Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ

  देहरादून | केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में इसका शुभारम्भ किया गया है। बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखण्ड ने ही इसकी सबसे पहले…

Read More

गोवा जनजाति के कुनबी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति

  देहरादून। विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 के सातवें दिन की शुरुआत ’विरासत साधना’ कार्यक्रम के साथ हुई। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं गोवा जनजाति के कुनबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो ’कला साम्राज्य, करचोरम, गोवा द्वारा प्रस्तुत किय गया। कुनबी समुदाय ने कुनबी लोक नृत्य को अपना नाम दिया है। यह जनजाति गोवा के साल्सेते तालुका क्षेत्र में पाई जा सकती है। नृत्य सरल होने के साथ-साथ अद्वितीय भी है। यह विभिन्न उत्सव और सामाजिक अवसरों पर किया जाता है। महिलाएं समूह में नृत्य करती हैं और इस नृत्य को करते…

Read More

उत्तराखंड में नये साल पर मिलेंगी 19 हजार नौकरियां

  देहरादून। उत्तराखंड में नये साल पर 19 हजार नौकरियां मिलेंगी। सात हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शनिवार को रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि शासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेले में शिरकत करने पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि अक्तूबर में जारी भर्ती कलेंडर की सभी भर्तियां दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। इनके पूरा होते ही विभिन्न विभाग में रिक्त 19 हजार पदों पर भर्तियों निकाली जाएंगी। इन पदों को भरना…

Read More

DIT विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में 1237 छात्रों को मिली उपाधि

देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह शनिवार को डीआईटीयू परिसर के चाणक्य लॉन में आयोजित किया गया था। समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, ने की। वीएसएम (सेवानिवृत्त)। रंजन कुमार महापात्रा, निदेशक (मानव संसाधन) इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसीएल) विशिष्ट अतिथि थे, जो वस्तुतः दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, एकेडमिक काउंसिल, मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह की शुरुआत आध्यात्मिक पुजारियों की एक टीम द्वारा मंत्रों के जाप के साथ पंडाल में प्रवेश करने वाले एक भव्य शैक्षणिक जुलूस के साथ…

Read More

बड़ी खबर : विधानसभा सचिवालय से हटाए गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

  हल्द्वानी। हाईकोर्ट नैनीताल ने विधानसभा सचिवालय से हटाए गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। इस मामले में कोर्ट ने विधानसभा सचिवालय से चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तिथि नियत की गई है। बर्खास्तगी के आदेश को बबीता भंडारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट एवं कुलदीप सिंह समेत अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवीदत्त कामत, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, रवींद्र…

Read More

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़े डकैती

  देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला चौक में शीशपाल अग्रवाल जनरल स्टोर की दुकान है। डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11.00 बजे घर में पहुंचने…

Read More

अपराध : महिला के प्यार में पागल पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

  हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में किसी दुसरी महिला के प्रेम में पागल पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी के बीच प्रेमपं्रसग को  लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना तूल पकड़ गया कि युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका छह माह की गर्भवती बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल…

Read More

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव मेले में महिलाओं ने गोरखाली नृत्य और गीतों से समा बांधा

  देहरादून। गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेंद्र गिरी, अध्यक्ष भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड नेपाल मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी सब एरिया उत्तराखंड, सुनील उनियाल गामा, महापौर देहरादून एवं हरक सिंह रावत मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जयदीप दत्ता, चार्टेड अकाउंटेंट, डॉ लता थापा, निर्मला खत्री, अध्यापिका, कर्नल एसएस कवंर, एमडी सुंदर भूमि सिक्योरिटी सर्विसेज, आनंद थापा, प्रोपराइटर आनंद टायर सर्विस, दुर्गा वर्मा, चेयरमैन दुर्गा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज, रोबिन थापा, समाज सेवक, हरी अवतार छेत्री, समाज…

Read More

सुरक्षा के लिए चीन से आ रही नदियों पर लगाएं आवश्यक उपकरणः महाराज

देहरादून। जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए और सौंग बांध परियोजना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत पूंजीगत व्यय के प्रावधान के लिए भारत सरकार से किये गये अनुरोध पर विभागीय स्तर पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। यह बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कालोनी स्थित सिंचाई भवन में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न मदों में प्राविधानित बजट की स्थिति, निर्माणाधीन योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के…

Read More

खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक किया निरीक्षण

  खटीमा/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश…

Read More