देश के उद्यमियों को उत्तराखण्ड में उद्योगो की स्थापना के लिये आमन्त्रण
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के उद्यमियों को उत्तराखण्ड में उद्योगो की स्थापना के लिये आमंत्रित किया है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड का सुविधा युक्त वातावरण उद्योगो के लिये अनुकूल है। राज्य में दक्ष मानव संसाधन के साथ ही विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता है प्रदेश में उद्योगो को औसतन 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि उद्यमियों के लिये हमारा प्रयास मित्रतापूर्ण एवं सहयोगी वातावरण देने का है इसके लिये सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया गया है। गुरूवार को नई दिल्ली में सीआईआई द्वारा आयोजित ‘‘Invest Nourt 2016‘‘ A Conclave to showcase & Investment opportunities कार्यक्रम…
दुनिया को यदि किसी मंत्र की जरूरत है, तो वह मंत्र है शांति : रावत
अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज दुनिया को यदि किसी मंत्र की जरूरत है, तो वह मंत्र है शांति का। जहां शांति है वहां प्रेम सुशासन व मानवता है। दुनिया को शांति का संदेश देने वाले प्रेम रावत के 50वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने, प्रेम रावत का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने भी शांति का रास्ता अपनाया, उनकी शांति, अंहिसा पर आधारित शांति थी। शांति की राह पर चलकर ही अशांति का सामना किया जा सकता है।…
आने वाली पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो : हरीश रावत
राज्य आंदोलनकारी निभायें। आने वाली पीढ़ी अपनी विरासत से परिचित रहें। उत्तराखण्डियत के सार तत्व से वे विज्ञ हो सके, यह जरूरी है। राज्य सरकार, राज्य की लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत, गाड़ गदेरों पारम्परिक उत्पादों व खेती को इसी लिये बढ़ावा दे रही है ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सके। शहीद आंदोलनकारियों के नाम पर स्कूल व सड़कों का नामकरण करने के साथ ही मसूरी की भांति खटीमा व देहरादून में शहीद स्मारक का निर्माण किया जायेगा। विधानसभा में शहीद आंदोलनकारियों के चित्र लगाये गये है ताकि उनकी स्मृति जिन्दा रहे तथा…
भाजपा में चलने वाला कथक डांस सबको दिख रहा है : सुरेन्द्र कुमार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा की तीनमूर्ति के प्रकोप से बचने के लिये व अपने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के दोनों पदों पर बने रहने के लिये दूसरी पार्टी में दरार देख रहे है। बेहतर होे कि अपने कुनबे को संभालकर रखे। भाजपा में चलने वाला कथक डांस सबको दिख रहा है। भाजपा के नेतागण यह भूल रहे है कि जनता उनके पापों की सजा देने को तैयार बैठी है। कांग्रेस एक जीवंत पार्टी है, जो सभी लोगों…
उत्तराखंड सरकार ‘आपदा क्षति ‘ के लिए भारत सरकार से मांगे 888 करोड़ रूपये
उत्तराखंड सरकार बारिश से हुई जन संरचनाओं और अन्य क्षति की भरपाई के लिए भारत सरकार से 888 करोड़ रूपये की मांग करेगा। मेमोरेंडम तैयार कर भारत सरकार को भेजा जा रहा है। इसके बाद केन्द्रीय टीम उत्तराखंड आकर क्षति का मौके पर मुआयना करेगी। इस बारे में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बताया गया कि सड़क में 254 करोड़ रूपये, ऊर्जा में 31 करोड़ रूपये, पेयजल में 128 करोड़ रूपये, सिंचाई में 72 करोड़ रूपये, लघु सिंचाई में 69 करोड़ रूपये, शिक्षा में 200 करोड़ रूपये, महिला कल्याण में…
सर्वेक्षण : 95 % वयस्कों ने अपने मताधिकार का किया है उपयोग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा कराये गये एक सर्वेक्षण में नागरिकों एवं मतदाताओं के चुनावी ज्ञान एवं अभिरूचि से संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने सर्वेक्षण के परिणामों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे राज्य में निर्वाचन प्रक्रिया की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। साथ ही मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम और प्रभावी रूप से संचालित किये जा सकेंगे। सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि अधिकांश मतदाता मतदान के प्रति जागरूक पाये गये। 49 प्रतिशत मतदाताओं ने ‘मतदान मेरा अधिकार है‘, 20 प्रतिशत ने ‘मतदान…
विनोद शर्मा बने मण्डलायुक्त
सचिव गृह, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, शिक्षा, सूचना एवं महानिदेशक, सूचना विनोद शर्मा को वर्तमान पदभार के साथ-साथ आयुक्त गढ़वाल मण्डल का पदभार सौंपा गया है। विनोद शर्मा ने पी.सी.एस. अधिकारी के रूप में वर्ष 1982 से 2002 तक तत्कालीन उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। शासन के अपर सचिव के रूप में विनोद शर्मा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, सूचना, सहकारिता, परिवहन, नागरिक उड्डयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भाषा, कार्यक्रम क्रियान्वयन, कारागार, गृह जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व निभाया है। शर्मा अपर परिवहन आयुक्त तथा महानिरीक्षक कारागार भी रह चुके है।…
मिस्टर एंव मिस दून में माॅडलों ने दिखाए जलवे
देहरादून । दून फैशन जोन की ओर से मिस्टर और मिस दून 2016 का आॅडिशन सुभाषनगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में आॅडिशन दिया। मिस दून 2016 के आॅडिशन के लिए दून सहित आस पास के इलाको से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आॅडिशन के दौरान दून फैशन जोन के प्रबंधक प्रवीन गोयल ने कहा कि दून में टैलेन्ट की कमी नहीं है। जरूरत है इसको पहचानने की। यहीं सोचकर आज से 5 साल पहले यह प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी। प्रतियोगिता कराने का लक्ष्य उन कलाकारों को पहचान कर उन्हें एक…
Youtube पर धमाल मचा रही देहरादून की baba’s prank ग्रुप
अगर दिल से कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो आप और हम सभी को baba’s prank ग्रुप से कुछ सिखना चाहिए | baba’s prank ग्रुप युवाओ की वह समूह है जो हर समय कुछ न कुछ नया कर गुजरने की चाहत रखती है | विदित हो की baba’s prank ग्रुप देहरादून का पहला ऐसा prank ग्रुप है जो वर्तमान समय में यू- टुब पर धमाल मचाई हुई है | baba’s prank ग्रुप का jio sim prank को यू- टुब पर अब तक 36000 से अधिक लोगो द्वारा देखा जा चुका है जिसकी संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है |…
प्रीतम भरतवाण जागर लोक संस्कृति व लोक वाद्यों के है दूसरे जनक
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम भरतवाण को जागर लोक संस्कृति व लोक वाद्यों को जीवंतता प्रदान करने वाला घुमंतु एम्बेसडर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रीतम भरतवाण देश व दुनिया में जागर व ढोल वाद्य के द्वारा लोक संस्कृति, आध्यात्म व देवत्व की भावना को जोड़ने का कार्य कर रहे है। भरतवाण को जन्म दिन की बधाई देते हुए उन्होंने राज्य का लोक वाद्य ढोल एवं अगंवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। नगर निगम प्रांगण में डाडी-कांठी क्लब द्वारा प्रीतम भरतवाण के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित जागर संरक्षण दिवस कार्यक्रम कोसंबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने…






























