Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



कांग्रेस की नहीं राज्य की जनता की हुई जीतः किशोर

kishor

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटना प्रदेश की जनता की जीत है। भाजपा ने जो षड्यंत्र किया था, उसका पर्दाफाश हो चुका है। यह देश भर के लिए संदेश है। यह प्रदेश की जनता की जीत है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छल कर प्रदेश की जनलोकप्रिय सरकार को सत्ता से बेदखल करने को कुचक्र रचा था। अब सारी सच्चाई जनता के सामने आ गयी है। जनता को यह भी पता चल चुका है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में ओछी राजनीति कर रही है।…

Read More

उत्तराखंड शक्ति परीक्षण : कांग्रेस खेमे में जश्न , केजरीवाल बोले – मोदी सरकार को मिला सबक

cm-uk

जैसे ही उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण समाप्त हुआ कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले हुए नज़र आने लगे साथ ही साथ उनके द्वारा बीजेपी को घेरना प्रारम्भ करने लगे | हाला की परिणाम सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल घोषित होंगे लेकिन आज ही कांग्रेस नेताओं ने जीत का दावा करते दिखाई दिए वही एक चैनल के बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा इसे लोकतंत्र की जीत बताया है |उधर, हरीश रावत बहुमत परीक्षण के बाद भी काफी उत्साहित दिखाई दिए उन्होंने कहा,ये उत्तराखंड की जीत है| कल तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहूँगा | वही दिल्ली के…

Read More

राज्यपाल ने किए भगवान केदारनाथ के दर्शन

uk

देहरादून। राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने भगवान केदार के दर्शन किए। वे कपाट खुलने से पूर्व वहाँ पहुँच चुके थे। सुबह-सुबह ही हजारों की संख्या में केदारपुरी पहुँच चुके श्रद्धालुओं के बीच राज्यपाल ने पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये और राज्य के कल्याण सहित देश के सभी लोगों के कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद राज्यपाल ने सोनप्रयाग में नवनिर्मित एक्रोब्रिज का उद्घाटन भी किया। इस बीच मीडिया प्रतिनिधियों से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि आज प्रातः केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खुलने की पूर्व रात्रि में 2500 से अधिक श्रद्धालुओं…

Read More

सुनीता मधवाई की टीम हुई विजयी

pc

देहरादून। पैसिफिक माॅल ने माताओं और उनके बच्चों के लिए विशेष फैशन शो का आयोजन किया। पैसिफिक माॅल ने विभिन्न तरह की मौज मस्ती एवं हास्य परिहास के बीच पैसिफिक वल्र्ड प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के फाइनल का आयोजन किया, जिसने खेलों की दुनिया में खास तौर पर देहरादून के महिला खेल प्रेमियों के बीच एक नई क्रन्ति का सूत्रपात किया है। पैसिफिक वूमेंस प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के महिला क्रिकेट मैच में सुनीता मधवाई की अगुआई वाली लायनेस देहरादून टीम ने 81 रन बनाए जबकि आरती की अगुआई वाली लेडी इंडियन टीम ने 19 रन बनाए। फैशन शो के विजेताओं में…

Read More

ताकवाले को दी भावभीनी विदाई

uk

रुद्रपुर। निवर्तमान एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले को जनपद भर के पुलिस अधिकारियों ने बुके भेंट कर विदाई दी। गौरतलब है कि ताकवाले का स्थानांतरण रामनगर हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रतिष्ठित चिकित्सक हत्याकांड का टीम बनाकर खुलासा किया गया और कुम्भ में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद अपराधों पर अंकुश लगाया। नशे व यातायात के खिलाफ अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया गया। युवाओं को ट्रेनिंग दी गयी और युवाओं ने इसके लिए सहयोग किया। इस दौरान नवनियुक्त एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एएसपी पंकज भट्ट, कमलेश उपाध्याय , सीओ मिथलेश कुमार,…

Read More

हरकी पौड़ी पर पसरा गंदगी का सम्राज्य

harki-p

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की पहचान गंगा से है और गंगा घाटों की साफ- सफाई में हरिद्वार की मर्यादा झलकती है। क्योकि यहां आने वाले श्रद्धालु यात्री गंगा में स्नान करने के लिए गंगा घाटों पर एकत्रित होते है।इसीलिए गंगा के घाटों को साफ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। लेकिन क्या ऐसा हो रहा है? नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। क्योकि हरिद्वार के तमाम घाटों पर गंदगी का सम्राज्य कायम हो गया है। विश्व प्रसिद्ध हरकीपौड़ी का गंगा घाट भी इससे अछूता नहीं रह गया है। जबकि इस घाट पर वर्ष भर स्नान करने के लिए श्रद्धालुजन आते रहते…

Read More

देशद्रोही की तरह केन्द्र रख रहा उन पर नजर: हरीश रावत

uk

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्र पर किसी देशद्रोही की तरह उन पर नजर रखने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने स्टिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात भी कही है। फ्लोर टेस्ट से पहले बागी विधायक का स्टिंग सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केन्द्र हम पर किसी देशद्रोही की तरह नजर रखते हुए है। उन्होंने कहा कि साफ साफ देखा जा सकता है कि स्टिंग में किस तरह विधायक मदन बिष्ट को धमकाया जा रहा है। इतना ही नहीं उनका खुद का फोन भी टेप किया जा…

Read More

जापानी भाषा के साथ संस्कृति का ज्ञान दे रहा आसाहि

je

देहरादून। आसाहि जापानी भाषा एवं संस्कृति केन्द्र के प्रबंधक आरके खड़के ने कहा कि जापानी भाषा एवं संस्कृति से सम्बन्धित सभी सुविधाएं दून में पिछले एक साल से युवाओं को दे रहा है। पत्रकारो से वार्ता करते हुए आसाहि जापानी भाषा एवं संस्कृति केन्द्र के प्रबंधक आरके खड़के ने कहा कि जापान में पढ़ाई हेतु मुफ्त काउंसलिंग के साथ-साथ जापान में पढ़ाई हेतु डाक्यूमेन्टेशन का काम भी करता आ रहा है। जल्द ही इस संस्था द्वारा दो युवक अपने भविष्य के लिए जापान जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में करीब चार सौ जापानी कम्पनियां है जो सुचारू रूप से काम…

Read More

सिगरेट गोदाम चोरी मामले में छह गिरफ्तार

uk

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने बीती रात सिगरेट के गोदाम में हुई चोरी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोपी दुकानदार को भी दबोच लिया। बीती रात ठाकुरपुर रोड स्थित मनोज माकन के सिगरेट के गोदाम से करीब साढ़े छह हजार की सिगरेट चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गोदाम स्वामी की दुकान में काम करने वाले पवन नेगी निवासी तिलोथ उत्तरकाशी के साथ ही पांच अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पवन पहले…

Read More

राजधानी में ही हो रहा पेट के कैंसर का इलाज

arihant

देहरादून। राजधानी देहरादून में स्थित अरिहन्त अस्पताल में कैंसर से जुड़ी जटिल सर्जरियां की जा रही हैं। पूर्व में कैंसर से जुड़ी जटिल सर्जरियों के लिये सामान्यतः मरीज को उपचार के लिये बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अस्पताल के संचालक डा. अभिषेक जैन ने बताया कि अस्पताल में कैंसर से जुड़ी जटिल सर्जरियां दूरबीन विधि से की जा रही हैं। आधुनिक दूरबीन विधि से आंतो के रोग व कैंसर का आॅपरेशन, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, लीवर, सिस्ट, हर्निया का…

Read More