देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में लगेगा वी वी पैट मशीन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया है कि आगामी विधान सभा चुनावों में 716 मतदान केन्द्रों पर पाॅयलट प्रोजेक्ट के रूप में वोटर वेरिफायबल पेपर आॅडिट ट्रेल मशीन का प्रयोग भी किया जायेगा। संक्षेप में वी.वी.पैट के नाम से जानी जाने वाली इस मशीन को EVM के साथ जोड़ा जायेगा। वी.वी.पैट मशीन पर मतदाता, बैलेट यूनिट का बटन दबाने के उपरांत उसका वोट किस प्रत्याशी को मिला यह एक पर्ची पर देख सकता है। यह पर्ची मतदाता को वी वी पैट मशीन के भीतर से दिखाइ देगी, जिसमें मतदाता अपने वोट का सत्यापन कर सके। कुछ क्षण (07 सेकेण्ड)…
“आवास योजना फाॅरेस्ट लवाना” अभियान रहा सफलः तुषार कुमार
देहरादून। “आवास योजना फाॅरेस्ट लवाना” अभियान के अंतर्गत अर्नेस्ट मनी डिपाॅजिट (ईएमडी) स्कीम के तहत स्टेट बैंक आॅफ इंडिया व जीटीएम ग्रुप ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस बात की जानकारी जीटीएम गु्रप के सीएमडी तुषार कुमार ने दी। जीटीएम ग्रुप के सीएमडी तुषार कुमार ने बताया कि, 14 नवंबर से अब तक 1000 से अधिक इन्क्वायरी फाॅर्म भरे जा चुके हैं। जीटीएम ग्रुप द्वारा हरिद्वार रोड पर नवनिर्मित अपार्टमेंट “आवास विकास योजना फाॅरेस्ट लवाना“ में 350 से भी अधिक लोग साइट विज़िट कर चुके हैं। और कई आवेदन फाॅर्म भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि, जिन फ्लैट…
‘ए एंड एम प्रोडक्शन‘ की पहली शाॅर्ट फिल्म ‘श्वेतरक्त‘ 15 को रिलीज होगी
देहरादून। उत्तराखंड आधारित ‘आहना और मलीहा प्रोडक्शन‘ 15 दिसंबर को अपनी पहली शाॅर्ट फिल्म व दूसरे प्रोजेक्ट को लांच करेगी। ‘ए एंड एम प्रोडक्शन हाउस‘ फीचर फिल्म, शाॅर्ट फिल्म व म्यूज़िक विडियो के निर्माण से संबंधित है। उत्तराखंड के अभिनेता कुनाल शमशेर मल्ला इस प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक हैं। श्वेतरक्त एक शाॅर्ट फिल्म है, जो दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पिता व उसकी 13 वर्षीय पुत्री पर बनायी गयी है। गुड्डी नाम की छोटी लड़की पर आधारित फिल्म ‘श्वेतरक्त‘ 15 दिसंबर को लाॅंन्च होगी। यह फिल्म गांव में दूध का अभाव होने पर लड़की का दूध के लिए प्यार व पितृसत्तात्मक…
केन्द्रीय मंत्रियों का दुष्प्रचार के लिए आना संघीय व्यवस्था का अपमान : सुरेन्द्र कुमार
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार/प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों के आने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में केन्द्रीय मंत्री आए हम उनका स्वागत करते है , परन्तु यहां आकर अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं पर बात न कर मात्र दुष्प्रचार के लिए आना संघीय व्यवस्था का अपमान है। उन्होने अलग-अलग विभागों से सम्बंधित जानकारी सचिवालय में सम्पन्न हुई प्रेस वार्ता में साझा किए। उन्होने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0नड्डा द्वारा लगातार अपने चुनावी भाषणों में अपने विभाग से सम्बंधित बजट की जानकारी न देने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए बताया कि अल्मोड़ा…
एक गांव ऐसा भी जहां केवल दो वृद्ध दंपत्ति कर रहे जीवन यापन
रुद्रप्रयाग। गांवों का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। गांवों से पलायन लगातार जारी है। कई हेक्टेयर कृषि भूमि बंजर पड़ी हुई है। बच्छणस्यूं क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां काश्तकारों ने एक जोड़ी बैल तक नहीं पाली है। जबकि दो गांव चामियूं और पौड़ीखाल ऐसे हैं, जहां मात्र एक-एक दपंत्ति निवास कर रहे हैं। गांव पूरी तरह से खंडर में तब्दील होते जा रहे हैं। कुद वर्ष पूर्व होली-दीपावली पर ग्रामीण गांव आते भी थे, लेकिन अब बाहर रह रहे ग्रामीणों की आवाजाही पर पूर्णतः से रोक लग गई है। सुख-सुविधाओं के अभाव में…
