नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे के बारे में मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने सचिवालय में तैयारी बैठक की। प्रधानमंत्री के 18 मार्च, 2017 को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत राज्यपाल, मनोनीत मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डी.जी.पी. करेंगे। जौलीग्रांट से प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से जीटीसी हैलीपैड आयेंगे। जीटीसी से सड़क मार्ग से परेड ग्राउंड आयेंगे। मुख्य सचिव ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य, संचार, बिजली, परिवहन आदि की फूलप्रूफ व्यवस्था के लिए कहा। कांटीजेंसी प्लान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंच की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, निमंत्रण पत्र वितरण पर भी बैठक…
देहरादून में भाजपा विधायकों का जुटना शुरू
देहरादून | मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पांच दिन बाद भी नाम तय नहीं हुआ, लेकिन आज भाजपा विधायक देहरादून में जुटना शुरू हो गए। 57 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद माना जा रहा था कि होली के तुरंत बाद भाजपा सरकार बना लेगी, लेकिन पार्टी में सीएम पद के लिए कई दावेदार होने के कारण पार्टी को फैसला लेने में देरी हुई है। इस बीच शहर से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक में कयासबाजी का दौर चल रहा। आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगी…
सुरक्षा वापस लेने का हरीश रावत ने किया आग्रह
देहरादून | प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आवास व सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लेकर मात्र दो सुरक्षाकर्मी ही तैनात करने का आग्रह किया है। विदित हो की मुख्यमंत्री हरीश को बतौर मुख्यमंत्री अभी वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। जिसके तहत हरीश रावत को पर्सनल सिक्योरिटी अफसर समेत पूरी पांच सुरक्षाकर्मियों की गारद मिली है। जो यह समय-समय पर बदलती रहती है। जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक उन्हें यह सुविधा मिलती रहेगी। इसके बाद शासन उनकी सुरक्षा को लेकर नियमानुसार…
उत्तराखण्ड में सपा और यूकेडी से ज्यादा “नोटा” को वोट मिला
देहरादून | उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने वाली मतदाता वहीं 50408 ऐसे मतदाता है, जिन्होंने नोटा (इनमे से कोई भी नहीं) का इस्तमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 50408 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने इस विधानसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग किया। इसमे चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 1757 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट में सबसे कम 278 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं इस चुनाव में भाजपा को 46.5 प्रतिशत, कांग्रेस को 33.5 प्रतिशत, निर्दलीय को 10 प्रतिशत, बसपा को 7 प्रतिशत,…
महिला का पीछा करना युवक को पड़ा भारी, हुई धुनाई
रुड़की। नीले पुल के पास एक महिला का पीछा करना युवक को भारी पड़ गया, जब पीछे से आए पति ने युवक को धुन दिया। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी एक युवक बाइक से अपनी पत्नी के साथ सिविल लाइंस बाजार में सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद इन्हें किसी से मिलने गणेशपुर में जाना था। इससे पहले युवक चंद्रशेखर चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने लगा जबकि उसकी पत्नी पैदल ही नीले पुल की तरफ चल दी। महिला जैसे ही नीले पुल के पास पहुंची तो एक युवक पैदल…
मिलवाटखोर कारोबारी त्योहार आते हुए सक्रिय
होली का पर्व करीब है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग कुम्भकर्ण की नींद ले रहा है। मिलावट के खेल को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। धंधेबाज बेखौफ लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में होली के रंग में भंग पड़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। होली के करीब आते ही बाजार में मिलावट का कारोबार तेजी से चल निकला है। मिलावटी मावा से लेकर अन्य खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वाले सक्रिय हो चुके हैं। रुडकी के बाजारों से लेकर आसपास के झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर, लक्सर, लण्ढौरा में मिलावटी खाद्य…
एक किसान अनार की खेती से कमाते है लाखो
जज्बा हो तो नई इबारत लिखना मुश्किल नहीं होता। एक किसान ने देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में ठान ली कि हार नहीं मानूंगा। नतीजा उन्होंने गुरबत की बीमारी का इलाज अनार में ढूंढ निकाला। अब अनार की खेती से वह न केवल करीब चार लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं, बल्कि उनसे प्रेरित हो आसपास के गांवों के चार दर्जन से ज्यादा किसान खुद की तकदीर बदलने पर आमदा हैं। ऐसे में अणु पंचायत के 40 वर्षीय राजाराम के लिए खेती से गुजर-बसर मुश्किल होती जा रही थी। संयुक्त परिवार में रहने वाले राजाराम के दो बच्चे…
मंडलायुक्त ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का किया समीक्षा
आयुक्त गढ़वाल मंडल, विनोद शर्मा ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। शर्मा ने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक महत्व होने के साथ ही इसका राज्य की आर्थिकी की दुष्टि से भी महत्व है। मंडलायुक्त शर्मा ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व, पुलिस, लोक निर्माण विभाग व पर्यटन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर यात्रा मार्गों का भौतिक सर्वे कर पाई जाने वाली कमियों को अगले एक माह में दुरूस्त कर लिया जाए। यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालयों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित की…
9 मार्च को कर्णप्रयाग विधानसभा में होगा मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो तकनीकी माध्यम से कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किये गये सामान्य, व्यय और पुलिस प्रेक्षकों से वार्ता कर निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। सभी प्रेक्षकों ने वर्तमान तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। पुलिस प्रेक्षक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 4 फ्लाईंग स्क्वाड और 5 स्टेटिक सर्विंलांस टीमे तैनात है, जिनके द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली ने बताया कि उनके द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2 कम्पनियो की मांग…
15 मार्च तक करे आदर्श आचार संहिता का पालन : राधा रतूड़ी
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत 4 जनवरी, 2017 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया है कि आयोग के पत्र 25 फरवरी, 2017 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक अर्थात 15 मार्च, 2017 तक राज्य में आदर्श आचार संहिता निरन्तर प्रभावी रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतूड़ी ने राज्य के सम्मानित नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों, मंत्रीगणों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों आदि से अनुरोध किया है कि आदर्श आचार संहिता का निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक निरन्तर अनुपालन करें।





























