धर्म, जाति, वंश,समुदाय, बोली के आधार पर वोट मांगना भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया है कि मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार धर्म, जाति, वंश एवं समुदाय और बोली के आधार पर वोट मांगना भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में परिभाषित किया गया है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार प्रसार में धर्म, जाति, वंश एवं समुदाय और बोली के आधार पर वोट मांगने को लोक प्रतिनिधित्व अधिनिधित्व अधिनियम 1951 के अन्तर्गत भ्रष्ट आचरण मानते हुए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। राजनैतिक दलो से भी अनुरोध किया गया है कि वो इस संबन्ध में मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आलोक में अपने कार्यकर्ताओं,…
भारत के पहले वोटिंग एप ‘वोट्रू‘ की लॉन्चिंग 26 जनवरी को
देहरादून। चुनाव की खबरें और चर्चाएं जोरों पर हैं। आप सभी इन खबरों पर नजर रख रहे हैं, इस संदर्भ में अपने ज्ञान का उपयोग विचार-विमर्श शुरू करने के लिए करते हैं और इसके जरिये परिवर्तन का आगाज करते हैं। इसी कड़ी में अब भारत के पहले वोटिंग एप ‘वोट्रू‘ की लॉन्चिंग की गई है। इसका उद्देश्य चुनाव के बारे में आम आदमी की सच्ची भावनाओं को जानना है क्योंकि अक्सर सभी को महसूस होता है कि वे विभिन्न सर्वे द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर का हिस्सा नहीं हैं। यह एप लोगों को चुनाव के बारे में उनकी व्यक्तिगत राय…
राष्ट्रीय एवम राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों को प्रचार-प्रसार हेतु …
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों को प्रचार-प्रसार हेतु सरकार स्वामित्व अंतर्गत टेलीविजन एव रेडियो का निःशुल्क प्रयोग की समान सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय दलो को क्षेत्रीय केन्द्रो/दूरदर्शन/आॅल इंडिया रेडियो के राज्य राजधानी केन्द्रो पर उपलब्ध समय सारणी के अनुसार एआईटीसी को 45 मिनट रेडियो ब्राॅडकास्ट तथा 45 मिनट टीवी पर टेलीकास्ट, भारतीय जनता पार्टी को 176 मिनट रेडियो ब्राॅडकास्ट तथा 176 मिनट टीवी टेलीकास्ट, बीएसपी को 93 मिनट रेडियो ब्राॅडकास्ट तथा 93 मिनट टीवी टेलीकास्ट, सीपीआई को 46 मिनट रेडियो ब्राॅडकास्ट तथा 46 मिनट…
मारुति सुजुकी नेशनल सुपर लीग चैम्पियनशिप में कार्तिक मारुति हुए विजेता
देहरादून | ‘हिमाचल रैली’ के साथ मारुति सुजुकी नेशनल सुपर लीग चैम्पियनशिप का 6ठा और अंतिम राउंड सम्पन्न हुआ। विटारा ब्रेजा ड्राइव करते हुए कार्तिक मारुति ने मारुति सुजुकी नेशनल सुपर लीग चैम्पियनशिप-2016 का खिताब जीत लिया। दूसरे स्थान पर आए सचिन सिंह भी विटारा ब्रेजा ड्राइव कर रहे थे। तीसरा स्थान मारुति सुजकी एस-क्राॅस ड्राइव करते जगमीत गिल के नाम रहा। मारुति सुजुकी नेशनल सुपर लीग टीएसडी रैली चैम्पियनशिप शुरू करने का मकसद मोटरस्पोर्ट्स के शैकिया लोगों को रैलियों में भाग लेने का अधिक अवसर देना है। इसमें टीएसडी फाॅर्मेट की 6 रैलियां शामिल हैं। टीएसडी रैलियांे से प्रतिभागियों…
एमवे इंडिया ने प्रीमियम कुकवेयर रेंज “एमवे क़्वीन” के साथ कंस्यूमर डयूरेबल्स की श्रेणी में किया प्रवेश
अगले 3 से 5 सालों में कंपनी का लक्ष्य प्रीमियम कुकवेयर सेगमेंट में शीर्ष तक पहुंचना है देहरादून | डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में भारत की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने उत्पादों की श्रेणी का विस्तार किया है। प्रीमियम कुकवेयर रेंज के लॉन्च के साथ कंपनी ने कंस्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पादों की श्रेणी में प्रवेश किया है। एमवे इंडिया न्यूट्रीशन, ब्यूटी, होम केयर और पसर्नल केयर की श्रेणी में 130 से ज्यादा उत्पादों की बिक्री कर रहा है। एमवे इंडिया देश में कंस्यूमर ड्यूरेबल्स की श्रेणी में पहली बार कोई प्रॉडक्ट लॉन्च कर रहा है। मवे क़्वीन के प्रीमियम स्टेनलेस स्टील कुकवेयर…