क्रिसमस व नववर्ष पार्टी के लिए लेनी होगी प्रशासन की अनुमति
देहरादून | अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि जनपद के समस्त होटल/क्लब/रिसोर्ट/मनोरंजन स्थल के स्वामी क्रिसमस दिवस व नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित किये जाने वाले संगीत/डी.जे/अन्य किसी प्रकार से डिनर के साथ जो मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं पर उत्तराखण्ड आमोद पणकर अधिनियम 1979 की धारा-3(6) के अन्तर्गत मनोरंजन कर देय है तथा इसके आयोजन हेतु जिला मजिस्टेªट से पूर्व अनुमति भी आवश्यक है। उन्होंने समस्त समस्त होटल/क्लब/रिसोर्ट/मनोरंजन स्थल के स्वामियों से अनुरोध किया है कि विलम्बतः 15 दिसम्बर तक समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर आवेदन पत्र जिला मनोरंजन कर कार्यालय में प्रस्तुत कर…
गंगा और यमुना के लिये जुडे़ हाथ चलेंगे साथ-साथ
ऋषिकेश/देहरादून। फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल (निशंक) से परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता तथा ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के अन्तर्राष्ट्रीय-सह संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण व यमुना और गंगा नदियों को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाने के साथ उनके तटों पर जैविक खेती, वृक्षारोपण तथा नदियों में डाले जाने वाले सीवेज पर विस्तृत चर्चा की और इस पर एक ठोस कार्ययोजना बनाने पर विचार विमर्श किया। पूज्य स्वामी की प्रेरणा से पूर्व मुख्यमंत्री रमेशचन्द्र पोखरियाल ने गंगा नदी पर लिखी अपनी कृति और गंगोत्री के…
रायपुर मार्ग का नाम विनोद बड़थ्वाल मार्ग हुआ
देहरादून से रायपुर (6 किमी) मार्ग का नामकरण विनोद बड़थ्वाल मार्ग किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका विधिवत लोकार्पण करते हुए कहा कि स्व० विनोद बड़थ्वाल जैसे व्यक्तित्व कम ही होते हैं। उनकी असमय मृत्यु का दुख और पीड़ा है। उनके नाम पर रायपुर मार्ग का नामकरण, उन्हें एक विनम्र श्रद्धांजलि है। स्व० बड़थ्वाल ने उत्तराखण्ड के लिए सपने देखे। उनकी पार्टी के लिए जो भी कहा गया हो लेकिन उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए चले मंथन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे एक सिद्धांतवादी, स्पष्टवादी व साधारण जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति थे। मुख्यमंत्री ने रायपुर विधानसभा…
आप कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
देहरादून। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों को काले झंडे दिखाए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि नोट बंदी के बाद सोने की खरीद मामले में पार्टी ने अपने ही एक विधायक को बचाया है। विरोध के इस बीच एक बार तो भाजपा और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रित करने को पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। विदित हो की आज आम आदमी पार्टी देहरादून के कार्यकर्ताओं द्वारा देहरादून आये रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का गड़ी कैंट चौक पर भाजपा के एक दबंग विधायक द्वारा 1.5 करोड़ का…
सभी घोटालेबाज भाजपा के आंखो के तारे बने : सुरेन्द्र कुमार
मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा की परिवर्तन रैली के नाम पर व घोटालेबाजों के उपर केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0नड्डा के द्वारा जनसभा में दिए गए भाषण पर अपनी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में क्यों उत्तराखण्ड के युवा सैनिक शहीद हो रहे हैं। पिछले दो वर्षो में ऐसा क्या हुआ कि जम्मू कश्मीर लगातार अशान्त होता जा रहा है, रोज वहां हमारे महान सेना के नौजवान शहीद हो रहे है जिसमें उत्तराखण्ड के भी कई माताओं ने अपने लाल व बहनों ने अपने सिन्दूर को…





























