Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सीएम ने गोपेश्वर में जनता की सुनी समस्याऐं

UK

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याऐं सुनी और उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाय तथा समय से उनका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का भी शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्य रूप से सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पैदल मार्ग, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 676 विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिसमें से अनेक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने 298.70 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पीपलकोटी-सल्ला मोटर मार्ग से सल्ला-रैतोली मोटर मार्ग, 200.00 लाख रूपये की लागत की कल्प गंगा नदी पर 90 मीटर स्पान पैदल सेतु के निर्माण, 185.60 लाख रूपये की जिलासू-उत्तरौं मोटर मार्ग का पीसी द्वारा डामरीकरण कार्यो सहित कुल 684.30 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने 176.37 लाख रूपये की लागत से निर्मित बछेर-टेडा खनसाल मोटर मार्ग, 101.93 लाख रूपये की लागत से निर्मित उडामाण्डा-रौता मोटर मार्ग के कि.मी. 24 में 36 मीटर स्पान स्टील गर्डर सेतु, 229.03 लाख रूपये की लागत से निर्मित सेमी-पनाई उत्तरौं मोटर मार्ग के कि.मी. 3 एवं 15 में 36 मीटर स्पान स्टील सेतु सहित कुल 507.33 लाख रूपये की लागत की योजनाओं का लोकापर्ण भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर पालिका द्वारा निर्मित गोपेश्वर बस स्टेशन के समीप पार्किंग, रैन बसेरा भवन एवं बहुउदेश्यीय पार्किंग, हड़को से वित्त पोषित रैन बसेरा भवन, नैग्वाड में टीचर्स काॅलोनी के समीप पार्किग, पठियालधार में पार्किग स्थल का लोकपर्ण तथा पीजी काॅलेज के समीप बहुउदेश्यीय भवन पर बरात घर एवं पार्किग स्थल का शिलान्यास भी किया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य से संस्थागत भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसमें जन सहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च स्तर की संस्थाएं सीपीईटी, हाॅस्पिटेलिटि यूनिर्वसिटि तथा फैशन टैक्नोलाॅजी संस्थान की स्थापना की जा रही है। जिससे राज्य के युवाओं को उच्च टैक्निकल शिक्षा के साथ रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकार्ड तोड यात्री चारधामों की यात्रा पर पहुॅचे है। उन्होंने कहा कि कि आॅल वेदर रोड एवं रेल मार्ग के निर्माण कार्य पूरा होने पर चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए अभी से तैयारियों रखी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए गौचर में हवाई पट्टी का विस्तारीकरण तथा चैखुटिया व अल्मोडा में हवाई पट्टी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए विशेषज्ञों की समिति का गठन किया गया है। जिसमें विशेषज्ञ बारीकी से पलायन के कारणों का अध्ययन कर रहे है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिरूल जो वनाग्नि का प्रमुख कारण था, इसके लिए आईआईपी संस्था द्वारा किये गये रिसर्च के मुताबिक पिरूल से तारपीन का तेल और उसके भूसे से डीजल बनाने हेतु प्रोजेक्ट स्थापित किया जायेगा तथा राज्य सरकार 4 से 5 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से पिरूल खरीदेगी। जो लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी बनेगा। महिलाओं के रोजगार हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत पर सिलाई केन्द्र भी स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सीमांन्त क्षेत्रों में ईको टास्कफोर्स के माध्यम से 4 लाख अखरोट के पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत जो परिवार घरेलू गैस कनेक्शन से वंचित रह गये है, उन्हें राज्य सरकार के माध्यम से निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य के सभी आवास विहीन परिवारों को 2021 तक आवास मुहैया कराया जायेगा तथा 2019 तक प्रत्येक विद्युत विहीन परिवारों को नीदरलैंण्ड से आने वाले सोलर ब्रिफकेश के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करायी जायेगी।

 

Leave A Comment