गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर काम करेगा कोर इंटरनेशनल स्कूल
देहरादून। आज युवाओ को अच्छी शिक्षा की आवश्यकता है, इसे देखते हुए लोकेश जैन, विरेश जैन एंव गौरव जैन ने हरिद्वार रोड स्थित हर्रावाला में कोर पब्लिक स्कूल का शुरुआत की। स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनके खेल के प्रति रूचि बढ़ाएगे। शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हर्रावाला स्थित कोर इंटरनेशनल स्कूल का बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एंव कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात शिक्षको एंव अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने…
राज्य कर्मियों एवम पेंशनरों के लिए यू-हेल्थ योजना अनिवार्य हुई
राजकीय कार्मिकों और पेंशनरों के लिए यू-हेल्थ योजना अनिवार्य की गई है। इसको कारगर ढंग से लागू करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक सोसाइटी का गठन किया जाएगा। इसमें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव वित्त, कार्मिक और पेंशनर संघ के पदाधिकारी सदस्य होंगे। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में यू-हेल्थ योजना को और अधिक उपयोगी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि यू-हेल्थ योजना सभी कार्मिकों और पेंशनर्स को अनिवार्य करने से वर्तमान में लागू चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया सरल होगी। सूचीबद्ध निजी और राजकीय अस्पतालों में…
सीएम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में जैविक उत्पाद का किया छिड़काव
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउन्ड में बदबू खत्म करने वाले जैविक पदार्थ का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि शीशमबाड़ा में मानकों के अनुरूप काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में एक संस्था द्वारा विकसित किए गए जैविक उत्पाद का छिड़काव सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में किया जा रहा है, जो कचरे की बदबू को समाप्त कर उसे खाद में बदल देगा। मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक व देहरादून के मेयर श्री…
उत्तराखण्ड : शराब बन्दी को लेकर नारी शक्ति हुई एकजुट
साल बाद फिर मातृशक्ति की हुंकार उत्तराखण्ड में गूंज रही हैं। एक समय जब महिलाओं ने अलग राज्य के लिए मुट्ठियां तानीं तो अब वह युवा पीढ़ी के भविष्य की खातिर शराब के खिलाफ अडिक हैं। हाईवे से हटाई जा रही शराब की दुकानें गली-मोहल्लों व गांवों में शिफ्ट करने को चल रही कवायद से महिलाएं आक्रोशित हैं। लाठी-डंडे लेकर गांव में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही पहाड़ से मैदान तक सड़कों पर उतरी महिलाएं धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भी इसका विरोध कर रही है । पिछली सदी से अब तक के सफर पर नजर डालें तो…
पारिवारिक आयोजनों में शराब न परोसी जाए : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आज के आधुनिक समाज में संस्कारों की कमी देखी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों के सामने मद्यपद्धार्थों का सेवन न करें। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना होगा। इसके लिये पारिवारिक आयोजनों में शराब न परोसी जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सहयोग की आशा व्यक्त की। उन्होंने…
बेटियों के बिना समाज की कल्पना नही की जा सकती : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम टाउन हाॅल में आयोजित बालिकाओं को संरक्षण एवं सशक्त करने के लिये जागरूकता अभियान के तहत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ विषय पर ’’नन्ही चिर्रिया, एक मिशन’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत फैशन शाॅ एवं नृत्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही कन्या भू्रण हत्या को रोकने हेतु कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में…
उत्तराखण्ड के इस जिले में मिला सोने का खजाना , जानिये खबर ..
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने सोना मिश्रित तांबा खनिज पदार्थ की व्यापक पैमाने पर खोज की है. करेंट साइंस जनरल की रिपोर्ट के अनुसार सतही शैल और झरनों के तलछट से क्रमश: 475 पार्ट्स प्रति बिलियन और 1.42 पार्ट्स प्रति बिलियन सोने के नमूने एकत्रित किए गए हैं. बताया जाता है की उत्तराखंड के ये हिस्से लेसर हिमालय के नाम से जाने जाते हैं, जो उत्तर की तरफ से मेन सेंट्रल थ्रस्ट और दक्षिण की ओर नॉर्थ अल्मोड़ा थ्रस्ट के बीचोबीच स्थित है. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के…
उत्तराखण्ड : तीन जिलों में एक अप्रैल से शराबबंदी लागू
उत्तराखण्ड राज्य सरकार ने नैनीताल हाई कोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए सूबे के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में एक अप्रैल से शराबबंदी लागू कर दी है. रावत सरकार की ओर से कल को शासनादेश जारी कर दिया गया हालांकि सुप्रीम कोर्ट में विशेष पुनर्विचार याचिका हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ दायर की गई है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती देख सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को लागू कर दिया है. चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में नैनीताल हाई कोर्ट ने 8 दिसंबर, 2016 को आदेश…
मुख्यमंत्री ने जनता की सुनी फरियाद
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम आवास, न्यू कैंट रोड़ स्थित जनता दर्शन हॉल में सैंकड़ों की संख्या में आए लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना। मौके पर ही बहुत सी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में शासन के अधिकारी, देहरादून के जिलाधिकारी, एसएसपी व वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आज का जनता दर्शन कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। प्रत्येक फरियादी की शिकायत व समस्या को रजिस्टर में दर्ज किया गया। इसके बाद एक-एक व्यक्ति को बुलाया गया जिन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री रावत ने इत्मीनान से हर व्यक्ति की…
मंत्रियों व विधायकों को 15 दिन देने होंगे बूथ पर
देहरादून। कांग्रेस जहां अपनी अभूतपूर्व हार के बाद से अभी तक किंकर्तव्यविमूढ़ नजर आ रही है, वही भारतीय जनता पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने राज्य के मंत्रियो तथा विधायकों की अलग-अलग बैठकें लेकर बताया कि प्रचलित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा कर रखी है। इसमें पार्टी को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के संपूर्ण कल्याण के उपाय करने हैं। पार्टी को मजबूत…






























