Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने शनिवार को एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शौर्य दीवार का लोकार्पण एवं छात्रों को निशुल्क प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें सभी को वीर शहीदों, बलिदानियों एवं महापुरूषों का हमेशा स्मरण करते रहना चाहिए व उनके सदगुणो को आत्मसात करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियो की मांग पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासेज, टाॅपर छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप देने व शौचालय बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन हाॅल को बनाने हेतु सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में प्रत्येक परिवार को बीमित करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को रोजगार देने हेतु प्रयासरत है। गावो तक सभी सुविधाएं प्रदान कर पलायन रोकना भी सरकार की प्राथमिकता है। भारत सरकार व राज्य सरकार का लक्ष्य सभी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास नई पीढी की सोच जानकर किया जायेगा। इसके लिए वे विद्यार्थियों से वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा फीडबैक व सुझाव भी ले रहे है। उन्होंने सरकार द्वारा पांच माह में किये गये विकास कार्यो व संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओ को बीमा योजना के अन्तर्गत खोले गये खातों की पासबुक भी वितरित किये। उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी कालेजो में पढ रहे लगभग 2.50 लाख विद्यार्थियों का बीमा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों की पढाई हेतु 10 लाख व विदेशों में उच्च शिक्षा की पढाई हेतु विद्यार्थियों को 20 लाख का ऋण बैकों के माध्यम से दिया जायेगा। इसी तरह शिक्षको व कर्मचारियों को वेतन के आधार पर 15 लाख का ऋण बैकों के माध्यम से दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक कलैण्डर तैयार किया गया है। जिसका कडाई से अनुपालन कराया जायेगा। सभी कालेजो में ड्रैसकोड लागू कर दिया गया है, साथ ही शौर्य दीवार, झण्डारोहण, वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान भी अनिवार्य किया गया है। उन्होने ड्रैसकोड लागू करने हेतु विद्यार्थियो से भी सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ द्वारा देशभक्ति गीत के साथ ही योगा का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, विधायक डाॅ. इन्दिरा हृदयेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित बडी संख्या में छात्र-छात्रायें, शिक्षक, शिक्षिकायें आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment