स्मार्ट सिटी के लिए हम सभी को स्मार्ट सिटीजन होना पड़ेगा : रमेश भट्ट
पीआरएसआई, देहरादून चैप्टर और गति फाउंडेशन देहरादून द्वारा रोल आफ कम्युनिकेशन इन सिटीजन इंगेजमेंट फॉर देहरादून स्मार्ट सिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ0 राजेंद्र डोभाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में देहरादून का चयन हुआ है, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना होगा की देहरादून का मूल स्वरूप बना रहे। प्रत्येक नागरिक को तकनीक से जुड़ना भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में वैज्ञानिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना होगा, जिसके लिए व्यापक जनजागरण जरुरी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के…
सीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने शनिवार को एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शौर्य दीवार का लोकार्पण एवं छात्रों को निशुल्क प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें सभी को वीर शहीदों, बलिदानियों एवं महापुरूषों का हमेशा स्मरण करते रहना चाहिए व उनके सदगुणो को आत्मसात करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियो की मांग पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासेज, टाॅपर छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप देने व शौचालय बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि…
अनिश्चितकालीन हड़ताल ग्रामीण डाकसेवकों की अभी भी जारी ….
देहरादून। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए देशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज भी जारी रखा। उनका कहना है कि जब तक मांगों का निदान नहीं होता तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा। वहीं हडताल का असर दिखाई देने लगा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां संघ से जुडे हुए ग्रामीण डाक सेवक घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए देशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत अनिश्चितकालीन हड़ताल को चैथे दिन भी…
सात साल बाद NSUI ने लहराया एमकेपी कालेज छात्रसंघ चुनाव में अपना परचम
देहरादून। एमकेपी पीजी कालेज छात्र संघ के लिए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। यहां पर अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सचिव सह सचिव, कोषाध्यक्ष , यूआर व कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान हुआ है। देर शाम परिणाम घोषित किये गए जिनमे NSUI सभी मुख्य सीटों पर विजयी रही फलस्वरूप ABVP अपनी सात साल के जीत को आगे नहीं बढ़ा सकी | वहीं पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया। एमकेपी कालेज में सुबह से ही मतदान के लिए छात्राओं की भीड लगनी शुरू हो गई थी और छात्राओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। यहां पर मतदान सुबह…
एमबीबीएस में दाखिले का एक और मौक़ा , जानिये ख़बर
देहरादून | यदि आप को नीट में सफलता मिल गयी हैं और आपका लक्ष्य एमबीबीएस की सीट है तो यह समाचार आपके लिए खुशखबरी युक्त है। अब राज्य कोटे की तय सीट से अलग भी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का तोहफा अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में मिलने जा रहा है। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 19 सीट खाली रह गई हैं। इन पर भी दाखिला अब स्टेट कोटे के तहत होगा। यानी छात्रों को सरप्राइज ऐडमीशन की सौगात मिलने जा रही है। उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें श्रीनगर और हल्द्वानी में एमबीबीएस…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से ले प्रेणना : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित दीनदयाल गाथा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजित कथा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की सभी विचार सुंदर ढंग से प्रस्तुत किए गए हैं। इससे पंडित दीनदयाल की संदेशों पर आचरण करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानवतावाद की भावना के अनुरूप देश से गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी…
पर्वतीय रामलीला कमेटी की तालीम शुरू
पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून ने रामलीला के लिए तालीम शुरू कर दी है। कमेटी की यहां आयोजित बैठक में रामलीला के मंचन को भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून के अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रामलीला के मंचन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कमेटी के मीडिया प्रभारी मनीष भगत ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम को चार बजे से रात साढ़े आठ बजे तक तालीम होगी। कलाकारों को प्रशिक्षण देने के लिए डायरेक्टर, हारमोनियम वादक और तबला वादक बाहर से बुलाए गए हैं। मनीष भगत ने बताया कि…
जल्द खुलेगा जैनेरिक दवाओं का स्टोर : डीएम
नैनीताल। जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने जिला कार्यालय में रेडक्रास समिति की बैठक लेते हुये कहा कि जनपद में शीघ्र बीडी पान्डे चिकित्सालय नैनीताल, बेस चिकित्सालय पुरूष एवं महिला हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में शीघ्र जैनेरिक दवाओं के स्टोर खोले जायेंगे। इस हेतु उन्होंने रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे दवाओं के स्टोर खोले जाने हेतु तुरंत तैयारियां शुरू करें। चैधरी ने सोसायटी के सचिव आरएन प्रजापति को निर्देश दिये कि वे तीन दिन के भीतर सभी जगह जैनेरिक दवा स्टोर खोलने की तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं रेडक्रास…
उत्तराखंड की संस्कृति के रंग दिखेंगे इस फैशन वीक-2017 में
‘देहरादून फैशन वीक-2017’ सीजन-6 देहरादून में इस बार अलग थीम के साथ होने वाला है। इस फैशन शो में देश-विदेश के 70 फैशन डिजाइनर्स हिस्सा लेंगे। इस बात इस शो में बड़े-बड़े डिजाइनर्स अपने परिधानों के जरिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ समेत कई सामाजिक संदेश देते दिखायी देने। वहीं, फैशन वीक में हिस्सा ले रहे उत्तराखंड के डिजाइनर्स भी शो में उत्तराखंडी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार-वार्ता में सिनमिट कम्युनिकेशन के डायरेक्टर दलीप सिंधी व कोरियोग्र्राफर राजीव मित्तल ने बताया कि दूून में तीन दिवसीय ‘देहरादून फैशन वीक-2017’ का आयोजन 18 अगस्त से होना…
गंगा संरक्षण रथ यात्रा को सीएम ने दिखायी हरी झण्डी
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत गंगा संरक्षण रथ यात्रा के 04 रथों को हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अन्तर्गत चारो धामो के मार्ग पर गंगा संरक्षण एवं जन जागरूकता हेतु इन 04 रथों का संचालन कपाट बंद होने तक किया जायेगा। प्रथम रथ हरिद्वार से बद्रीनाथ, द्वितीय रथ रूद्रप्रयाग से केदारनाथ, तृतीय हरिद्वार से गंगोत्री तथा चतुर्थ धरासू से यमुनोत्री तक नियमित भ्रमण करते हुए लोगो को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। इन रथों में एलसीडी स्क्रीन के साथ ही प्रचार साहित्य इत्यादि भी उपलब्ध रहेगा।…






