नवेंदु रतूडी बने ऑनलाइन फोटोग्राफी के विजेता
“दूनाइटेड” सोशल मीडिया फेसबुक पर एक सामाजिक फोरम है फेसबुक पर “दूनाइटेड” रूपी इस समाजिक फोरम में 15000 सदस्य हैं विदित हो की “दूनाइटेड” द्वारा फेसबुक पर हाल ही में एक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें 482 प्रविष्टियों प्राप्त हुई। फोटोग्राफी प्रेमियों और उत्तराखंड के प्रति उत्साही प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फोटोग्राफी का बिषय “मेरो उत्तराखंड” के साथ साथ चित्र थीम: शोकेस महिलाओं, फैशन, जीवन, शक्ति, देखभाल: अतुल्य उत्तराखंड थीम की भावना। प्रकृति के आसपास, परिदृश्य, विरासत में सौंदर्य। उत्तराखंड के कपड़े, खाद्य, बाजार, भोजन, कला, समारोह की संस्कृति पर आधारित था। प्रतियोगिता 18 दिसम्बर 2016…
उधर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी और इधर दफ्तर में तोड़फोड़
उत्तराखंड में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 70 विधानसभा सीटों में से 63 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. 7 सीटों पर कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में आम सहमति न बनने के कारण घोषणा नहीं की जा सकी. खाली सीटों पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से बातचीत कर फैसला लिया जाएगा. लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि मौजूदा मुख्यमंत्री हरीश रावत दो जगह से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. हरीश रावत इस बार हरिद्वार ग्रामीण और किछा से चुनाव लड़ेंगे.वहीं दूसरी तरफ टिकट बंटवारे से…
सेना प्रमुख का एक बार फिर सोशल मीडिया पर ना …..
सेना प्रमुख जरनल बिपिन रावत ने जवानों को एक बार फिर सख्त हिदायत दी है। कि सोशल मीडिया में शिकायतें करनें वालें जवानों को सजा भी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जवानों के ऐसे क्रत्यों से देश की सीमाओं पर जूझ रहे जवानों का मनोबल कमजोर पडता है। सेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान लगातार छदम युद्व छेडे हुए है। इसके बावजूद हम चाहते हैं कि नियत्रण रेखा पर शांति बनी रहे। लेकिन यदि पडोसी देश की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की एक भी घटना होती है। तो…
सतपाल महाराज को कड़ी टक्कर दे सकते है रावत !
खबरों की माने तो चौबट्टा खाल से भाजपा उम्मीदवार सतपाल महाराज को भाजपा के विधायक तीरथ सिंह रावत कड़ी टक्कर दे सकते है कांग्रेस में नीति-नियंताओं के बीच इस तरह की चर्चा जोरों पर है। पार्टी के रणनीतिकार उत्तराखंड में भी पंजाब के उस फार्मूले को आजमा सकते हैं, जिसके तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह को दो सीटों पर उतारा गया है। खबरों की मुताबिक यह भी हो सकता है कि भाजपा स्टाइल में कांग्रेस चौबट्टाखाल से भाजपा विधायक तीरथ सिंह रावत को हाथ के साथ मैदान में उतार दे। आज शुक्रवार को बैठक के बाद कांग्रेस सभी 70 सीटों के…
उन्हें पता भी नहीं होगा कि वे भाजपा में शामिल हो गए हैं : एनडी तिवारी के भतीजे
उत्तराखंड में कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी बुधवार को अपने बेटे रोहित शेखर के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। एनडी और उनके बेटे रोहित शेखर ने नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि, तिवारी के भतीजे का कहना है कि उन्हें गुमराह किया गया है। उन्हें पता भी नहीं होगा कि वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। एनडी तिवारी के भतीजे मनीष तिवारी ने एएनआई से कहा, ‘उनकी (एनडी तिवारी) उम्र का तकाजा है। आप रिपोर्ट्स देख सकते…






























