास लगाव रहा है। वह पिछले तीन वर्षों से समय-समय पर दूनवासियों…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाये देते हुए बधाई संदेश में कहा की जहां 17 सितंबर दुनिया के सबसे बड़े दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती इस सुखद सुयोग के साथ वही भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन ही प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भी जन्म दिन है .जिस तरह से विश्वकर्मा जी ने समस्त लोकों की रचना करके मानव जीवन को धन्य बनाया उसी तरह आज भारत को न्यू इंडिया, नव भारत, नव हिंदुस्तान के आधुनिक शिल्पकार के रूप में आदरणीय मोदी जी का सानिध्य मिला है। मोदी जी आप…
देहरादून की सफाई व्यवस्था निरीक्षण हेतु हर वार्ड में नामित होंगे नोडल अधिकारी
देहरादून | सचिव, शहरी विकास राधिका झा ने सचिवालय में देहरादून की सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार करने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सचिव, शहरी विकास ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर में अनाधिकृत पडे समस्त कूडे को दो दिन में उठाया जाए साथ ही ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग एवं एम.डी.डी.ए. के सहयोग से वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने वार्डवार कूडे के निस्तारण हेतु डस्टबिन की आवश्यकता का आंकलन करने, विभागीय फंड एवं सी.एस.आर. से तत्काल गुणवत्तायुक्त डस्टबिन क्रय करने के भी निर्देश दिए। सचिव झा ने बैठक में सफाई निरीक्षको को निर्देश दिए कि…
उत्तराखंड : सचिवालय परिसर में पीक थूकना पडेगा महंगा
देहरादून | सचिवालय परिसर में बीड़ी-सिगरेट पीना/पान-गुटखा की पीक थूकना निषेध किया गया है तथा किसी भी कार्मिक एवं बाहरी व्यक्ति के सचिवालय परिसर को गन्दा करते हुए पकड़े जाने पर अर्थदण्ड वसूल किया जायेगा। सीसीटीवी/एन्टी स्पीलिटिंग कैमरा के माध्यम से ऐसे क्रिया-कलापों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। उप सचिव सुनील सिंह ने बताया कि सचिवालय परिसर को गन्दा करते हुए/बीड़ी पीते हुए/पान-गुटखा की पीक थूकते हुए पकड़ा जाने पर संबंधित व्यक्ति से रू.100/-अर्थदण्ड/सफाई सहयोग शुक्ल के रूप में सचिवालय सुरक्षा दल द्वारा प्राप्ति रसीद देकर वसूला जाएगा और यदि कोई कार्मिक अर्थदण्ड नही देता है या इन्कार…
सीएम ने किया ’स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ
देहरादून | राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास के जनता मिलन हाॅल में ’स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्वच्छता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गढ़वाल एवं कुमांऊ के लिए एक-एक स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल डाॅ.पाल ने कहा कि जन और देश हित में 02 अक्टूबर 2014 को सम्पूर्ण भारत में स्वच्छता की शपथ ली गई। उसके बाद समय-समय पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए इस तरह…
‘डांस इंडिया डांस’ में देहरादून के पांच को मिला दिल्ली का टिकट
देहरादून | देहरादून में ‘डांस इंडिया डांस’ (डीआइडी) के ऑडिशन को लेकर युवाओं में जो जूनून देखने को मिला उससे यही प्रतीत होता है की देहरादून के युवाओ में डांस करने का क्रेज कितना है | इसी क्रम में आज के ऑडिशन में खासा उत्साह देखने को मिला। ऑडिशन के लिए नृत्य प्रेमी घंटों तक कतार में लगे रहे। बावजूद इसके उनके जोश में कमी देखने को नहीं मिली। डीआइडी के अगले दौर के लिए दून से पांच युवक चुने गए हैं। जो दिल्ली में होगा। सोशल बलूनी स्कूल में हुए डीआइडी सीजन-6 के ऑडिशन में भारी भीड़ उमड़ी। यहां…
सीएम ने गोपेश्वर में जनता की सुनी समस्याऐं
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याऐं सुनी और उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाय तथा समय से उनका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का भी शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्य रूप से सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पैदल मार्ग, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 676 विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिसमें से अनेक समस्याओं का…






























