खाते से 32 लाख गायब देख युवती के उड़े होश
जालसाजों ने बसंत विहार की एक युवती के खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए । युवती को इसकी जानकारी तब हुई जब पासबुक अपडेट कराने वह बैंक पहुची युवती ने बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों पर मिलीभगत कर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार ऋतुराज ने बताया कि क्षेत्र की राजकुमारी सरोना डे पुत्री एकेएमआर डे निवासी मंदिर मार्ग साउथ वनस्थली का बल्लूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट है। तकरीबन एक सप्ताह पूर्व उसके पास बैंक से एक कॉल आई, जिसमें 12 लाख रुपये के एक चेक…
भाजपा के चुनाव खर्च पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
आचार संहिता उल्लंघन और हेलीकॉप्टरों की तलाशी में पक्षपात का आरोप लगाते कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भारी खर्च पर सवाल हुए है वही कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंप जांच की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के बाद भी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर थमा नहीं है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से मुख्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जाच को लेकर पत्र सौंप गया |
विराट कोहली को आपदा मद से किया गया भुगतान : भाजपा
देहरादून| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उत्तराखंड में पर्यटन विकास के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए विराट कोहली को लेकर उत्तराखण्ड सरकार पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार ने 60 सेकेंड के आडियो विजुअल के लिए 47.19 लाख रुपये का भुगतान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मद से किया। उन्होंने इसे आपदा घोटाला करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पर्यटन विकास के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया। सरकार ने इसके लिए एक…
देहरादून से सोनी द्वारा “सबसे बड़ा कलाकार” की तलाश शुरू
देहरादून। सुपर डांसर की जबरदस्त सफलता के बाद सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन बच्चों को एक और अनूठा मंच उपलब्ध करा रहा है। इस बार चैनल ने सबसे बड़ा कलाकार शो की पेशकश की है। यह शो 4-12 वर्ष के उम्र के बच्चों के लिये होगा। इसमें अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बच्चों की तलाश की जायेगी। सुपर स्टार रवीना टंडन, हमेशा मनोरंजन करने वाले अरशद वारसी एवं बहुमुखी प्रतिभाशाली बोमन ईरानी इस शो के जज होंगे। जय भानुशाली शो को होस्ट करेंगे। देहरादून में आॅडिशन 22 फरवरी को हुये जहाॅ तकरीबन 350 से अधिक बच्चे शामिल हुये।…
उत्तराखण्ड चुनाव : नए वोटरों में दिखा मतदान करने का जोश
उत्तराखण्ड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में कुल 4870879(48 लाख 70 हजार 889) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 2449844 महिलाएं, 2421019 पुरूष तथा 16 थर्ड जेंडर मतदाता सम्मिलित है। यद्यपि वर्ष 2012 की तुलना में मतदान प्रतिशत 67.22 की तुलना में घट कर 65.64 प्रतिशत पर आया है परन्तु वर्ष 2012 में 4219925(42 लाख 19 हजार 925) तुलना में कुल मतदाताओं की संख्या में 650954 की वृद्धि हुई है यदि 2007 के आकड़ों से तुलना करें तो 10 वर्ष में कुल 1327899(13 लाख 27 हजार 899) अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। वर्ष 2007 एवं 2012 के…
एक विधानसभा ऐसा भी: मतदान में अव्वल लेकिन विकास में पिछड़ा
विकास की दृष्टि से उत्तराखंड की पहली विधानसभा सीट पुरोला भले ही पिछड़ी हो, परन्तु मतदान में यह हमेशा अव्वल आती रही है । विधानसभा चुनाव 2007 से अब तक के इसकी बानगी हैं। इस मर्तबा करीब पांच फीसद कम मतदान होने के बावजूद उत्तरकाशी जिले में पुरोला सीट पर सर्वाधिक 72.55 फीसद मतदान हुआ। उत्तरकाशी जिले में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में विधानसभा की पुरोला सीट अपने पिछड़ेपन के कारण भी सुर्खियों में रहती है। बावजूद इसके, यहां के लोगों की लोकतंत्र में अगाध आस्था है। हर मर्तबा यहां होने वाला बंपर मतदान इसे साबित भी करता है। 2002…
जैकलीन फर्नान्डिस को ली जीन्स ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर !
देहरादून। पिछले 128 सालों से विश्व फैशन परिľश्य पर नवीनता का प्रतिक रही ली जीन्स का इतिहास लगातार प्रगति और नित नयी खोज की कहानी कहता है। बदलाव की कहानी कहता है। पीढ़ियों से यह सबसे अलग रही हैं। भारत में पहली बार, ब्रांड ने एक सेलेब्रिटी से नाता जोड़ा है जिसकी बिलकुल वही खूबियाद्द हैं जो ब्रांड की है। मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट सहार में आयोजित एक एक्सक्लूसिव मीडिया कार्यक्रम में ली जीन्स ने जैकलीन फर्नान्डिस को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की। सकारात्मक सोच वाली जैकलीन ने šतिस्पर्धात्मक बन्नलीवुड उद्योग में अपनी अलग जगह बनायी है। खासकर…
देहरादून से तीन ट्रेन 28 फरवरी तक रदद्
देहरादून | निरस्त चल रही कोहरे के कारण रेलवे ने दून से तीन ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि और बढ़ा दी है। इनमें बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस, उज्जैन जाने वाली उज्जैनी व अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस शामिल हैं। पहले इन्हें 17 दिसंबर से एक माह के लिए निरस्त किया गया, मगर 15 जनवरी को यह तिथि एक माह और बढ़ा दी गई। अब इनकी निरस्तीकरण की अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे की मार से परेशान लंबी दूरी के यात्रियों की समस्या और बढ़ने जा रही…
देश की निर्वाचन प्रक्रिया के कायल हुए विदेशी
प्रदेश में लोकतन्त्र के महापर्व भारत निर्वाचन की प्रक्रिया को समझनें एवं उसका अध्ययन करने के लिये 13 सदस्यीय विदेशियों का प्रतिनिधिमण्डल देहरादून पहुंचें थे। जहां उनके द्वारा पोलिंग पार्टियां किस प्रकार निर्वाचन कराने हेतु अपने गंतव्य को जा रही थी तथा किस प्रकार उन्हें ई.वी.एम. एवं निर्वाचन की सामग्री का वितरण किया जा रहा था। इन सभी का अध्ययन प्रतिनिधिमण्डल द्वारा गहनता के साथ किया गया। आज उक्त प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों द्वारा प्रातः 7.00 बजे 22-मसूरी विधानसभा के जी.आर.डी.एकेडमी राजपुर का अवलोकन किया। पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारियों द्वारा विभिन्न पार्टियों के मतदान अभिकर्ताओं के समक्ष माॅकपोल को देखा।…
कांग्रेस प्रत्याशी के स्टिंग से उत्तराखंड में गर्माया सियासी माहौल
मौजूदा चुनाव में भीमताल से कांग्रेस के प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को कथित रूप से सात करोड़ रुपये देकर पार्टी छोड़ने के लिए तैयार करने का वीडियो एक निजी चैनल पर प्रसारित होने के बाद राज्य में सियासी माहौल एक बार फिर गर्मा गया। वहीं इस मामले में पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी का कहना है कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा डर गई है, इसलिए इसे मुद्दा बना रही है। उन्होंने स्टिंग को निराधार बताया। इस स्टिंग के सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर देवभूमि…






























